नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ यशवंत सिन्हा ने फिर खोला मोर्चा, बोले-जजों की तरह बिना डरे बोलें मंत्री

सरकार पर ताजा हमला बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार (13 जनवरी) को अपनी पार्टी के सदस्यों और मंत्रियों से सुप्रीम कोर्ट के जजों की तरह ‘‘अपने डर से छुटकारा पाने’’ और ‘‘लोकतंत्र के लिए आगे आकर बोलने’’ को कहा। सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने शुक्रवार को चीफ जस्टिस के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बयान दिए थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चारों जजों के टिप्पणियों के संदर्भ में दावा किया कि वर्तमान माहौल 1975- 77 के आपातकाल जैसा है। उन्होंने संसद के छोटे सत्रों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर संसद से

» Read more

आर्मी चीफ बोले: जम्मू-कश्मीर के स्कूल दे रहे ‘अलग पहचान’ को बढ़ावा, CM महबूबा के मंत्री का जवाब- शिक्षा पर ना दें उपदेश

आर्मी चीफ बिपिन रावत ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के स्कूल छात्रों को देश के बारे में गलत सूचनाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के स्कूल छात्रों को यह बताते हैं कि देश से एक अलग पहचान जम्मू कश्मीर की है। बिपिन रावत के इस बयान पर जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि वे एक सम्मानित ऑफिसर हैं और उन्हें शिक्षा पर उपदेश नहीं देना चाहिए। आर्मी चीफ ने शुक्रवार (12 जनवरी) को कहा था, ‘‘आप कश्मीर के किसी स्कूल

» Read more

जजों का झगड़ा सुलझाने में जुटा बार काउंसिल, चेयरमैन बोले- अफसोस हमने दिया राहुल गांधी को बोलने का मौका

सुप्रीम कोर्ट में जजों के बीच उपजे विवाद को सुलझाने की कोशिश शुरू हो गई है। इस बावत शनिवार (13 जनवरी) को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक अहम बैठक की। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मन्न्न कुमार मिश्रा ने कहा कि उन्होंने एकमत से 7 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट के जजों से मुलाकात करेगा। बार काउंसिल ने कहा कि वह इस विवाद का जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं। मन्नन कुमार मिश्रा ने कहा कि यह दुखद है कि हमने

» Read more

महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर 40 छात्रों से भरी नाव समुद्र में डूबी, 2 का मिला शव, 6 लापता

महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर दहानू के पास समुद्र में बच्चों से भरी एक नाव समुद्र में डूब गई है। हादसा समुद्र तट से 2 नौटिकल मिल (3.70 KM) दूर हुआ है। इस नाव में 40 बच्चे सवार थे। दुखद बात है कि इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई है। जबकि 32 बच्चों को बचा लिया गया है। लेकिन 6 बच्चे अभी लापता हैं। ये बच्चे के एल पोंडा स्कूल के थे और पिकनिक मनाने आए थे। जहां हादसा हुआ है वह इलाका महाराष्ट्र के पालघर जिले में आता

» Read more

नेपाल ने दिया भारत को झटका, कम स्पीड के बावजूद चीन की इंटरनेट सर्विस का इस्तेमाल शुरू

नेपाल के निवासियों ने आज हिमालय पर्वत पर बिछी चीन की आॅप्टिकल फाइबर लिंक के जरिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इसी के साथ साइबर दुनिया से जुड़ने के लिए उनकी भारत पर निर्भरता समाप्त हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, रसुवागढी सीमा के माध्यम से चीनी फाइबर लिंक द्वारा मिलने वाली इंटरनेट की प्रारंभिक स्पीड 1.5 गीगाबीट प्रति सेकेंड (जीबीपीएस) होगी, जो कि भारत से मिलने वाली स्पीड से कम है। बीरतनगर, भैरहवा और बीरगंज के माध्यम से भारत 34 जीबीपीएस की स्पीड मुहैया कर रहा था।

» Read more

सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने लिखी 7 पन्नों की चिट्ठी-चीफ जस्टिस हममें सबसे पहले हैं, पर ऊपर नहीं, पढ़ें पूरा खत

चीफ जस्टिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के 4 वरिष्ठ जजों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने के बाद न्यायपालिका में हलचल मच गई है। जस्टिस चेलामेश्वर, जस्टिस रंजन गोगाई, जस्टिस मदन भीमराव और जस्टिस कुरियन जोसेफ पहली बार मीडिया के सामने आए और सुप्रीम कोर्ट के कामकाज पर सवाल उठाए। देश की सबसे बड़ी अदालत के कामकाज को लेकर चारों जजों ने जो चिट्ठी चीफ जस्टिस को भेजी थी, वह सार्वजनिक कर दी गई है। चिट्ठी के मुताबिक, इस कोर्ट ने कई एेसे न्यायिक आदेश पारित किए हैं, जिनसे चीफ जस्टिस

» Read more

पहली बार मीडिया के सामने आए सुप्रीम कोर्ट के चार जज, बोले- अगर सुप्रीम कोर्ट को बचाया नहीं गया, तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा

सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जस्टिस देश के इतिहास में पहली बार मीडिया के सामने आए, और कहा कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरह से काम नहीं कर रहा है, और यदि संस्था को ठीक नहीं किया गया, तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. उधर सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने जो मीडिया में बयान दिया है उससे सुप्रीम कोर्ट के मुख्‍य न्‍यायधीश सहमत नहीं हैं. उनके अनुसार सुप्रीम कोर्ट में सभी केस को समान रूप से महत्‍व

» Read more

इस मासूम बच्‍ची के कत्‍ल से पाकिस्‍तान हुआ शर्मशार, कचरे में मिली बच्‍ची की लाश

पाकिस्तान में एक मासूम के साथ की हुई हैवानियत के बाद बवाल मचा है। पंजाब प्रांत के कसूर शहर की रहने वाली 8 साल की बच्ची को पहले अगवा किया गया फिर रेप कर बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बच्ची के घरवालों का कहना है कि उसे भीड़भाड़ वाले इलाके से अगवा किया गया और पुलिस गुनहगारों को जानते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के मुताबिक मासूम के साथ हुई इस बर्बरता के बाद शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग

» Read more

CM महबूबा मुफ्ती का कश्मीरियों को संदेश- जो मिलने वाला है इसी मुल्क से मिलेगा और कहीं से कुछ नहीं पाएंगे

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार (10 जनवरी) को विधानसभा से दो टूक कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को जो कुछ मिलने वाला है इसी मुल्क से मिलेगा, कहीं और से नहीं मिलने वाला है। विधानसभा में विपक्षी दलों के हंगामें के बीच महबूबा ने राज्य में अव्यवस्था फैलाने और हंगामा करने वालों को महबूबा ने कहा, ‘लोग कहते हैं कि हम जम्मू कश्मीर के संविधान को, मुल्क के संविधान को नहीं मानते, तो किस को मानते हैं? फिर आपको मिलने वाला क्या है, कहां से मिलेगा?’ इसके

» Read more

पीएम मोदी की तारीफ़ कर भारतीय मूल के सांसद ने कहा- गौ-रक्षा देश के लिए नासूर बन गई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (09 जनवरी) को नई दिल्ली में पहले प्रवासी सांसद सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में 23 देशों से 140 भारतीय मूल के सांसद शामिल हुए। तंजानिया के भारतीय मूल के सांसद सलीम हसन तुर्की ने इस मौके पर पीएम मोदी के तारीफों के पुल बांधे मगर मंच से हटते ही उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने गो रक्षा के नाम पर हो रही हत्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि गो रक्षा देश के लिए एक नासूर बन गई है। बता दें कि

» Read more

इंटरनेशनल स्‍कीइंग में आंचल ठाकुर ने जीता भारत के लिए पहला मेडल, पीएम और खेल मंत्री ने की तारीफ

हिमाचल के शहर मनाली की रहने वाली आंचल ठाकुर ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। देश के लिए किसी इंटरनेशनल स्कीइंग टूनामेंट में मेडल जीतने वाली आंचल पहली खिलाड़ी बन गईं हैं। आंचल ने एल्पाइज एज्डेर 3200 कप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। आंचल ने यह मेडल स्लालम (सर्पिलाकार रास्ते) पर की गई स्की दौड़ में अपने नाम किया है। (सभी पिक्चर्स- ट्विटर)   मीडिया से बात करते हुए आंचल ने कहा कि महीनों की कड़ी ट्रेनिंग के बाद आखिरकार मेहनत रंग लाई। मैंने यहां अच्छी शुरुआत की

» Read more

CBSE Date Sheet 2018: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी, 5 मार्च से शुरू होंगी 10-12वीं की परीक्षा

CBSE 10th, 12th Class Date Sheet 2018: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने साल 2018 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया है। 5 मार्च से 10वीं और 12वीं दोनों के बोर्ड एग्जाम शुरू होंगे। दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 04 अप्रैल तक चलेंगी जबकि 12वीं की परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी। पांच मार्च को 12वीं के बोर्ड में इंग्लिश कोर, इंगलिश इलेक्टिव-एन और इंग्लिश इलेक्टिव-सी की परीक्षा होगी जबकि 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पांच मार्च को वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। 6 मार्च को 10वीं के बोर्ड में

» Read more

पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, 5 बोगियां जलकर खाक

बिहार में पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लगने से इंजन समेत पांच बोगियां जलकर खाक हो गई। यह आग उस वक्त लगी जब ट्रेन मोकामा रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार की रात ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगी और बाद में आग ने चार अन्य बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात 1 बजे के करीब हुई। पटना और मोकामा के बीच चलने वाली यह ट्रेन मंगलवार की रात 10.30 बजे मोकामा रेलवे स्टेशन पहुंची थी और इसे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर

» Read more

सोपोर में आतंकवादियों ने किया IED ब्‍लास्‍ट, 4 पुलिसकर्मी शहीद, 2 गंभीर रूप से घायल

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने एक बार फिर हमला कर दिया। आतंकियों ने शनिवार की सुबह आईईडी ब्लास्ट किया। पीटीआई के मुताबिक इस आतंकी हमले जहां 4 पुलिसकर्मी शहीद हो गए तो वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ब्लास्ट सोपोर के गोल मार्केट में किया गया। पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुनीर खान ने बताया कि हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। इसके अलावा यह भी जानकारी दी कि आईईडी को एक दुकान के नीचे लगाया गया था, इस ब्लास्ट में तीन दुकानें

» Read more

पाकिस्‍तान ने जारी किया कुलभूषण जाधव का वीडियो- भारतीय राजनयिक ने किया मेरी मां का अपमान, उनकी आंखों में था खौफ

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का नया वीडियो जारी किया है। वीडियो में जाधव अपनी मां और पत्नी से मुलाकात के लिए पाकिस्तान सरकार का धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं। सामने आए वीडियो में जाधव कथित तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें महसूस होता है कि मुलाकात के वक्त उनकी मां और पत्नी डरे हुए थे। भारतीय राजनयिक उनपर चिल्ला रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार जाधव वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि उनका स्वास्थ्य अच्छा है। उनकी मां भी उन्हें देखकर

» Read more
1 160 161 162 163 164 209