बालों को सफेद होने से रोकता है सरसों का तेल, बनाता है मजबूत और घने

स्वस्थ लंबे और घने बालों के लिए आजकल बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। केमिकल्स से भरपूर ये प्रोडक्ट्स सिर्फ बालों को फायदा ही नहीं पहुंचाते बल्कि कई तरह की समस्याएं भी देते हैं। ऐसे में इनके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए और प्राकृतिक तरीकों के इस्तेमाल की कोशिश करनी चाहिए। सरसों का तेल इसके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सरसों का तेल बालों को लंबा करने में तो मददगार होता ही है साथ ही यह स्कैल्प को पोषण देने का भी काम करता है। इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ओमेगा 3 की भी काफी मात्रा इनमें पाई जाती है। ये सभी बालों को स्वस्थ बनाने में मददगार होते हैं। आइए बालों के लिए सरसों के तेल के फायदों के बारे में कुछ और जानते हैं।

प्राकृतिक कंडीशनर – सरसों के तेल में जरूरी फैटी एसिड होते हैं जो बालों को नमी प्रदान करते हैं और रूखे तथा बेजान होने से बचाते हैं। इसके अलावा सरसों का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

बालों की वृद्धि – सरसों का तेल बालों की ग्रोथ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें बीटा कैरोटिन, फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। सरसों के तेल की रेगुलर मसाज से बाल बहुत तेजी से बढ़ते हैं।

बालों की मजबूती – सरसों का तेल सेलेनियम नामक एंटीऑक्सीडेंट्स में भरपूर होता है। यह सेल्स को प्रदूषण से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर करता है जिससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं।

बालों में सफेदी – पर्यावरण प्रदूषण और अन्य कई कारणों से आजकल लोगों के बाल समय से पहले ही सफेद हो जाते हैं। ऐसे में सरसों का तेल उनके लिए मददगार हो सकता है। सरसों का तेल बालों को लंबे समय तक काला रखने में सहायक है।

बालों को पोषण – सरसों का तेल हेयर फॉलिकल्स को पोषण प्रदान करता है। पोषक तत्वों की कमी हो जाने की वजह से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में सरसों का तेल पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है और बालों को पोषण प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *