वानखेड़े स्टेडियम में IPL मैच के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी शख्स को किया गिरफ्तार

आईपीएल के सीजन 11 में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। दरअसल टूर्नामेंट का 9वां मैच शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुकाबला था मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच। बताया जा रहा है कि स्टेडियम परिसर में एक शखेस उसपर भद्दे कमेंट्स करते हुए उसे छेड़ रहा था। महिला ने तुरंत वहां पास में तैनात पुलिस वालों से इसकी शिकायत की। पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी शख्स को वहां से ढूंढ़ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार हुए शख्स का नाम गेंदराज सतनामी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे रविवार को लोकल मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी वानखेड़े स्टेडियम में एक कॉन्ट्रैक्टर के पास काम करता था।

 

बता दें कि शनिवार को खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में जेसन रॉय के तूफानी 53 गेंद पर 91 रन की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने ये मैच अपने नाम किया था। जेसन रॉय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरी तरफ इस सीजन में मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *