Indian Army Recruitment 2018: 2.5 लाख रुपये महीने तक सैलरी, भारतीय सेना में निकलीं नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

Indian Army Recruitment 2018: भारतीय सशस्त्र बलों की ग्राउंड फाइटिंग विंग ने भर्ती निकाली है। भर्ती की जानकारी  joinindianarmy.nic.in दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह वेकेंसी महिला और पुरुष दोनों के लिए है। जो युवा इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इस joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। यह 23 शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) वूम कोर्स (अप्रैल 2019) के साथ ही 52 शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) पुरुष (अप्रैल 2019) का हिस्सा है। यह कोर्स अगले साल ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) चेन्नई, तमिलनाडु में कराया जाएगा।

इसके तहत पुरूषों के लिए 175 वेकेंसी निकाली गई हैं। वहीं महिलाओं के लिए 14 वेकेंसी निकाली गई हैं। डिफेंस में शहीद हुए जवानों की विधवाएं भी इसमें हिस्सा ले सकती हैं। इनके लिए 2 पोस्ट रिजर्व रखी गई हैं। इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन 12 जुलाई से भरने शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन एप्लाई करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2018 है।

जो उम्मीदवार भारतीय सेना का हिस्सा बनने की इच्छा रखते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर Officer Entry Application/Login पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। यहां दिए गए जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढे़ं। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेश फॉर्म भरें। रजिस्ट्रेशन होने के बाद, डैशबोर्ड टैब में  ‘Apply Online’ पर क्लिक करें। अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी डिटेल्स भर दें।

इतनी मिलेगी सैलरी
लेफ्टिनेंट: 56,100 से 1,77,500 रुपए
कैप्टन: 61,300 से 1,93,900 रुपए
मेजर: 69,400 से 2,07,200 रुपए
लेफ्टिनेट करनल: 1,21,200 से 2,12,400 रुपए
करनल: 1,30,600 से 2,15,900 रुपए
ब्रिगेडियर: 1,39,600 से 2,17,600 रुपए
मेजर जनरल: 1,44,200 से 2,18,200 रुपए
लेफ्टिनेट जनलर HAG स्केल: 1,82,200 से 2,24,100 रुपए
लेफ्टिनेट जनलर HAG+ स्केल: 2,05,400 से 2,24,400
VCOAS/आर्मी Cdr/लेफ्टिनेंट जनरल (NFSG): 2,25,000 (फिक्स)
COAS: 2,50,000 (फिक्स)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *