सरकार की गिरती छवि से परेशान हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंत्रियों से मिलकर कहा- करो प्रचार

सरकार की गिरती छवि से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को प्रोत्साहित करते हुए उनसे सरकार की नीतियों और जमीनी स्तर पर की गई पहल के बारे में प्रचार करने और अच्छी बात कहने के लिए कहा है। मोदी ने शुक्रवार की रात केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अपने सहयोगियों से कड़ी मेहनत करने और सरकार की नीतियों व कदमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव के बारे में व्यापक रूप से जनता को बताने के लिए कहा। सूत्रों ने बताया कि बैठक में तीन

» Read more

RBI के पूर्व गवर्नर ने की मोदी सरकार के इस फैसले की तारीफ, बोले- देर हुई मगर दुरुस्त है

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में सरकारी बैंकों के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गर्वनर बिमल जालान ने तारीफ की है। उन्होंने शनिवार (11 नवंबर) को कहा कि इस कदम की बहुत पहले से अपेक्षा थी। नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लाइड इकॉनमिक रिसर्च (एनसीएईआर) द्वारा आयोजित भारतीय अर्थव्यवस्था के 2017-18 के मध्य वर्ष की समीक्षा में जालान ने कहा, “वर्तमान परिस्थितियों में बैंकों का पुनर्पूंजीकरण बहुत ही सकारात्मक कदम है। लेकिन हमने इसे पहले क्यों नहीं किया।” उन्होंने कहा

» Read more

दिल्‍ली में ऑड-ईवन लागू नहीं होगा, NGT द्वारा टू-व्‍हीलर्स को छूट से इनकार पर सरकार का फैसला

सम-विषम (ऑड-ईवन) योजना में दुपहिया वाहनों को छूट देने से राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा मना किए जाने के चंद घंटों बाद शनिवार को दिल्ली सरकार ने इस योजना को लागू करने से मना कर दिया। सरकार ने कहा कि वह सोमवार को ग्रीन कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “हम इन शर्तो के साथ इस योजना को लागू नहीं करेंगे। हम दोबारा एनजीटी के पास जाएंगे और उन्हें महिलाओं और दुपहिया वाहनों को छूट देने के लिए कहेंगे।” मंत्री गहलोत ने कहा कि

» Read more

अॉड-ईवन स्कीम को NGT ने दी मंजूरी, इस बार टू-व्हीलर्स और महिलाओं को भी छूट नहीं

राजधानी दिल्ली में अॉड-ईवन को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने मंजूरी दे दी है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ। इस बार टू-व्हीलर्स पर भी अॉड-ईवन लागू रहेगा। साथ ही महिलाओं और सरकारी अफसरों को भी छूट नहीं मिलेगी। हालांकि पहले की तरह इमरजेंसी वाहन इसके दायरे से बाहर रहेंगे। दिल्ली में 13 से 17 नवंबर तक अॉड-ईवन स्कीम लागू रहेगी। एनजीटी ने कहा कि जब भी दिल्ली-एनसीआर में पीएम 10 300 का स्तर और पीएम 2.5 500 का स्तर पार करे तब अॉड-ईवन लागू होना चाहिए। इसके अलावा पानी का छिड़काव होता रहे।

» Read more

मध्य प्रदेश पुलिस के कैलेंडर में योगी, शाह और भागवत की फोटो पर हुआ बड़ा विवाद

मध्यप्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स विभाग द्वारा जारी एक एंटी-ड्रग अवेयरनेस कैलेंडर गलत कारणों से चर्चा में है। इसमें आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य धार्मिक नेताओं जैसे अवधेशानंद गिरी और तरुण सागर महाराज की फोटो होने के कारण बवाल मच गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस डिपार्टमेंट का भगवाकरण किया जा रहा है। यह कैलेंडर मध्य प्रदेश पुलिस के नारकोटिक्स विभाग के एडीजी वरुण कपूर की पहल है, जिन्होंने इस

» Read more

गुजरात: भतीजों ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, बीजेपी पार्षद फरार

सूरत में 40 वर्षीय महिला को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई करने के आरोप में बीजेपी पार्षद के तीन भतीजों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं इस मामले में बीजेपी पार्षद प्रवीण कहर फरार चल रहे हैं। यह घटना मंगलवार की है जब नगर निगम वार्ड न. 20 नानपुरा-अहवा से पार्षद कहर अपने तीन भतीजों के साथ रंडेर इलाके में रहने वाली महिला के फ्लैट में जबरन घुस गए। महिला पर आरोप है कि कहर के दामाद जयेश टेलर के साथ उसके अवैध संबंध हैं। जिस वक्त

» Read more

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस से भिड़ गए प्रशांत भूषण, बोले- कीजिए अवमानना की कार्रवाई, जज बोले- आप इस लायक नहीं

अनंथकृष्णन जी जजों के नाम पर कथित रिश्वतखोरी के मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संवैधानिक बेंच ने 2 जजों की बेंच के उस अॉर्डर को रद्द कर दिया, जिसमें मामले की सुनवाई के लिए बड़ी बेंच बनाने को कहा गया था। आदेश में कहा गया कि चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा को ही सुप्रीम कोर्ट में काम बांटने का अधिकार है। मामले पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सहित अन्य जजों और याचिकाकर्ताओं का प्रतिनिधित्व कर

» Read more

दबाव में झुका पाकिस्तान: रिटायर्ड नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को पत्नी से मुलाकात की दी इजाजत

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नौसेना के रिटायर्ड नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को अपनी पत्नी से मुलाकात की इजाजत मिल गई है। पाकिस्तान की सरकार ने ‘मानवीय आधार’ पर उन्हें ये इजाजत दी है। माना जा रहा है कि भारत और अंतरराष्ट्रीय दबाव में झुकते हुए पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को उनकी पत्नी से मिलने की अनुमति दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान सरकार मानवीय आधार पर कुलभूषण जाधव की भेंट उनकी पत्नी से कराने को तैयार है। माना जा रहा है इस बावत पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद

» Read more

227 नहीं सिर्फ 50 वस्तुओं पर देना होगा 28% GST, फैसले से सालाना 20,000 करोड़ रुपए का होगा घाटा

जीएसटी परिषद ने चोकलेट से लेकर डिटर्जेंट तक आम इस्तेमाल वाली 177 वस्तुओं पर कर दर को मौजूदा 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का फैसला किया है। बिहार के उप -मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यह जानकारी दी। सुशील मोदी ने मीडिया को बताया कि परिषद ने 28 प्रतिशत के सर्वाधिक कर दर वाले स्लैब में वस्तुओं की संख्या को घटाकर सिर्फ 50 कर दिया है जो कि पहले 227 थी। जीएसटी परिषद ने गुवाहाटी में अपनी 23वीं बैठक में 177 वस्तुओं पर कर दर में कटौती कर

» Read more

HDFC बैंक ने बचत खाते को लेकर बदले नियम-कायदे, जानिए अब कितना रखना पड़ेगा न्यूनतम बैलेंस

अगर आपका खाता एचडीएफसी बैंक में है, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। बैंक ने शुक्रवार को बचत खाते से जुड़े कुछ नियम कायदे बदले हैं। नए मानदंडों के मुताबिक, बैंक के क्लासिक श्रेणी वाले ग्राहकों को बचत खाते में न्यूनतम एक लाख रुपए हर महीने रखने होंगे। जबकि, बचत खाते और एफडी साथ रखने पर यह रकम न्यूनतम पांच लाख रुपए रखी गई है। बचत खाते के लिए पहले न्यूनतम बैलेंस की रकम त्रैमासिक एक लाख रुपए थी। वहीं, बचत खाते और टर्म डिपॉजिट के

» Read more

यूपी निकाय चुनाव प्रचार: मुज़फ्फरनगर का था प्लान, पर अब योगी आदित्य नाथ अयोध्या से शुरू करेंगे अभियान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य मे हो रहे निकाय चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत 14 नवंबर से अयोध्या में करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के सूत्रों के अनुसार पहले सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार (नौ नवंबर) को मुजफ्फरनगर से ये प्रचार अभियान शुरू करने वाले थे लेकिन बाद में इसमें परिवर्तन कर दिया गया। यूपी बीजेपी के प्रवक्ता चंद्र मोहन ने कहा कि अयोध्या के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। वहीं बीजेपी के एक अन्य नेता ने कहा कि दिवाली पर अयोध्या में

» Read more

पद्मावती विवाद: साक्षी महाराज बोले- फिल्म वाले पैसों के लिए नंगे भी हो सकते हैं

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और सांसद साक्षी महाराज ने फिल्म पद्मावती के जरिए बॉलीवुड पर निशाना साधा है। पद्मावती के रिलीज पर मचे बवाल के बीच जब साक्षी महाराज के इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस तरह पद्मावती, महारानी, मां, हिंदू और किसानों का मजाक बनाया जा रहा है, सरकार और प्रशासन को पता होना चाहिए कि यह गलत हो रहा है और फिल्म पद्मावती को पूरी तरह बैन किया जाना चाहिए। जब उनसे कहा गया कि फिल्म

» Read more

राष्ट्रपति कोविंद की बहू को बीजेपी ने नहीं दिया टिकट, निर्दलीय मैदान में उतरीं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बहू दीपा कोविंद कानपुर की झिंझक नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। दीपा कोविंद ने ने गुरुवार (नौ नवंबर) को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दीपा रामनाथ कोविंद के भतीजे पंकज कोविंद की पत्नी हैं। पंकज कोविंद ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से नगर पालिका परिषद चुनाव लड़ने का प्रयास कर रही थीं। पंकज के अनुसार स्थानीय लोग और उनेक मित्र-रिश्तेदार चाहते थे कि दीपा चुनाव लड़ें। लेकिन दीपा को भारतीय जनता पार्टी

» Read more

शेख हसीना ने दिखाई भारत-बांग्लादेश के बीच चलने वाली ‘बंधन एक्सप्रेस’ को हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘बंधन एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल थीं। बंधन एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के कोलकाता और बांग्लादेश के औद्योगिक शहर खुलना के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसका संचालन 177 किलोमीटर लंबे खुलना-कोलकाता रेल मार्ग पर होगा। इसका लाभ यात्री 16 नवंबर से उठा सकेंगे। यह रेलगाड़ी दिन में 11 बजे कोलकाता से रवाना होगी और 4:30 घंटे के सफर के बाद खुलना पहुंचेगी। बांग्लादेश

» Read more

केरल: सौर घोटाले में पूर्व सीएम ओमन चांडी दोषी करार, जांच आयोग ने सुनाया फरमान

केरल में विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ को बड़ा झटका देते हुए एक न्यायिक आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और उनके निजी कर्मियों को करोड़ों रुपए के सौर पैनल घोटाले में जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि इन सभी ने ग्राहकों से धोखाधड़ी में आरोपी सरिता एस नायर की मदद की थी। घोटाले की जांच करने वाले न्यायमूर्ति जी शिवराजन आयोग की चार खंडों में आई 1073 पन्नों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को राज्य विधानसभा के एक विशेष सत्र में पेश की और इसकी प्रति मीडिया

» Read more
1 175 176 177 178 179 209