मध्य प्रदेश बीजेपी सरकार के मंत्री एसिड पीड़िता से बलात्कार की कोशिश में हुए गिरफ्तार

एसिड अटैक पीड़िता से बलात्कार की कोशिश में मध्य प्रदेश भाजपा सरकार में दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र नामदेव गिरफ्तार किए गए हैं। राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाने की पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस से उन्हें गिरफ्तार किया। इससे पहले नामदेव को मध्य प्रदेश राज्य सिलाई कला मंडल के उपाध्यक्ष पद से भी हटाया जा चुका है। उधर, मंत्री ने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया है। एसिड अटैक पीड़ित लड़की को हवस का शिकार बनाने की कोशिश का मामला सामने आने पर मंत्री की सोशल मीडिया पर खूब
» Read more