‘सत्यमेव जयते’ के ट्रेलर के खिलाफ बीजेपी नेता की शिकायत, मोहर्रम का दृश्य दिखाने पर भड़के
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का ट्रेलर बीते 28 जून को रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद ही ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था लेकिन अब फिल्म का ट्रेलर विवादों में फंसता हुआ नजर आ रहा है। हैदराबाद में बीजेपी के एक नेता ने इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बीजेपी माइनॉरिटी मोर्चा के सिटी जनरल सेक्रेटरी सैय्यद अली जाफरी के अनुसार, फिल्म का ट्रेलर धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इस संबंध से जुड़े एक वकील का कहना है, ट्रेलर में मुहर्रम
» Read more