Viral Video: देखें कैसे सड़क पर खड़ी कार को पिघला कर आगे बढ़ गया ज्वालामुखी का लावा, गाड़ी हुई राख में तब्दील
अमेरिकी राज्य हवाई में करीब 300 फीट यानी 90 मीटर ऊंचे ज्वालामुखी से बने लावा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में ज्वालामुखी का लावा सड़क पर बहता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में सड़क पर बह रहे लावा ने पास में खड़ी गाड़ी को कुछ ही देर में निगल लिया और गाड़ी राख में तब्दील हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक इस खौफनाक ज्वालामुखी ने स्थानीय इलाके के 35 घरों को तबाह कर दिया जबकि कई इमारतों को खाक कर दिया
» Read more