हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर एक शख्स ने फेंकी काली स्याही, सुरक्षाकर्मियों ने शख्स को दबोचा
हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर एक शख्स ने स्याही फेंक दी। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन स्याही फेंकने वाले शख्स को दबोच लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्याही फेंकने वाला शख्स इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। खट्टर पर स्याही फेंकने की करतूत को गुरुवार (17 मई) को ठीक उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह एक रोड शो शुरू करने वाले थे। इस घटना के बाद से मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल यह जानकारी नहीं लग पाई है
» Read more