Viral Video: बीच चौराहे पर शख्स ने खुद को आग लगाई देखते और गुजरते रहे लोग लेकिन किसी ने नहीं बचाया

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बीच चौराहे पर एक अधेड़ ने खुद को आग लगा ली। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना के दौरान आस-पास के लोग गुजरते रहे। मगर किसी ने भी उसे बचाने तक के बारे में नहीं सोचा। कुछ देर बाद वहां से एक पुलिस वाला गुजर रहा था। उसी ने किसी तरह उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उस पर अपनी पत्नी के कत्ल का आरोप लगा है। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा वायका कैद हो गया, जो अब सामने आया है। वीडियो में शख्स पेंदुर्थी रोड पर चौराहे के बीच में खड़ा दिख रहा है। आस-पास से कई लोग अपने-अपने वाहनों से वहां से गुजर रहे थे। अचानक वह खुद को आग लगा लेता है और छटपटाते हुए गिर जाता है। जबकि, एक अन्य वीडियो में भी शख्स की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है। क्लिप में दो लड़के नजर आते हैं, जो अपनी बाइक से गिरे होते हैं। वे शख्स को जलते देख बाइक उठाते हैं और वहां से रफूचक्कर हो लेते हैं।

 

घटना के दौरान उसे देख लोग हैरान रह गए थे। मगर कोई भी उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। पुलिसकर्मी वहां से गुजर रहा था, उसी ने आग को बुझाया। पेंदुर्थी सीआई जे मुरली के मुताबिक, यह घटना बुधवार सुबह 10 के आसपास की है। वह उस दिन वहां से गुजर रहे थे, तो उन्हें भीड़ नजर आई। उन्होंने पाया कि चौहारे पर शख्स से आग झुलस रहा है और लोग तमाशबीन बने हुए हैं। फौरन उसने आग को बुझाया और उसे अस्पताल ले गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आग लगाने वाले शख्स की पहचान एम महालक्ष्मी नायडू के रूप में हुई है, जिसकी उम्र तकरीबन 50 साल बताई जा रही है। वह सिक्योरिटी गार्ड है। बच्चों में संपत्ति के बंटवारे पर हुए विवाद को लेकर उसने खुद को आग के हवाले किया। फिलहाल वह केजीबी अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि हादसे में उसके शरीर का 70 फीसदी हिस्सा जला है।

मुरली ने इस बारे में कहा कि लोग शख्स की मदद करना चाहते थे। लेकिन वह हालात देखकर घबरा गए थे। फिलहाल पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया है। अभी शख्स का बयान लिया जाना है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने यह भी बताया कि बीते साल वह पत्नी के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। उसने क्रिकेट बैट से पत्नी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *