धोनी ने फिर दिखाई दरियादिली, खुद छक्‍का जड़ने की जगह विराट कोहली को दिया मौका

श्रीलंका के कोलंबो में रविवार को भारत और मेजबान टीम के साथ हुए पांचवे वनडे में भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को करारी शिकस्त देते हुए वनडे सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर लिया। चार सालों में यह तीसरा ऐसा वनडे था जिसमें कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने 5-0 से क्लीन स्विप के साथ सीरीज पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं पूर्व कूल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के दौरान जो किया उस घटना ने सभी का दिल जीत लिया। धोनी हमेशा ही बेस्ट गेम फिनीशर के नाम पर जाने जाते हैं। मैच को जिताने की जिम्मेदारी जब धोनी पर आती है तो वे अपने एक अलग ही स्टाइल में खेल को खत्म करते हैं।

अक्सर धोनी मैच को जितने के लिए आखिरी समय में छक्का मारते है जो कि देखने वालों को प्रभावित कर देता है। ऐसा ही रविवार को हुए आखिरी वनडे में भी देखने को मिला जहां भारत को जीतने के लिए केवल 2 रन चाहिए थे। वे एक छक्का मारकर इस मैच को बहुत ही आसानी से जीत सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। धोनी ने एक रन लिया और बल्लेबाजी साइड पर विराट कोहली को खेलने का मौका दिया ताकि वे गेम फिनीशर बन सकें। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विराट कोहली अपनी 30वीं वनडे सेंचुरी पहले ही पूरी कर चुके थे। विराट ने 115 गेंदों पर 109 रन बना लिए थे लेकिन फिर भी धोनी ने उन्हें गेम फिनीशर बनने का मौका दे डाला। एक रन बनाने के बाद धोनी कोहली की तरफ मुस्कुराए जिसको देखकर कोहली समझ गए कि धोनी ने उन्हें स्ट्राइक पर क्यों भेजा है। इसके बाद विराट ने धोनी से कुछ कहा और हंसने लगे। इसके बाद कोहली ने आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। यह पहली बार नहीं था जब धोनी ने इस प्रकार की दरियादिली मैदान पर दिखाई हो। इससे पहले भी धोनी कोहली को मुक्का दे चुके हैं जब वे भारतीय टीम को क्रिकेट की ऊंचाइंयों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *