Video: सेना के जवान की पत्नी ने छेड़खानी करने वाले मनचलों को सिखाया ऐसा सबक, आया घटना का वीडियो


उत्तर प्रदेश के कानुपर शहर में दो मनचलों को सेना के जवान की पत्नी से छेड़छाखी करना खासा महंगा पड़ गया। महिला ने दर्जनों लोगों के सामने दोनों की पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। आरोप है कि महिला जिस वक्त घर में अकेली थी तब दोनों उसे छेड़ने लगे और परेशान करने लगे। टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक महिला घटना के वक्त अपने ससुराल थी। बाद में ससुराल वाले घर लौटे तो महिला ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसपर मामले को गांव की पंचायत के सामने उठाया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक पंचायत ने अपने फैसले में महिला को दोनों मनचलों को चप्पल से पीटने का फरमान सुनाया। सामने आए वीडियो में दोनों मनचले चारपाई पर बैठे हैं और महिला उन्हें चप्पलों से खूब पीट रही है। करीब एक मिनट के वीडियो में सेना के जवान की पत्नी कई बार दोनों के मुंह पर चप्पल मारती है। मुंह ढंके महिला 20-25 साल के दोनों मनचलों के सिर पर भी चप्पल मारती है। इस दौरान दर्जनों लोग भी वहां मौजूद रहते हैं। दोनों को पीटते हुए महिला कई बार उनपर तेज आवाज में भी चिल्लाती है और फिर चप्पल मुंह पर मार देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *