बिहार के मुस्लिम मंत्री ने लगाए जय श्रीराम के नारे, बेदखली का फतवा जारी

बिहार के नवनियुक्त मुस्लिम मंत्री खुर्शीद अहमद के खिलाफ इमारत शरिया ने बेदखली का फतवा जारी हुआ है। उनके खिलाफ यह फतवा विधानसभा में जय श्रीराम का नारा लगाने पर जारी हुआ है।
नई दिल्ली। बिहार के नवनियुक्त मुस्लिम मंत्री खुर्शीद अहमद के खिलाफ इमारत शरिया ने बेदखली का फतवा जारी हुआ है। उनके खिलाफ यह फतवा विधानसभा में जय श्रीराम का नारा लगाने पर जारी हुआ है। यह फतवा इमारत शरिया के मुफ्ती सुहैल अहमद कास्मी ने जारी किया है। इस फतवे में खुर्शीद अहमद को इस्लाम से बेदखल करने और उनके निकाह को रद्द करने की बात कही गई है। उधर, मंत्री खुर्शीद अहमद ने कहा है कि वह ऐसे फतवों से नहीं डरते हैं। वह बार-बार जय श्रीराम का नारा लगाएंगे।
विधानसभा में लगाया था नारा28 जुलाई को विधानसभा में जदयू-भाजपा गठबंधन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुमत हासिल करने के बाद जदयू विधायक खुर्शीद अहमद ने विधानसभा में जय श्रीराम के नारे लगाए थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह राम के साथ रहीम की पूजा भी करते हैं और इस्लाम में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।

If I have to say ‘Jai Shri Ram’ for people of Bihar, development, harmony… I will never step back from saying it: #Bihar minister Khurshid pic.twitter.com/bQCau7zcHn

— ANI (@ANI_news) 30 July 2017

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं खुर्शीद अहमदबिहार की नवगठित सरकार में खुर्शीद अहमद को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया है। खुर्शीद पिछली महागठबंधन सरकार में भी मंत्री थे। मौजूद समय में वह जदयू के टिकट पर पश्चिमी चंपारण की सिकटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

God knows with what intention I raised slogans of ‘Jai Shri Ram’. My work will tell who I am: #Bihar minister Khurshid alias Firoz Ahmad pic.twitter.com/G674k04XaS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *