VIRAL VIDEO: भरे बाजार में लड़कियों और महिलाओं के प्राइवेट पार्ट छू रहा था लड़का, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैदराबाद पुलिस द्वारा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़का लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है। दरअसल मामला हैदराबाद शहर में गणेश चतुर्थी वाले दिन का है। इस दिन लोग गणेश पूजा के लिए भीड़-भाड़ वाले मार्केट एरिया में इकट्ठा हुए थे। पुलिस ने उस दिन 30 लड़कों को महिलाओं के साथ गलत हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार किये गए 30 मनचलों में 8 तो नाबालिग हैं। गणेश चतुर्थी के दिन महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने सादे कपड़ों में टीम तैनात कर रखी थी जो शक के दायरे में आए मनचलों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर रही थी। इसी वीडियो रिकॉर्डिंग में एक ऐसा शख्स कैद हो गया जिसने बद्तमीजी की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने अब इस लड़के की वीडियो क्लिपिंग जारी की है।

इस वीडियो क्लिपिंग में नजर आ रहा है कि लाल रंग की शर्ट पहने हुए एक लड़का भीड़ में महिलाओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। पहले ये लड़का एक लड़की को पीछे से गलत तरीके से छूता है। ये लड़की नाबालिग बताई जा रही है। ठीक इसी तरह की हरकत वो एक और महिला के साथ करता है। इसके हौंसले इतने बुलंद थे कि इसने एक और महिला को अपनी गिरी हुई हरकत का शिकार बनाया। ये उस महिला के पीछे एकदम चिपक कर खड़ा हो गया और उसे गलत तरीके से इधर उधर छूने लगा।

इस लड़के की हरकत का वीडियो यू ट्यूब पर भी अपलोड हुआ है। आप भी देखिए कि कितनी बेहूदा हरकतें कर रहा है ये लड़का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *