सिक्किम के सीएम पवन चामलिंग बने ज्‍योति बसु का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे लंबे समय तक रहने वाले सीएम

सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग ने भारतीय इतिहास में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने ज्योति बसु का लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ा है। पश्चिम बंगाल में सीपीएम की 34 साल की सरकार में ज्योति बसु 23 साल 137 दिन तक मुख्यमंत्री रहे। बसु 21 जून, 1977 से पांच नवंबर 2000 तक बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्होंने कुल 8,358 दिन राज किया। वहीं पीके चामलिंग 12 दिसंबर, 1994 में सिक्किम के मुख्यमंत्री बने, जो आज तक राज्य के

» Read more

मोहम्मद हजरत साहब को लेकर फेसबुक पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद आजमगढ़ में तनाव का माहौल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में मोहम्मद हजरत साहब को लेकर फेसबुक पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को उग्र भीड़ ने थाने पर पथराव किया, परिसर में खड़ी पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। निजामाबाद के एसडीएम बागीश कुमार शुक्ला घायल हो गए। उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी भांजी और आंसूगैस के गोले दागे। फिलहाल एहतियात के तौर पर सरायमीर कस्बे से लेकर थाने तक पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, फेसबुक पर

» Read more

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बने ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कांग्रेस नेता

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कांग्रेस नेता बन गए हैं। अभी तक शशि थरुर इस मामले में सबसे आगे थे, लेकिन अब राहुल गांधी ने उन्हें पछाड़कर पहला स्थान कब्जा लिया है। राहुल गांधी को इस वक्त ट्विटर पर करीब 6.77 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं, जबकि थरुर के मामले में यह आंकड़ा 6.7 मिलियन है। लोगों का मानना है कि अभी राहुल गांधी के फॉलोवर्स की संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है और वह केरल से सांसद शशि थरुर को

» Read more

कर्नाटक चुनाव: जिस पर निर्भर है कांग्रेस वह सुरक्षित सीट तलाश रहा- अमित शाह का सिद्धारमैया पर हमला

राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल में हुए कार्यों पर सवाल खड़े किये जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार (28 अप्रैल) को कहा कि देश कांग्रेस अध्यक्ष के परिवार की चार पीढ़ियों के योगदान के बारे में जानकारी चाहता है। शाह ने कहा , ‘‘ राहुल गांधी पूरे कर्नाटक में घूम – घूमकर पूछ रहे हैं कि मोदी सरकार ने पिछले चार साल में क्या किया है। हमें राहुल के सवाल का जवाब नहीं चाहिए। आप हमारे चार साल के

» Read more

कांग्रेस बोली- मोदी के मंत्री ने ली कॉरपोरेट स्टाइल में घूस, 5 लाख की कंपनी 48 करोड़ में बेची

कांग्रेस ने रेल मंत्री पीयूष गोयल पर कॉरपोरेट स्टाइल में घूस लेने का आरोप लगाया है और पीएम नरेंद्र मोदी से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि गोयल की कंपनी द्वारा किया गया वित्तीय लेन देन ‘‘लाभ पहुंचाने की दागदार कथा, शुचिता का घोर उल्लंघन तथा हितों का टकराव’’ है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को आधारहीन तथा दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए खारिज कर दिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दावा किया कि नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री के रूप

» Read more

डालमिया को लालकिला देने पर कांग्रेस ने पूछा- क्या मोदी सरकार सालाना पांच करोड़ भी नहीं खर्च कर सकती

कांग्रेस ने ऐतिहासिक लाल किला के रख रखाव की जिम्मेदारी डालमिया को दिये जाने पर नाराजगी जाहिर की है और मोदी सरकार से सवाल पूछा है कि क्या आपके पास धनराशि की इतनी कमी पड़ गई है कि आप सालाना इस ऐतिहासिक धरोहर पर पांच करोड़ भी खर्च नहीं कर सकते हैं? कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर कहा, ‘‘वे ऐतिहासिक धरोहर को एक निजी उद्योग समूह को सौंप रहे हैं। भारत और उसके इतिहास को लेकर आपकी क्या परिकल्पना है और प्रतिबद्धता है? हमें पता

» Read more

गोहत्या की कोशिश के जुर्म में गिरफ्तार शख्स की संदिग्ध हालत में मौत, एसएचओ समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

मीडीया की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में जेल में कथित रूप से संदिग्ध हालत में एक शख्स की मौत के बाद हंगामा मचा हुआ है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इस शख्स को पुलिस ने गोकशी की कोशिश के जुर्म में गिरफ्तार किया था। पीड़ित के परिवार वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मवाना पुलिस ने शनिवार को सठला गांव के पास से एक गाड़ी में गाय लेकर

» Read more

भारत और चीन ने मिलकर आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने का लिया फ़ैसला, अफगानिस्तान में होगी शुरूआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार(28 अप्रैल) को वुहान की पूर्वी झील के किनारे सैर किया। दोनों देशों के शीर्ष नेताओं ने झील के किनारे चाय भी पी।इसके बाद उन्होंने हाउस बोट में बैठकर दोनों देशों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। झील पर चलने वाली यह डबल डेकर बोट थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल से चीन के दो दिवसीय दौरे पर हैं। यह अनौपचारिक दौरा है, जिसमें दोनों नेताओं के बीच न कोई घोषणा और न ही कोई साझा प्रेस कांफ्रेंस होगी। चार

» Read more

कठुआ गैंगरेप आरोपी ने किया स्वीकार: गैंगरेप करने वाले बेटे को बचाने के लिए की थी बच्ची की हत्या!

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कठुआ गैंगरेप कांड के एक आरोपी के पुकिस के सामने अपने स्वीकार कर लिया है . जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि आरोपियों में से एक सांझी राम ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे बच्ची के अपहरण के चार दिन बाद उससे बलात्कार होने की बात पता चली और बलात्कार में अपने बेटे के भी शामिल होने का पता चलने पर उसने बच्ची की हत्या करने का फैसला किया। जांचकर्ताओं ने बताया कि 10 जनवरी को अपह्रत बच्ची से उसी दिन

» Read more

डालमिया ग्रुप को 25 करोड़ में मिली ऐतिहासिक धरोहर” लालकिला” की 5 वर्षों के लिए गोद

भारत के इतिहास में पहली बार किसी कॉरपोरेट घराने ने ऐतिहासिक विरासत को गो‍द लिया है। जी हां! डालमिया भारत ग्रुप ने भारतीय संप्रभुता के प्रतीक दिल्‍ली स्थित लाल किला को पांच वर्षों के लिए गोद लिया है। मुगल बादशाह शाहजहां ने 17वीं शताब्‍दी में इसका निर्माण करवाया था। अंग्रेजों के भारत छोड़ने के बाद स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल 15 अगस्‍त को देश के प्रधानमंत्री तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्‍न मनाते हैं, जिसमें देश का हर नागरिक शरीक होता है। डालमिया ग्रुप ने नरेंद्र मोदी सरकार

» Read more

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में सिद्धरमैया की निंदा करने वाले बीजेपी के ऐड पर चुनाव आयोग ने लगा दी रोक

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सत्‍तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा के बीच टकराव बढ़ गया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत पर बीजेपी के विज्ञापन तत्‍काल रोक लगा दी है। इसमें मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया की निंदा की गई है। आयोग ने भाजपा के तीन विज्ञापनों पर रोक लगाई है। आयोग का मानना है कि विज्ञापनों में सीएम सिद्धारमैया को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसमें सिद्धारमैया सरकार के दौरान विवादों और कथित भ्रष्‍टाचार के बारे में बताया गया है। दूसरी तरफ, बीजेपी ने दावा किया

» Read more

कर्नाटक की विमान यात्रा के दौरान बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे राहुल गांधी और उनके साथी

कर्नाटक की विमान यात्रा के दौरान बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे राहुल गांधी और उनके साथी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके साथी गुरुवार (26 अप्रैल) को दिल्ली से कर्नाटक की विमान यात्रा के दौरान कथित तौर पर बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कर्नाटक पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई है। कर्नाटक पुलिस की डायरेक्टर जनरल और इंस्पेक्टर जनरल नीलमनी एन राजू को लिखे गए एक शिकायत में जिक्र किया गया है कि दिल्ली से उड़ान

» Read more

छत्‍तीसगढ़ में 62 नक्‍सलियों ने पुलिस के सामने किया आत्‍मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में 62 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कांकेर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के समक्ष आज नारायणपुर क्षेत्र के 62 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। डांगी ने बताया कि नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियानों के तेज होने, पुलिस और सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

» Read more

मनरेगा में बड़ी लापरवाही, 89 लाख लोगों के आधार नंबर सार्वजनिक

आंध्र प्रदेश में मनरेगा योजना में दर्ज 89 लाख लोगों के आधार डाटा को राज्य सरकार ने सार्वजनिक कर दिया है। द हिन्दू डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक जब गुरुवार (26 अप्रैल) को सुबह को हैदराबाद स्थित इंटरनेट सिक्युरिटी रिसर्चर कोडाली श्रीनिवास ने लीक की जानकारी दी तो तुंरत इन नंबरों को मास्क (धुंधला) कर दिया गया। आंध्र प्रदेश में बेनिफिट डिस्बर्समेंट पोर्टल (BDP) मनरेगा से जुड़े लोगों की मजदूरी, सोशल सिक्युरिटी पेंशन का हिसाब रखती है। राज्य में 89 लाख 38 हजार 138 लोगों ने अपने आधार अकाउंट

» Read more

चुनाव आयोग ने पूरी तरह टैम्पर प्रूफ और थर्ड जेनरेशन के ईवीएम मशीन का नया मॉडल किया लॉन्च

ईवीएम मशीनों में हैकिंग का आरोप झेल रहे चुनाव आयोग ने कर्नाटक चुनाव से पहले थर्ड जेनरेशन के ईवीएम मशीनों को लॉन्च करने जा रही है। चुनाव आयोग का दावा है कि ये ईवीएम मशीनें पूरी तरह से टैंपर प्रूफ है। इन मशीनों को इलेक्ट्रानिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड ने बेंगलुरु में बनाया है। ये दोनों कंपनियां भारत सरकार की हैं। चुनाव आयोग का दावा है कि ये मशीनें नयी विशेषताओं से लैस हैं। जैसे कि ये मशीनें अपनी गलती खुद पकड़ती हैं, और इसे खुद

» Read more
1 136 137 138 139 140 209