बीजेपी नेता ने कहा- अगर कैराना में हम हारे तो पाकिस्‍तान, कश्‍मीर में जश्‍न होगा

AMIT SHARMA उत्तर प्रदेश के कैराना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे भाजपा नेता मनोज कश्यप ने कहा है कि जनता उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करे। ताकि पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के अलावा मोदी विरोधी देश के अन्य हिस्सों में दीवाली जैसा त्योहार ना मने। हालांकि राज्य में ब्रज क्षेत्र के इंचार्ज ने विवादित बयान देते हुए ये भी कहा कि उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह हारी तो इन इलाकों में वैसा ही त्योहार मनाया जाएगा जैसा गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में भाजपा की हार

» Read more

यूपी: धरने पर बैठी महिला की जान लेने की धमकी, भाजपा विधायक के बेटे पर लगाया था रेप का आरोप

उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा के बेटे मनोज वर्मा पर रेप का आरोप लगाने वाले महिला ने अब नया आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक महिला का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मामले में पीड़िता के वकील अवधेश सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पीड़िता के घर के बाहर आकर धमकी दी है कि अगर पीड़िता ने अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो उसके जान ले लेंगे। बता दें कि पिछले दिनों राज्य के शहाजहानपुर में एक

» Read more

उत्तर प्रदेश में एक बीजेपी नेता और नगर पंचायत सदस्य की गोली मारकर कर दी गई हत्या

मंगलवार (8 मई) को उत्तर प्रदेश के फूलपुर में एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बीजेपी नेता का नाम पवन केसरी बताया गया है। पवन फूलपुर नगर पंचायत के सदस्य भी थे। गोली लगने के बाद पार्षद को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने पवन केसरी को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं फूलपुर पुलिस ने बीजेपी नेता की हत्या के बाद तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि

» Read more

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्लास में टीचर की मौजूदगी में ही सिगरेट में ड्रग्स भर रहे छात्र

सोशल मीडिया पर देखे जा रहे एक वीडियो में एक छात्र कक्षा में ही कथित तौर पर सिगरेट में ड्रग्स भरता हुआ देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक नामी स्कूल की है। मुरादाबाद के सैंट पॉल नाम के स्कूल के प्रबंधन ने इस बात को स्वीकारा है कि घटना उनके यहां की ही है। स्कूल प्रबंधन ने हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि छात्र सिगरेट में कोई नशीला पदार्थ ही भर रहा था। फिर भी स्कूल प्रबंधन

» Read more

अंधड़ की चेतावनी से सहमे रहे दिल्ली और सीमाई इलाके

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) की छह से आठ मई के बीच धूल भरी आंधी, बादलों की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात मध्यम दर्जे की धूल भरी आंधी आई। हवा की गति सफदरजंग मौसम केंद्र पर 64 किमी जबकि चंडीगढ़ में शाम 8:40 बजे 62 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। इसे पहले मौसम विभाग ने दिल्ली, गुड़गांव , नोएडा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शाम को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की थी। पर इसका असर ज्यादा नहीं रहा। देर रात तक कहीं से

» Read more

भारी हिमपात के कारण अस्थायी तौर पर रोकी गई केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा, दो श्रद्धालुओं की

केदारनाथ में सोमवार रात शुरू हुआ भारी हिमपात मंगलवार सुबह तक जारी रहा। इस कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं को लिंचौली और भीमबली से आगे बढ़ने से रोक दिया। रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि लगातार हिमपात होने से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा और स्थानीय विधायक मनोज रावत सहित आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसी नेता भी केदारनाथ धाम में फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को मौसम के साफ होने तक लिंचौली और भीमबली जैसे यात्रा पड़ावों पर प्रतीक्षा करने को कहा गया है।

» Read more

बिगड़े मौसम से चारधाम यात्रा में खलल, हरीश रावत केदारनाथ में फंसे

उत्तराखंड के मैदानी तथा पर्वतीय क्षेत्र बीते एक हफ्ते से आंधी-तूफान से बेहाल हैं। इससे चारधाम यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुई है। बीते डेढ़ हफ्ते में गमिर्यों के मौसम में बादल फटने की दो घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि ऐसी घटनाएं आम तौर पर मानसून के दिनों में होती हैं। अब तक आंधी-तूफान की चपेट में आने से सूबे में दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। गर्मिर्यों में इस बार पहला बड़ा तूफान 4 मई को तकरीबन सौ किलोमीटर प्रतिघंटा की

» Read more

वाम दलों के प्रभाव में नक्सलवाद को मिला खूब मौका, 12 राज्यों में था कब्जा?

