सोनम कपूरः ‘फ्लेक्सिबल’ बॉडी के लिए हफ्ते में चार दिन योग करती हैं सोनम कपूर, जानें क्या है पूरा वर्कआउट और डाइट प्लान

सोनम कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म पैडमैन को लेकर काफी चर्चा में हैं। पैडमैन में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। सोनम बॉलीवुड की सबसे फिट और ब्यूटीफुल अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक जमाने में सोनम कपूर का वजन 90 किलो हुआ करता था। सोनम ने अपनी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ के लिए कड़ी मेहनत करते हुए अपना वजन 35 किलो घटाया था। अब सोनम की गिनती बॉलीवुड की सबसे छरहरी और फिट अभिनेत्रियों में की जाती है। सोनम की फिटनेस में उनके डाइट और वर्कआउट प्लान का अहम रोल है।

सोनम कपूर का डाइट प्लान बेहद अनुशासित है। वह एक ग्लास गरम पानी, शहद और नींबू के रस से अपने दिन की शुरुआत करती हैं। इसके बाद ब्रेकफास्ट में फल और अनाज, दोपहर में प्रोटीन शेक, ब्राउन ब्रेड और एक व्हाइट, लंच में रोटी सलाद, दाल और चिकन ग्रिल्ड तथा डिनर में सूप, सलाद और ग्रिल्ड चिकन खाती हैं। अपनी दुबली-पतली छरहरी काया को बरकरार रखने के लिए वह हर रोज वर्कआउट करती हैं। उनके वर्कआउट प्लान्स में मुख्यतः कार्डियो वैस्कुलर एक्सरसाइज होते हैं। सोनम अपने स्कूल के दिनों से ही बास्केटबॉल और रग्बी खेलती हैं। इसके अलावा भी वह कई तरह के एक्सरसाइज करती हैं जो उनके शरीर को लचीला बनाए रखने में मदद करता है।

सोनम कपूर का वर्कआउट प्लान – सोनम कपूर का वर्कआउट जॉगिंग से शुरू होता है। जाॉगिंग करने के बाद वह 30 मिनट तक कार्डियो एक्सरसाइज करती हैं। कार्डियों में वह सप्ताह चार दिन योगा करती हैं और बाकी के दिनों में डांस एक्सरसाइज का अभ्यास करती हैं। गर्मियों में सोनम स्विमिंग करना पसंद करती हैं। ऐसे में उन्हें जब भी समय मिलता है वह स्विमिंग करती हैं। सोनम कपूर को स्क्वाश खेलना बेहद पसंद है। हफ्ते में दो दिन वह स्क्वाश भी खेलती हैं। इससे उन्हें काफी स्ट्रेंथ मिलती है।

सोनम कपूर के फिटनेस टिप्स – सोनम कपूर अपने फैंस को फिट रहने के लिए टिप्स भी देती हैं। वह बताती हैं कि हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब पानी पीना बहुत जरूरी है। इसके अलावा हेल्दी खाना और हर रोज थोड़ा सा वर्कआउट भी बहुत जरूरी है। अच्छी सेहत के लिए फ्राइड फूड्स और ज्यादा नमक और चीनी वाले फूड्स से दूर रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *