नोटबंदी की आलोचना पर नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव ने घेरा, बोले- कुछ दिन बाद इसे बड़ा स्कैम बताएंगे चाचा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पहले नोटबंदी का समर्थन करना और अब इसकी आलोचना करना नया राजनीतिक मुद्दा बनता हुआ दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को इस मामले में जमकर घेरा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश चाचा ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के सीएम कुछ दिनों में नोटबंदी को बड़ा स्कैम भी बता सकते हैं और अगर ऐसा हुआ तो उन्हें इससे कोई
» Read more