जीएसटी परिषद की बैठक: 28% स्लैब में आने वाली कई चीजों पर मिल सकती है राहत
माल व सेवा कर (जीएसटी) परिषद उच्च कर वाली 28 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाले जिंसों की संख्या घटाने पर शुक्रवार को विचार कर सकती है। इसके साथ ही दैनिक उपभोग की वस्तुओं, प्लास्टिक उत्पादों व हस्तनिर्मित फर्नीचर के लिए जीएसटी दर में कमी की जा सकती है ताकि ग्राहकों को राहत प्रदान की जा सके। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की अध्यक्षता वाली परिषद इस नई कर प्रणाली के कार्यान्वयन के चार महीने बाद इसकी दरों में सबसे व्यापक फेरबदल पर विचार करेगी।
» Read more