10 साल बाद रांची के झरनों के नीचे नहाए धोनी, मुफ्त में मिली ये चीज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपना सारा समय फैमिली के साथ बिता रहे हैं। धोनी ने भारतीय टेस्ट टीम से साल 2014 में संन्यास ले लिया था। धोनी पिछले चार सालों से भारत के लिए केलव वनडे और टी-20 मैच खेल रहे हैं। बता दें कि भारतीय टीम इस समय टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर हैं और टीम का प्रदर्शन अभी तक लचर रहा है। वहीं दूसरी ओर धोनी छुट्टियों का जमकर मजा उठा रहे हैं। रविवार को धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में धोनी रांची में एक झरने की ओर मुंह कर नहा रहे हैं। इस दौरान धोनी की बॉडी काफी एकट्रेक्टिव नजर आ रही है। नहाने के दौरान धोनी के दोनों बाइसेप्स नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ धोनी ने कैप्शन में लिखा, ”झरने में नहाकर बचपन की यादें ताजा हो गई। करीब 10 साल बाद झरने के नीचे इस तरह नहाने का मौका मिला। गिरता हुआ तेज पानी फ्री में हेड मसाज देने का काम कर रहा है।” सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहने वाले धोनी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ अक्सर तस्वीरें और वीडियों शेयर करते रहते हैं। बहुत कम बार ऐसा देखा गया है कि धोनी ने इस तरह का वीडियो डाला हो। इस वीडियो को आधे घंटे में करीब 4 लाख लोग देख चुके हैं। बता दें कि धोनी अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देते हैं, यही वजह है कि मैदान पर वह आज भी किसी युवा खिलाड़ी से ज्यादा जोश में नजर आते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *