RK नगर उपचुनाव नतीजे LIVE: दिनाकरण को भारी बढ़त, बोले- 3 माह में गिर जाएगी AIADMK सरकार
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के निधन से खाली हुई चेन्नई के आरके नगर विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनाकरण ने मजबूत बढ़त बना ली है। अंतिम नतीजा दोपहर तक आने की संभावना है। दिनाकरन के समर्थकों ने उनके निवास के बाहर एकत्रित होना शुरू कर दिया है। रुझानों में दिनाकरण को बढ़त मिलते देख समर्थक पटाखे फोड़ रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं। गुरुवार (21 दिसंबर) को हुए मतदान में रिकॉर्ड 77 फीसदी मतदान हुआ था। सत्ताधारी AIADMK ने
» Read more