जवान की बिटिया को बचाने के लिए तोड़ा रोजा, बोला- जान की हिफाजत ज्यादा जरूरी
बिहार के दरभंगा में एक मुस्लिम युवक ने सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की है। दो दिन की बच्ची की जान बचाने के लिए युवक ने अपना रोजा तोड़ कर रक्तदान किया, ताकि नवजात की सांसें चलती रहे। समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ के अनुसार, एसएसबी जवान रमेश सिंह को दो दिन पहले बेटी हुई थी, जिसकी स्थिति बेहद खराब थी। बेहतर इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बच्ची को खून चढ़ाने की जरूरत बताई थी। इस पर मोहम्मद अशफाक रक्तदान के लिए तैयार हो गया।
» Read more