पाकिस्तान: हाई कोर्ट ने हिंदू से मुस्लिम बनी महिला को पति के साथ रहने की इजाजत दी

पाकिस्तान की एक अदालत ने इस्लाम धर्म अपनाने वाली 21 वर्षीय एक हिन्दू महिला को अपने मुस्लिम पति के साथ रहने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह आदेश महिला द्वारा स्वेच्छापूर्वक नये धर्म को अपनाने और अपने माता-पिता के यहां जाने से इंकार कर देने के बाद दिया गया। कल मामले की सुनवाई के बाद इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शौकत अजीज सिद्दीकी ने पुलिस से दंपत्ति को सुरक्षा प्रदान कराने का भी आदेश दिया। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी है कि मारिया के परिवार वालों ने दावा

» Read more

अब आॅनलाइन खरीद सकेंगे एनसीईआरटी की किताबें

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने बुधवार को पाठ्य पुस्तकों की खरीद के लिए अपना आॅनलाइन पोर्टल का शुरु किया। स्कूल आठ सितंबर तक 2018-19 सत्र के लिए पुस्तकों की खरीद का आदेश दे सकते हैं। वहीं कुछ दिनों बाद विद्यार्थी या कोई भी व्यक्ति अपने स्तर पर आॅनलाइन आॅर्डर घर बैठे दे सकेगा।  केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि एनसीईआरटी पुस्तकों का देश भर में सही वितरण करने के लिए आॅनलाइन सुविधा शुरू की गई है। अधिकारी के मुताबिक यह अभिभावकों और

» Read more

रातभर करवटें बदलता रहा कैदी नंबर 1997

अपने भक्तों के लिए कभी साक्षात भगवान तो कभी भगवान के दूत बने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसां को शुक्रवार सुबह तक खुद भी नहीं पता था कि अगले दिन का सूरज उन्हें कहां दिखाई देगा। हर रोज जिस व्यक्ति की सुबह हजारों लोगों के बीच में होती थी, जेल में जब पहली सुबह आंख खुली तो चारों तरफ चारदीवारी थी। डेरा सच्चा सौदा के स्वयंभू संत गुरमीत राम रहीम को शुक्रवार रात जेल में नई पहचान मिली और उन्हें कैदी नंबर 1997 का नाम दिया

» Read more

कश्मीर: पुलवामा में आतंकी हमला, आठ सुरक्षाकर्मी शहीद

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने शनिवार तड़के पुलिस परिसर पर हमला किया, जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि सीआरपीएफ के चार जवानों सहित आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और पुलवामा मुठभेड़ में मारे गए जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।   पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और वहां रह रहे पुलिसकर्मियों के परिवारों को

» Read more

डेराभक्त पुलिसकर्मी ने IG पर चलाई गोली, सजा सुनाने हेलिकॉप्टर से जाएंगे जज

हिंसा का दौर थमने के बाद अब इस केस की परतें धीरे-धीरे खुलती जा रही हैं और चौंकाने वाली चीजें सामने आ रहे हैं। पता चला है कि डेरा प्रमुख की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के एक कर्मी ने शुक्रवार को आइजी पर गोली चला दी जिसमें वे बाल-बाल बचे।  शुक्रवार को सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेजने से पूर्व होने वाली चिकित्सा जांच के बाद सेना जब राम रहीम को अपने वाहन में बैठा रही थी तो यह बाबा की सुरक्षा में तैनात हरियाणा पुलिस के एक

» Read more

सेहत- भोजन और स्वास्थ्य

भोजन में सिर्फ उचित मात्रा में पोषक तत्त्व शामिल कर लेने से स्वास्थ्य ठीक रहने का भरोसा नहीं किया जा सकता। स्वास्थ्य संबंधी अनेक परेशानियां भोजन करते समय उचित सावधानी न बरतने की वजह से पैदा होती हैं। इसी तरह भोजन के बाद टहलने को लेकर सही जानकारी न होने से भी कई परेशानियां पैदा होती हैं। भोजन मुंह में प्रवेश करता है, तब लार भोजन में उपस्थित स्टार्च को छोटे-छोटे कणों में तोड़ने लगती है। इसके बाद आहार इसोफैगस यानी भोजन नली से होता हुआ पेट में जाता है,

» Read more

बाटी-दाल-चोखा

मुख्य रूप से बाटी तीन तरह से बनाई जाती है। एक, आटे में चने का सत्तू या मटर, आलू वगैरह भर कर आग पर पकाई जाती है। दूसरी, बिना कुछ भरे, आटे की गोल लोइयां बना कर सीधे आग पर पका ली जाती है और तीसरी, आटे में सत्तू भर कर तेल में पूड़ी की तरह तल ली जाती है। आमतौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू वाली बाटी पसंद की जाती है। बगैर कुछ भरे बनाई जाने वाली बाटी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, राजस्थान और मध्यप्रदेश

» Read more

डूसू चुनाव पर धारा 144 का साया

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ आए फैसले के बाद दिल्ली के 11 जिलों में लागू धारा 144 का सीधा असर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव पर पड़ने वाला है। डूसू पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 12 सितंबर को मतदान होना है।  डूसू चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 6 सितंबर को शाम 5 बजे अंतिम रूप से चुनाव में उतरने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 7 और 8 सितंबर को उम्मीदवारों के पास प्रचार के लिए मौका होगा। इसके बाद 9 सितंबर को

