बनारस के घाट से गोवा के बाजार तक दीवाली पर घूमने की 10 जगहें

आमतौर पर लोग कम शोर-शराबे वाली जगहों पर ज्यादा घूमना पंसद करते हैं पर दिवाली पर लोगों की चहलकदमी और शोर-शराबे ही सबसे अधिक भाते हैं। इन दस जगहों पर दिवाली सेलीब्रेट करना आपके लिए………

1- जयपुर

दिवाली का त्‍यौहार पूरे राजस्‍थान में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जयपुर में देश विदेश से सैलानी दिवाली का त्‍यौहार इंज्‍वाय करने के लिए आते हैं। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में दिवाली के दौरान सबकुछ बेहद खूबसूरत नजर आने लगता है। यहां बजारों से लेकर आम गलियों को भी रोशनी से नहला दिया जाता है। जयपुर में स्थित नाहरगढ़ किले को दिवाली के मौके पर सजाया जाता है।

2- जोधपुर

जोधपुर नीला शहर के नाम से मशहूर है। यह किले और घरों की विशेष सजावज के लिये पर्यटकों को आकर्षित करता है। दिवाली के दौरान यहां कुछ विशेष नजारे देखने को मिलते हैं। जो अम दिनो में नजर नहीं आते हैं। दिवाली रोशनी का त्‍यौहार है। इस मौके पर झीलों और महलों का ये शहर रोशनी से नहाया रहता है। दिवाली के दौरान नीले घर रोशनी में और भी खूबसूरत नजर आते हैं। यहां के बाजारों में आप खरीददारी भी कर सकते हैं।

3- बनारस

बनारस के घाट दिवाली के मौके पर खासतौर पर सजाए जाते हैं। यहां हर ओर सिर्फ रोशनी ही रोशनी नजर आती है। बनारस के बजारों में दिवाली की रौनक महीने भर पहले से ही नजर आने लगती है। यहां की गलियों में आपको दिवाली के मौकों पर खास खाने-पीने का भी सामान नजर आता है। काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दिवाली के अवसर पर बाबा का विशेष श्रंगार किया जाता है। दिवाली के मौके पर घाटों को हजारों दियों से सजाया जाता है। विशेष गंगा आरती की जाती है।

4- उज्जैन

मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी कई दर्शनीय स्थल हैं जहां पर आप अपने बजट के भीतर फेमिली के साथ घूम सकते हैं। उज्जैन में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल ज्योतिर्लिंग है। इसके अलावा यहां करीब 100 किमी की दूरी पर ओंकारेश्वर मंदिर है जो नर्मदा नदी के तट पर बना है। बताया जा रहा है कि फिल्म बाहुबली में चर्चित कहानी महिष्मति यहां के रानी की ही है। दिवाली के मौके पर उज्‍जैन के बाजार रोशन हो जाते हैं।

5- ओरछा

उत्तर मध्य भारत के प्रमुख दर्शनीय और भव्य स्थलों में ओरछा का नाम भी लिया जाता है। यहां दर्शनीय स्थलों में राम राजा मंदिर, ओरछा का किला, जहांगीर महल, चतुर्भुज मंदिर और राजा महल प्रमुख हैं। दिवाली के अवसर पर यहां खूब सजावट की जाती है। आम दिनो की अपेक्षा दिवाली के दौरान ये जगह और भी शानदार नजर आती है। यहां के राम राजा मंदिर के बारे कहा जाता है कि ओरछा के लोग आज भी मंदिर के देवता राम राजा को ही अपने नगर का राजा मानते हैं।

6- गोवा 

गोवा के बीच और बजार दिवाली के मौके पर और भी खूबसूरत नजर आने लगते हैं। यहां के बजारों को दिवाली के मौके पर खासतौर पर सजाया जाता है। यहां की गलियां और घूमनें की जगहों को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया जाता है। यहां आकर आप बीच तो इंज्‍वाय करेंगे पर दिवाली सेलीब्रेट करना हमेशा के लिए यादगार हो जाएगा।

7- अमृतसर

दिवाली के मौके पर अमृतसर के गोल्‍डन टेम्‍पल को पीले रंग की रोशनी से नहलाया जाता है। यहां पर दिवाली के मौके पर विशेष पकवान बनाए जाते हैं। लंगर के दौरान आप उन पकवानों का आनंद उठा सकते है। दिवाली के मौके पर गोल्‍डन टेम्‍पल की खूबसूरती देखते ही बनती है।

8- राजस्थान

मौसम के हिसाब से आपके लिए राजस्थान की सैर एक बेहतर सैर साबित हो सकती है। यहां 25 हजार से कम के बजट में जिन शहरों सैर की जा सकती है उनमें हैं -जैसलमेर, माउंट आबू, पुष्कर, जोधपुर, उदयपुर और जयपुर। अगर आप उत्तर प्रदेश या बिहार जैसे राज्य के रहने वाले हैं तो आपको राजस्थान घूमना अनूठा अनुभव साबित हो सकता है। राजस्थान की सैर कि लिए हवाई या रेल मार्ग से जा सकते हैं। यहां पर रहने के लिए सभी श्रेणी के होटल भी उपलब्ध हैं।

9- पंचमढ़ी 

प्रकृति का सुरम्य और मनोहारी रूप देखना चाहते हैं तो मध्यप्रदेश के मंचमढ़ी की सैर करते हैं। पंचमढ़ी जाने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन इटारसी है। पंचमढ़ी की सैर करने के लिए सबसे खास यहां के हिल स्टेशन और झरने हैं। इसके अलावा आपको यहां बड़े महादेव, महादेव, जटाशंकर गुफा और पांडव गुफा हैं। शहर के शोरशराबा और भीड़भाड़ से दूसरे शांत इलाके में जाना चाहता हैं तो आपके लिए पंचमढ़ी की सैर करना बेहतर हो सकता है।

10- त्रिपुरा

उत्तर पूर्व में घूमने लायक कई जगहों में त्रिपुरा भी प्रमुख है। दिवाली के मौके पर ये जगह और भी खास हो जाती है। यहां प्रमुख आकर्षण का केंद्र उजयंत पैलेस, उदयपुर, कमला सागर मंदिर, त्रिपुरसुन्दरी मंदिर, रुद्रसागर झील, नीरमहल पैलेस, कल्याण सागर झील, सिपाहीजाला वाइल्ड लाइफ सैंचुरी है। दिवाली पर इन्‍हें रोशनी से सजाया जाता है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *