मानो भगवान के हाथों टिका यह गोल्डन ब्रिज: देखने पर्यटकों की उमड़ी भीड़, तस्वीरें हो रही वायरल

वियतनाम में एक पुल इन दिनों सुर्खियों में छाया है। लोग इसे सुनहरा पुल (गोल्डन ब्रिज) बता रहे हैं। खास बात है कि यह पुल दो हाथनुमा बेस पर टिका है। लोग जब इस पर चलते हैं, तो उन्हें लगता है कि मानो यह भगवान के हाथों में टिका हो। स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से भारी संख्या में पर्यटक इसे देखने को उमड़ रहे हैं। घूमने-फिरने के दौरान लोग पुल की तस्वीरें खींच कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। अन्य यूजर्स भी पुल को कमाल का आर्किटेक्चर बता रहे हैं। आइए जानते हैं इस पुल के बारे में कुछ और अहम बातें। (फोटोः रॉयटर)

 

गोल्डन ब्रिज का असली नाम काऊ वांग पुल (Cau Vang) है। यह डनैंग शहर की बा ना पहाड़ियों के पास स्थित है। पुल को बीते जून में आम लोगों व पर्यटकों के लिए चालू किया गया था। (फोटोः @MARYANCURBELO/ट्विटर)

गोल्डन ब्रिज का असली नाम काऊ वांग पुल (Cau Vang) है। यह डनैंग शहर की बा ना पहाड़ियों के पास स्थित है। पुल को बीते जून में आम लोगों व पर्यटकों के लिए चालू किया गया था।(फोटोः @MARYANCURBELO/ट्विटर)

 

उद्घाटन के बाद से यह देश में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुल जिस सहारे पर टिका है, उस बेस को दो बड़े हाथों की शक्ल दी गई है। ऐसे में देखने में लगता है कि इसे वाकई में उन दो हाथों ने पकड़ रखा है। (फोटोः रॉयटर)उद्घाटन के बाद से यह देश में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पुल जिस सहारे पर टिका है, उस बेस को दो बड़े हाथों की शक्ल दी गई है। ऐसे में देखने में लगता है कि इसे वाकई में उन दो हाथों ने पकड़ रखा है। (फोटोः रॉयटर)

 

गोल्डन ब्रिज को थामे दोनों हाथ दिखने में पत्थर के लगते हैं। मगर हकीकत में ऐसा नहीं है। दरअसल, ये हाथ स्टीलमेश और फायबर ग्लास से तैयार किए गए हैं। (फोटोः रॉयटर)गोल्डन ब्रिज को थामे दोनों हाथ दिखने में पत्थर के लगते हैं। मगर हकीकत में ऐसा नहीं है। दरअसल, ये हाथ स्टीलमेश और फायबर ग्लास से तैयार किए गए हैं।

 

काऊ वांग के दोनों किनारों पर 150 मीटर लंबी गोल्ड थ्रेड (फेंस पर) भी लगाई गई है, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाती है। पुल तैयार करने वाले अब इसे और भी खास बनाने पर विचार कर रहे हैं। (फोटोः रॉयटर) काऊ वांग के दोनों किनारों पर 150 मीटर लंबी गोल्ड थ्रेड (फेंस पर) भी लगाई गई है, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाती है। पुल तैयार करने वाले अब इसे और भी खास बनाने पर विचार कर रहे हैं। (फोटोः रॉयटर)

 

पुल बनाने वाले अब एक नए सिल्वर ब्रिज बनाने की योजना बना रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आगे चलकर सुनहरे पुल से उसे जोड़ेंगे। (फोटोः रॉयटर)पुल बनाने वाले अब एक नए सिल्वर ब्रिज बनाने की योजना बना रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आगे चलकर सुनहरे पुल से उसे जोड़ेंगे। (फोटोः रॉयटर)

 

बा ना की पहाड़ियों पर बुधवार (एक अगस्त) को इस पुल के ठीक पीछे दो इंद्रधनुष नजर आए। आकर्षक पुल के नजारे लेने आए पर्यटकों के लिए उस दौरान समां और भी रंगीन और हसीन हो गया था। (फोटोः रॉयटर)बा ना की पहाड़ियों पर बुधवार (एक अगस्त) को इस पुल के ठीक पीछे दो इंद्रधनुष नजर आए। आकर्षक पुल के नजारे लेने आए पर्यटकों के लिए उस दौरान समां और भी रंगीन और हसीन हो गया था। (फोटोः रॉयटर)

 

पुल पर कुछ लोग सेल्फियां लेते दिखे, तो कुछ शादी के जोड़ों में पहुंचे। एक जोड़ा तो यहां पर अपना वेडिंग फोटोशूट कराता हुआ पाया गया। (फोटोः रॉयटर)पुल पर कुछ लोग सेल्फियां लेते दिखे, तो कुछ शादी के जोड़ों में पहुंचे। एक जोड़ा तो यहां पर अपना वेडिंग फोटोशूट कराता हुआ पाया गया। (फोटोः रॉयटर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *