कठुआ गैंगरेप पीड़ि‍ता के न्‍याय के लिए अभियान चलाने वाला हुआ अब रेप के आरोप में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक महिला से बलात्कार के आरोप में मशहूर गुज्जर कार्यकर्ता तालिब हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर के कठुआ में आठ साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के बाद उसे इंसाफ दिलाने के लिए हुए विरोध-प्रदर्शनों में हुसैन सबसे आगे रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार (1 अगस्त, 2018) को बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उधमपुर के जंगल में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, जिसके बाद तालिब हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। महिला उसकी रिश्तेदार है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि हुसैन ने डेढ़ महीने पहले उधमपुर के चाडवा जंगल में उसके साथ बलात्कार किया था। शिकायत में कहा गया है कि महिला जब जंगल में मवेशी चराने के लिए गई थी तब हुसैन ने उसे चाकू के बल पर रोका और उसकी पिटाई भी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता लंबे वक्त तक खामोश रही क्योंकि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बाद में उसने अपने पति को बलात्कार की घटना के बारे में बताया।

मामले जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को पुलवामा जिले के त्राल से गिरफ्तार कर सांबा लाया गया है। एक शादीशुदा महिला ने उसपर जंगल में रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरपीएफ की धारा 376, 4/25 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी उसका रिश्तेदार है। जब वह जंगलों में मवेशी को चराने गई तो वह उससे मिला था। तेज धारधार हथियार से महिला को डराया गया। उसे धमकी दी गई और बलात्कार किया। बता दें कि आरोपी के खिलाफ पहले भी उसकी पत्नी एफआईआर दर्ज करा चुकी है। उसकी पत्नी नुसरत बेगम (30) ने 28 जून को पुलिस में दी शिकायत आरोप लगाया कि दहेज के लिए तालिब उसका शारीरिक उत्पीड़न करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *