सीएम कुमारस्वामी बोले- कांग्रेस की कृपा पर हूं, कर्नाटक के 6.5 करोड़ लोगों का दबाव नहीं
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी पार्टी जनता दल (सेक्युलर) ने विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों से पूर्ण जनादेश मांगा था, जो नहीं मिला। इस वजह से आज वह कांग्रेस की कृपा पर हैं। कुमारस्वामी ने कहा , ‘‘मेरी पार्टी ने अकेले सरकार नहीं बनायी है। मैंने लोगों से ऐसा जनादेश मांगा था कि मुझे उनके अलावा किसी और के दबाव में नहीं आने दे। लेकिन मैं आज कांग्रेस की कृपा पर हूं। मैं राज्य के साढ़े छह करोड़ लोगों के दबाव में नहीं हूं।’’
» Read more