कर्नाटक में अब एचडी कुमारस्वामी को सरकार गठन का मिला न्योता, 21 मई को करेंगे शपथ ग्रहण
कर्नाटक में चल रही सियासी उठापठक फिलहाल थम गई है। बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद जनता दल (सेक्युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। कांग्रेस विधायकों के समर्थन वाला पत्र देखकर राज्यपाल ने कुमारस्वामी को सरकार गठन का न्योता दिया है। कुमारस्वामी ने मीडिया को बताया कि वह सोमवार (21 मई) की दोपहर 12-1 बजे के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कुमारस्वामी ने खुद फोन कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में आने का
» Read more