24 महीनों के बाद समाप्त हुआ आपातकाल, तख्ता पलट की कोशिशों के बाद लगाई थी इमरजेंसी

दो साल बाद तुर्की में लगा लगा आपातकाल आज समाप्त हो रहा है। लेकिन अब विपक्ष को डर है कि इसे और दमनकारी कानून में बदल दिया जाएगा। दो साल पहले 20 जुलाई 2016 को राष्ट्रपति रेचेप तय्यप एर्दोवान ने आपातकाल लगाने का एलान किया था। पांच दिन बाद लड़ाकू जहाजों ने अंकारा पर बम गिराए थे और इस्तांबुल में खूनी झड़पें शुरू हाे गई थी। इसमें करीब 249 लोग मारे गए थे। सामान्य रूप से आपातकाल तीन महीनों का होता है, लेकिन इसे सात बार बढ़ाया गया। करीब 80 हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसके दुगने संख्या से ज्यादा लोगों को नौकरियों से निकाल दिया गया।

आधुनिक तुर्की के इतिहास के इस सबसे बड़े अभियान में फतेहउल्लाह के समर्थकों के साथ कुर्द और वामपंथी कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया गया था। विपक्षी समर्थक कुर्द पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचडीपी) के पूर्व नेताओं फिगन युकसेदग और सेलाहट्टिन डेमर्टस  को  आतंकवादियों संबंध रखने के आरोप में नवंबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था। वे अभी भी जेल में ही हैं। पिछले महीने के राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान, एर्दोवान ने वादा किया था कि जीत हासिल होने के बाद आपातकाल की स्थिति खत्म हो जाएगी। यह  गुरुवार (भारतीय समयानुसार बुधवार रात 10 बजे) को 1:00 बजे होगा। हालांकि, विपक्षी दल सरकार की ओर से संसद में पेश किए गए नए कानून से खफा है। इस नए कानून में आपातकाल के कुछ कड़े प्रावधानों को जगह दी गई है। वहीं, सरकार समर्थक इसे आतंक निरोधी कानून बता रहे हैं।

प्रमुख विपक्षी दल रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी के अनुसार, नए बिल में जो उपाय बताए गए हैं, उससे तीन महीने की जगह तीन साल के लिए आपातकाल लग जाएगा। सरकार भले ही ऐसा दिखा रही है कि आपातकाल हटाया जा रहा है, लेकिन वास्तव में यह जारी रहेगा। नए बिल में यह प्रावधान किया गया है कि अधिकारियों के पास अगले तीन साल तक सरकारी कर्मचारियों को आतंकियों से संपर्क रखने के आरोप में नौकरी से हटाने का अधिकार रहेगा। साथ ही खुले सार्वजनिक स्थानों पर विरोध और प्रदर्शन पर शाम ढ़लने क बाद रोक रहेगी। हालांकि, यदि इससे आम लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं होती है तो आधी रात तक इसे जारी रखने की इजाजत दी जा सकती है। किसी संदिग्ध को 48 घंटे से 4 दिन तक हिरासत में रखने का भी नए कानून में प्रवधान है। शर्त ये है कि संदिग्ध ने कई गलतियां की हो। कुछ मामलों में इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *