अमेरिका में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रमुख पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हमला, मुंह पर कालिख भी पोती
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के प्रमुख मंजीत सिंह जीके पर कैलिफोर्निया में कथित खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया, जिसमें उनका एक साथी घायल हो गया। न्यूयॉर्क के बाद कैलिफोर्निया पहुंचे सिंह ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य गुरु नानक जी की 550वीं जयंती के समारोहों के सिलसिले में सिख समुदाय से चर्चा करना था, जो अगले साल है। ‘शिरोमणि अकाली दल’ (एसएडी) के नेता पर यह दूसरा हमला है। इससे पहले उन पर न्यूयॉर्क में हमला किया गया था। सिंह कैलिफोर्निया के युबा शहर स्थित प्रमुख गुरद्वारे
» Read more