आज से दस-बारह साल पहले देश के 12 राज्यों के 165 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे। यह समय था यूपीए सरकार के कार्यकाल का जिसमें वामपंथी दल कांग्रेस से मिल कर केंद्रीय सत्ता का संचालन कर रहे थे। चाहे मुख्यधारा के वाम नेता इसे स्वीकार नहीं करते पर वाम दलों के प्रभाव में नक्सलवाद को फलने-फूलने का खूब मौका मिला और इनके खिलाफ कार्रवाइयों में ढिलाई आने लगी। यूपीए सरकार ने इनके खिलाफ वायु सेना के प्रयोग का प्रस्ताव रखा तो वामपंथियों ने इसका विरोध किया। कहने को तो

» Read more

भतीजी ने नमाज पढ़ने से इनकार किया तो महिला ने बेटी संग मिलकर घोंट दिया गला

  मुंबई पुलिस ने दो अधेड़ महिलाओं और एक 17 वर्षीय लड़की को 15 वर्षीय भतीजी की हत्या में गिरफ्तार किया है। पुलिस को दिए बयान में दोनों महिलाओं ने कहा कि भतीजा ने नमाज पढ़ने और सब्जी काटने से मना किया तो बेटी के साथ मिलकर गला घोंटकर मार डाला।यह सनसनीखेज घटना अंटॉप हिल सोसाइटी में हुई। पुलिस के मुताबिक जब छह महीने की थी, तब लड़की के मां-बाप की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह चाचा यूसुफ और सलीम सैय्यद के घर रह रही थी। यूसुफ की

» Read more

मणिपुर में आईईडी ब्लास्ट में हुई सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों की मौत

अभी एक बड़ी खबर आ रही है कि मणिपुर से। यहां आईईडी ब्लास्ट में सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों की मौत हो गई है। बीएसएफ मुख्यालय स्थित कोइरेंगी कैम्पस के पास यह आईईडी ब्लास्ट हुआ है। यह धमाका कैसे हुआ है? अभी इसको लेकर भी पूरी जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि अक्सर इन इलाकों में उग्रवादी ऐसे धमाकों को अंजाम देते हैं। क्या इस धमाके में भी उग्रवादियों का ही हाथ है? अभी यह भी साफ नहीं हो सका है। धमाके के बाद यहां सुरक्षाबल पूरे

» Read more

चलती कार में महिला के तीन साल के बेटे को कार से फेंक कर किया महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के तीन साल के बेटे को कार से फेंक दिया था। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मासूम को अस्‍पताल में भर्ती कराया था। बच्‍चे की हालत खतरे से बाहर बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सोमवार (7 मई) शाम की है। पुलिस ने बताया क‍ि आरोपियों ने पीड़िता के साथ दिल्‍ली-देहरादून नेशनल हाइवे पर गैंगरेप किया था। पुलिस अधीक्षक ओमबीर सिंह ने मंगलवार (8 मई) को बताया

» Read more

मध्य प्रदेश के कई नाबालिगों का यौन शोषण करने वाले मौलाना को लोगों ने जमकर की पिटाई और किया पुलिस के हवाले

मध्य प्रदेश के इंदौर में कई नाबालिगों का यौन शोषण करने वाले मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जब एक बच्चे ने उसकी पोल खोली तो लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंपा। मौलाना पर पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं।पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने कई बच्चों के साथ गलत हरकत करने की बात स्वीकार की। दरअसल सोमवार की रात एक आठ साल का बालक अपने पिता की दुकान पर बैठा था। इस दौरान अनारबाग कॉलोनी निवासी कासिम मलिक अंसारी

» Read more

गाजियाबाद में लिव इन पार्टनर के साथ मिलकर कर दी अपनी बड़ी बहन की हत्या और दफना दी लाश

जमीन विवाद में 38 वर्षीय महिला की हत्या कर शव जलाने और खाली प्लॉट में गाड़ने के चार आरोपियों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या की यह घटना पिछले साल अगस्त में हुई है। हत्या में बहन और उसके लिव इन पार्टनर की भूमिका सामने आई है। कारण संपत्ति की लालच बताया जाता है।आरोपियों में पूजा कॉलोनी निवासी  जान मोहम्मद, इरफान और मृतक की 30 साल की छोटी बहन रेखा की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि रेखा ने बहन को मारने के लिए हत्या की योजना बनाई।इसके

» Read more

मध्य प्रदेश में एक किसान ने कर्ज के लिए अपने बेटे को ही रख दिया गिरवी, नहीं छुड़वा पाया तो की आत्महत्या!

  मध्य प्रदेश से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है, जिसमें एक किसान ने कर्ज के लिए अपने बेटे को ही गिरवी रख दिया। जब किसान कर्ज नहीं चुकाने के कारण अपने बेटे को नहीं छुड़ा पाया तो उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि ‘यह असंवेदनशीलता की हद है। क्या सरकार किसानों की आमदनी को दोगुना कर रही

» Read more

इजरायल के प्रधानमंत्री ने अपने मेहमान और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जूते में खाना परोसा

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने मेहमान और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जूते में खाना परोसा। अब इस मामले में इजरायली पीएम की खूब किरकिरी हो रही है। दरअसल जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और उनकी पत्नी ने बीते बुधवार (2 मई) को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ इजरायली पीएम के आधिकारिक आवास पर डिनर किया। इस डिनर के दौरान मेहमानों को ‘डेजर्ट जूते’ में खाना परोसा गया। इजरायल के मशहूर शेफ मोशे सेगेव ने डिनर के अंत में डेज़र्ट के

» Read more
1 560 561 562 563 564 1,617