» Read more

स्वास्थ्य सेवा को मौलिक अधिकार बनाने की एम्स में हुई मांग

सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा को एक राष्ट्रीय आंदोलन बनाए बिना गोरखपुर को दोहराने से नहीं रोका जा सकता। स्वास्थ्य सेवा को मौलिक अधिकार बनाने के लिए चिकित्सकों को मरीजों सहित पूरे समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुहिम चलानी होगी। यह प्रस्ताव अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हुए सम्मेलन में पारित किया गया। गोरखपुर के अस्पताल सहित देश भर के तमाम अस्पतालों में संसाधनों के अभाव में दम तोड़ती जिंदगियों से परेशान एम्स के संकाय सदस्यों, डॉक्टरों, रेजींडेंट और छात्रों ने चलता है कि नीति छोड़ एकजुट

» Read more

दिल्ली: इलाज करने वाले अस्पताल ही बना रहे बीमार

अस्पतालों के जरिए फैलने वाले संक्रमण (हॉस्पिटल अक्वायर्ड इन्फेक्शन या एचएआइ) से दुनिया भर में हर साल करीब 20 लाख लोग प्रभावित होते हैं और करीब 80000 मौतें होती हैं। यह खुलासा एक ताजा अध्ययन में हुआ है। संक्रमणों के फैलने की एक वजह डॉक्टरों का आला (स्टेथोस्कोप) भी है। एक अध्ययन यह भी बताता है कि देश में जितनी मौतें बीमारियों के कारण नहीं होतीं, उससे ज्यादा संक्रमण के कारण होती हैं। भारतीय चिकित्सा परिषद (आइएमए) के मुताबिक, इसके लिए सबसे बड़ी वजह तो यही है कि देश में

» Read more

मालविका राज- 2001 में बनी था शाहरुख खान की साली, अब इमरान हाशमी के साथ लेंगी बॉलीवुड में एंट्री

साल 2001 में आई करन जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ तो आपको याद होगी है। इस फिल्म में करीाना कपूर के बचपन का किरदार निभाने वाली मालविका राज को बॉलीवुड में बतौर हीरोइन एंट्री करने को तैयार है। मालविका जल्द ही इमरान हाशमी की फिल्म ‘कप्तान नवाब’ से बॉलीवुड में लॉन्च होने जा रही है। यह फिल्म सेना से घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म में इमरान हाशमी पहली बार बड़े पर्दे पर सैनिक का रोल निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन टोनी डिसूजा ने किया है। अक्टूबर से फिल्म

» Read more

आर्मी चीफ ने जताई चिंता, कहा- भविष्य में बढ़ सकती हैं डोकलाम जैसी घटनाएं

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार (27 अगस्त) को कहा कि भारत के साथ चीन अपनी सीमा पर ‘‘यथास्थिति बदलने’’ की कोशिश कर रहा है और डोकलाम क्षेत्र में जारी गतिरोध जैसी घटनाएं भविष्य में ‘‘बढ़’’ सकती है। रावत ने कहा, ‘‘चीन द्वारा डोकलाम में मौजूदा गतिरोध यथास्थिति बदलने की कोशिश है जिसके बारे में हमें चिंता करने की जरुरत है और मुझे लगता है ऐसी घटनाओं के भविष्य में बढ़ने की संभावना है।’’ वह सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग द्वारा ‘मौजूदा भू-सामरिक स्थिति

» Read more

गुजरात के सीएम बोले, इंजीनियर थे भगवान राम, ISRO की मिसाइल जैसे थे उनके तीर

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भगवान राम के तीर की तुलना मिसाइल से की है। उन्होंने कहा है कि रामायण में राम के जिस तीर का ज्रिक किया गया है वो ISRO की मिसाइल हैं। इसलिए बुनियादी सुविधाओं के निर्माण और सामाजिक इंजीनियरिंग को इसमें शामिल करने का श्रेय भगवान राम को जाता है। दरअसल बीते शनिवार (26 अगस्त) को सूबे के इंस्टीट्यूट ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड मैनेजमेंट (आईआईटीआरएएम) के कॉन्वोकेशन में उन्होंने ये बातें कहीं। कॉन्वोकेशन प्रोग्राम में उन्होंने आगे कहा, ‘राम का एक-एक तीर मिसाइल था।

» Read more

राम रहीम को कोर्ट से भगाने का था प्लान, फेल हुआ तो गार्ड ने फोन पर दिया हिंसा का निर्देश

राम रहीम का समर्थन करने वाले हरियाणा पुलिस में भी मौजूद थे। इस बात का पता गुरमीत राम रहीम के दोषी साबित होने के बाद पता चला। खबरों के मुताबिक, सात लोगों ने राम रहीम के दोषी साबित होने के बाद उसको वहां से भगाने की कोशिश की थी। इसके लिए बाकी पुलिसवालों और सिक्योरिटी गार्ड से उन लोगों की झड़प भी हो गई थी। जिसके चलते वे अपने प्लान में फेल हो गए। फेल होने के बाद कथित रूप से उन लोगों ने ही किसी को फोन किया और

» Read more

हैप्पी बर्थडे नेहा धूपिया: मिस इंडिया बनने से पहले ही छोटे पर्दे पर कर लिया था डेब्यू

27 अगस्त 1980 में नेहा धूपिया का जन्म कोच्ची में एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता का नाम प्रदीप सिंह धूपिया है जो भारतीय नौसेना में कमांडर रह चुके हैं वहीं उनकी मां मनपिंदर धूपिया गृहिणी हैं। दिल्ली विश्विद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से उन्होंने इतिहास में स्नातक की डिग्री ली है। नाटक ग्रैफिटी के जरिए नेहा ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद इंडिपॉप बैंड यूफोरिया के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आईं और फिर कई विज्ञापनों में काम किया। नेहा इस साल

» Read more
1 1,516 1,517 1,518 1,519 1,520 1,551