नरेंद्र मोदी सरकार के दौरान कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ीं, RTI पर गृह मंत्रालय का जवाब
गृह मंत्रालय की ओर से एक आरटीआई के जवाब में बेहद ही चौंकाने वाली बात सामने आई है। आतंकवाद को लेकर बड़े-बड़े वादे करने वाली केंद्र सरकार को इस बात से जोरदार झटका लग सकता है। एक आरटीआई के जवाब में गृह मंत्रालय ने खुलासा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में 812 आतंकी घटनाएं हुई हैं, जबकि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार के आखिरी तीन साल के कार्यकाल के दौरान कुल 705 आतंकी घटनाएं हुई थीं।
» Read more