विकास खन्ना की मां बनना चाहती थी पायलट, बेटे ने पूरा किया 53 साल पुराना सपना

Source

अमृतसर में जन्मे विकास खन्ना आज दुनिया का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र से ही कमाना शुरू कर दिया था और आज वह न्यूयॉर्क में ‘जुनून’ नाम के रेस्टोरेंट के मालिक हैं। इतना ही नहीं, उनके इस रेस्टोरेंट के लिए उन्हें मिशलिन स्टार अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

आज जिस मुकाम पर विकास खन्ना हैं, वो उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें, लेकिन आज जहां वो हैं, उस लक्ष्य तक पहुंचने में उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया।

आज उसी मां के एक सपने को विकास खन्ना ने पूरा किया है। उनकी मां बिंदु खन्ना पायलट बना चाहती थीं, लेकिन 1964 में पंजाब में महिलाओं के विमान उड़ाने पर प्रतिबन्ध लगने के बाद, उनका यह सपना अधूरा रह गया।

अब उनके इसी 53 साल पुराने सपने को विकास खाना ने हकीकत में तब्दील कर दिखाया। उनकी मां ने विमान की कमान संभालते हुए उसे उड़ाया।

विकास खन्ना फेसबुक पर इस खास लम्हें की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा:

“मेरी मां बिन्दु खन्ना का सपना था कि वह पायलट बनें। उनके इस कदम में उनके पिता भी उनके साथ थे। लेकिन 1964 में पंजाब में महिलाओं के प्लेन उड़ाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया। तब से ही उनका उड़ान भरने का सपना था। आज 53 साल बाद, उन्होंने प्लेन उड़ाया और सभी प्रशिक्षक देखते रह गए।”

आपको बता दे कि अपने एक इंटरव्यू में विकास खन्ना ने बताया था कि उनकी मां ने कैसे उनके सपनों को सच करने के लिए क्या-क्या नहीं किया।

ऐसे ही एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया था कि एक बार पार्टी के खाने का आर्डर उन्हें मिला था। वह पार्टी में थे और बिजली बार-बार जा रही थी। वह जनरेटर चलाने छत पर गए, लेकिन वह बंद हो रहा था। इस वजह से उन्हें काफी मुश्किल हो रही थी, लेकिन अचानक सब ठीक हो गया। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। उनकी मां तेज बारिश में जनरेटर का स्विच पकड़ कर खड़ी हुई थीं। इस पर उनकी मां ने कहा था- ‘मैं अपने बेटे को असफल होते नहीं देख सकती।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *