दिल्ली में अन्ना हजारे फिर करेंगे आंदोलन, किसानों की बदहाली और चुनाव सुधार है मुद्दा

समाजसेवी अन्ना हजारे ने केन्द्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार से निपटने के लिये बनाये गये लोकपाल कानून को कमजोर करने का आरोप लगाया है। हजारे ने आज यहां किसानों की बदहाली और चुनाव सुधार के लिये आगामी 23 मार्च से शुरू हो रहे अपने आंदोलन की रूपरेखा बताते हुये कहा कि मोदी सरकार ने लोकपाल कानून को सख्त और प्रभावी बनाने वाले प्रावधान हटाकर इसे कमजोर किया है। हजारे ने भ्रष्टाचार से लेकर किसानों तक की तमाम राष्ट्रीय समस्याओं के लिये राजनेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुये कहा कि

» Read more

मोदी सरकार ने इस साल से हज सब्सिडी खत्म करने का लिया बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए हज यात्रा के लिए दी जाने वाली सब्सिडी खत्म कर दी है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस बात की जानकारी दी है। अब इस साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हज पर सब्सिडी नहीं देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार हर साल हज यात्रा पर सब्सिडी के रूप में 700 करोड़ रुपए खर्च करती थी। हर साल लाखों लग हज करने जाते हैं। इस साल भी करीब 1.75 लाख लोग हज यात्रा पर जाएंगे, लेकिन सभी यात्री

» Read more

मोदी ने कॉंग्रेस को जमकर कोसते हुए कहा कि जहां कांग्रेस जाएगी वहां अकाल आयगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के बाड़मेर में ऑयल रिफाइनरी के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इस रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस ने कहा था कि उसके शासनकाल की उपलब्धियों को बीजेपी अपने खाते में गिना रही है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने चिट्ठी लिखकर मोदी से कहा था कि वह राजस्थान न आएं। हालांकि, मोदी ने न केवल इस रिफाइनरी का उद्घाटन किया, बल्कि कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने

» Read more

रोते रोते विहिप नेता तोगड़िया का बड़ा आरोप- एनकाउंटर करना चाहती है केंद्रीय खुफिया एजेंसी: एनकाउंटर से बचने के लिए घर से अकेले बाहर निकले थे.

प्रवीण तोगड़िया ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़े खुलासे किए हैं. सोमवार को लापता होने के बाद अस्पताल पहुंचे तोगड़िया ने आज मीडिया के सामने आकर सीधे तौर पर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो लगातार उन्हें डराने की कोशिश कर रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए तोगड़िया ने कई ऐसे दावे किए जो सीधे तौर पर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना माने जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने राम मंदिर और हिंदुओं की आवाज उठाने के लिए

» Read more

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का वीडियो हुुआ सोशल मीडिया पर वायरल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। टाइम्स नाउ के अनुसार, यह घटना धार जिले के सरदारपुर की है, जब सीएम रोड शो कर रहे थे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव चल रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चुनावी रैली में रोड शो के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक व्यक्ति दो थप्पड़ मारे हैं।

» Read more

सुप्रीम कोर्ट मे 7 बड़े मुद्दों पर सुनवाई के लिए गठित संविधान पीठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस वाले 4 सीनियर जज का नाम नही

सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के मीडिया में आकर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर सवाल उठाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सुनवाई के लिए 7 अहम मुद्दों का जिक्र है। इन सातों मुद्दों पर सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने  5 जजों की एक संवैधानिक पीठ का गठन किया है। दिलचस्प बात ये है कि पीठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीजेआई पर गंभीर सवाल उठाने वाले चार जजों में से किसी का भी नाम नहीं है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पांच

» Read more

11 घंटे से लापता प्रवीण तोगड़िया अहमदाबाद में बेहोशी की हालत में मिले, अस्पताल में कराया गया भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के सोमवार सुबह से लापता होने का दावा करते हुए प्रदर्शन किया और उनका पता लगाए जाने की मांग की। विहिप ने दावा किया कि राजस्थान पुलिस ने एक प्रकरण के सिलसिले में 62 वर्षीय तोगड़िया को हिरासत में लिया है लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया है। स्थानीय सोला थाने के अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान पुलिस का एक दल एक पुराने मामले में सरकारी अधिकारी द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने से जुड़ी आईपीसी की धारा

» Read more

पाकिस्तानी तालिबान का दावा- उसने की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या

पाकिस्तानी तालिबान ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 2007 में हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा है कि उन्होंने बेनजीर की हत्या की क्योंकि दिवंगत नेता ने सत्ता में वापस आने पर अमेरिका के साथ कथित रूप से मुजाहिदीन के खिलाफ सहयोग की योजना बनाई थी। प्रतिबंधित आतंकी संगठन पाकिस्तानी तालिबान की एक पुस्तक में तालिबान के मारे गए संस्थापक बैतुल्लाह महसूद का उल्लेख करते हुए लिखा गया है, ‘‘बेनजीर भुट्टो की वापसी की योजना अमेरिकियों के इशारे पर बनाई गई थी क्योंकि उन्होंने उन्हें मुजाहिदे इस्लाम

» Read more

बेंजामिन नेतन्याहू ने नरेंद्र मोदी को बताया ‘क्रांतिकारी नेता’, बोले- उनके भाषण रॉक कन्सर्ट जैसे होते हैं

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन दिनों भारत की ऐतिहासिक यात्रा पर हैं। इस मौके पर नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘क्रांतिकारी नेता’ बताया और कहा कि उनके भाषण रॉक कन्सर्ट जैसे होते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने नेतन्याहू को ‘माई फ्रेंड बीबी’ कह कर संबोधित किया था। दोनों देशों के बीच फिल्म से लेकर रक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने सोमवार (15 जनवरी) को हैदराबाद हाउस में बातचीत के बाद संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने दोनों देशों के

» Read more

Video मगध एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे यात्री

मगध एक्सप्रेस सोमवार(15 जनवरी) को बर्निंग ट्रेन बन गई, जब  अचानक इंजन में आग लग गई। इस दौरान यात्रियों की जान  सांसत में आ गई।  इंजन में लगी आग देख यात्री जान बचाने के लिए कूदने लगे।घटना बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर और टुड़ीगंज स्टेशन के बीच वीर कुंवर सिंह हॉल्ट के पास हुई। ड्राइवर ने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचाया। जैसे ही आग लगने की खबर हुई तो तुरंत ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। नहीं तो आग पार्सल वैन तक पहुंच जाती तो

» Read more

पुंछ सेक्‍टर में सीजफायर तोड़ रहे 7 पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना ने किया ढेर

आर्मी डे पर भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारतीय सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीजफायर तोड़ रहे 7 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सेना की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था, जिसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में भारत को बड़ी सफलता हाथ लगी है भारतीय सेना की ओर से कहा गया है, ‘जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकट अग्रिम इलाकों में भारतीय सेना

» Read more

LoC पर घुसपैठ कर रहे 5 आतंकी मार गिराए गए, कोटली सेक्‍टर में पाकिस्‍तान के 4 सैनिक ढेर

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पांच आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस महानिदेशक एस पी वैद ने पहले बताया था कि उरी सेक्टर के दुलांजा इलाके में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी मारे गए हैं। वैद ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘जैश-ए-मोहम्मद के तीन आत्मघाती आतंकवादी उरी सेक्टर के दुलांजा इलाके में

» Read more

खत्म होगा ‘सुप्रीम’ संकट- रविवार को सवाल उठाने वाले जजों से मिलेंगे चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा

सर्वोच्च न्यायालय के चार शीर्ष न्यायाधीशों की ओर से सर्वोच्च न्यायालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने से उपजे संकट के बीच प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा बगावती तेवर अपनाने वाले न्यायाधीशों से रविवार को मुलाकात कर सकते हैं। इनमें से दो न्यायाधीशों ने शनिवार को मुद्दा सुलझाने की ओर इशारा भी किया है। बागी तेवर अपनाए चार में से तीन न्यायाधीश राष्ट्रीय राजधानी से बाहर हैं और रविवार (14 जनवरी) दोपहर तक उनके यहां वापस आने की संभावना है। इस रिपोर्ट की हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि

» Read more

भारत बनाम साउथ अफ्रीका सेंचुरियन टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, भारत ने की मैच में वापसी

दक्षिण अफ्रीका ने सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार (13 जनवरी) का अंत 90 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 269 रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक कप्तान फाफ डु प्लेसिस 25 और केशव महाराज 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। मेजबान टीम ने दिन की अच्छी शुरुआत की थी और पहले सत्र में कोई भी विकेट नहीं गंवाया लेकिन दूसरे सत्र में उसने दो और दिन के आखिरी सत्र में उसने चार विकेट खो दिए। एडिन

» Read more

केरल: कैदी भी बचा सकेंगे परिजनों की जान, विधानसभा ने पारित किया प्रस्‍ताव, अब कर सकेंगे अंगदान

केरल सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। अब विभिन्‍न मामलों में जेल में बंद कैदी भी अपने परिजनों की जान बचा सकेंगे। विधानसभा ने हाल में इस बाबत पेश एक प्रस्‍ताव को पास कर दिया है। इसके तहत केरल की जेलों में बंद कैदी जरूरत पड़ने पर परिजनों के लिए अंगदान कर सकेंगे। इसके लिए उन्‍हें जरूरी औपचरिकताओं को पूरा करना पड़ेगा। नए प्रावधान के तहत कैदी द्वारा अस्‍पताल में बिताए गए वक्‍त को पैरोल में जोड़ दिया जाएगा। केरल की जेलों में बंद सैकड़ों कैदी इसका लाभ उठा

» Read more
1 159 160 161 162 163 209