पार्टी लाइन से हटे अशोक गहलोत, खुद को सीएम प्रोजेक्ट करते हुए कहा- अब किस चेहरे की तलाश है
निकट भविष्य में देश के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अपने नेताओं के पक्ष में बयानबाजी का सिलसिला भी तेज हो गया है। राजस्थान में पूर्व केंद्रीय मंत्री लाल चंद कटारिया ने बीते गुरुवार (26 जुलाई) को कहा था कि कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम अशोक गहलोत ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। अब कटारिया के बयान पर खुद गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया जता दी है। उन्होंने भी कहा, दस साल से जो चेहरा आपके सामने है, उसके अलावा अब किस चेहरे की तलाश है?
» Read more