आधार पर कोर्ट रूम में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देना चाहता है केंद्र, सुप्रीम कोर्ट से मांगी इजाजत

आधार को अनिवार्य करने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। निजता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने निजता के हनन और सुरक्षा को लेकर जताई जा रही चिंता को दूर करने के लिए लीक से हटकर पहल की है। केंद्र ने इसके लिए शीर्ष अदालत से कोर्ट रूम में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की इजाजत मांगी है। यह प्रेजेंटेशन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यकारी

» Read more

पूर्व आप नेता ने शेयर किया नवजोत सिंह सिद्धू का ”सुपर गिरगिट” वाला वीडियो, तंज भी कसा

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और स्वराज इंडिया के नेशनल प्रेसिडेंट योगेंद्र यादव ने बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का ‘सुपर गिरगिट’ वाला वीडियो शेयर करते हुए जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि आज अगर किसी को कोई वीडियो देखना है तो इसे जरूर देखना चाहिए। साथ ही उन्होंने सिद्धू के भाषणों को महज कोरी लफ्फाजी करार दिया है। यादव ने कहा, ‘अगर कोई वीडियो देखना है तो इसे जरूर देखें। देखें और खूब हंसे, लेकिन सिर्फ हंसे नहीं सोचे भी। यह

» Read more

अभिताभ बच्‍चन का शेयर किया ये पुराना तस्‍वीर और कैप्सन हुआ वायरल, लिखा था- फिल्‍मों के लिए ऐसे अप्‍लाई करता था, रिजेक्‍ट तो होना ही था

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक पुरानी तस्वीर अपलोड की है। तस्वीर में बिग-बी एक पेड़ के नीचे कुर्ता-पायजामा पहन कर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में अमिताभ ने लिखा- 1968 में फिल्मों में काम करने के लिए मेरी जॉब एप्लीकेशन पिक्चर… कोई हैरानी की बात नहीं है कि मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। इस तस्वीर को महज 20 घंटे के भीतर 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक और शेयर किया है। तस्वीर पर कमेंट बॉक्स में लोगों ने

» Read more

Photo: देखें परीक्षा की कॉपियों में कैसे निकल रहे स्टूडेंट्स द्वारा रखा गया नोट, स्टूडेंट्स लिख रहे अपनी ‘गरीबी का रोना

UP Board की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में पास होने के लिए कुछ छात्रों द्वारा शिक्षकों को रिश्वत देने के मामले सामने आए हैं। वहीं जिस तरीके से छात्रों ने शिक्षकों को रिश्वत देने की कोशिश की है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। छात्रों ने अपनी उत्तरपुस्तिकाओं में ही 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट रखकर शिक्षकों से उन्हें परीक्षा में पास करने की विनती की। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में उत्तरपुस्तिकाओं की चेकिंग के दौरान शिक्षकों को 500, 100 और 50 रुपये के नोट मिले।

» Read more

लोकसभा की बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित, अविश्वास प्रस्ताव को भी आगे नहीं बढ़ाया जा सका

लोकसभा में अलग अलग मुद्दों पर विभिन्न दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक आज लगातार 13वें दिन भी नहीं चल सकी और अन्नाद्रमुक एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सदस्यों की नारेबाजी के बीच कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरूआत से ही आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा, कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड के गठन की मांग और पीएनबी धोखाधड़ी मामले समेत कई अन्य मुद्दों पर विभिन्न दलों के हंगामे के कारण

» Read more

तिहाड़ जेल में छोटा राजन को ज्यादा सुविधा देने के खिलाफ भूख हड़ताल पर गये हाईप्रोफाइल कैदी, जेल अधिकारियों पर लगाया आरोप

तिहाड़ जेल के अधिकारियों के लिए नई समस्या पैदा हो गई है। अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को ज्यादा सुविधाएं देने के खिलाफ जेल में बंद दो हाईप्रोफाइल कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जेल प्रशासन के रवैये के खिलाफ बिगुल फूंकने वालों में गंभीर अपराध में जेल में बंद मोहम्मद शाहबुद्दीन और नीरज बवाना शामिल है। दोनों ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। नीरज बवाना ने कुछ दिनों पहले ही दिल्ली की एक अदालत को पत्र लिखकर कैदियों को बेहतर भोजन और

» Read more

फ्लैट खरीदारों को राहत: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 200 करोड़ रुपये जमा कराए जेपी एसोसिएट्स

सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को जेपी एसोसिएट्स को 200 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने अपना पैसा वापस मांग रहे 2,800 घर खरीदारों की मूल राशि के कुछ हिस्से के भुगतान के तौर पर यह रकम जमा कराने का आदेश दिया है। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविल्कर और न्यायमूर्ति डी.वाय. चंद्रचूड़ की पीठ ने 15 अप्रैल तक 100 करोड़ रुपये की पहली किस्त और उसके बाद 10 मई को शेष 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश दिया है। अदालत में इस मामले की

» Read more

उत्पीड़न से परेशान 20 साल की लड़की छेड़ने वालों का नाम शरीर पर लिखकर झूल गई फांसी के फंदे पर

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में एक युवती ने उत्पीड़न के आरोपियों का नाम शरीर पर लिखकर आत्महत्या कर ली। घटना सूबे सिकंदरा क्षेत्र की बताई जाती है। बीए में पढ़ रही युवती ने अपने शरीर पर लिखा है, ‘मैं आत्महत्या का सहारा ले रही हूं। चूंकि गांव का युवक संजय उर्फ संजू, उसकी भाभी रूबी और उनके सहयोगी सोनू मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। कृपा कर उन्हें फांसी की सजा दें।’ एएसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कथित तौर पर दो युवकों ने मृतक का उत्पीड़न किया था।

» Read more

दांतों में प्राकृतिक चमक लाते हैं ये 5 फूड्स, मसूढ़े भी होते हैं मजबूत

अगर हमारे दांत साफ न हों तो हम मुस्कुराने से भी कतराने लगते हैं। हमारे चेहरे की रौनक सफेद और चमकदार दांतों से ही संभव होती है। दांतों में मैल या पीलापन आपकी पूरी पर्सनैलिटी पर एक दाग की तरह होता है। स्मोकिंग, तंबाकू के सेवन के साथ-साथ आपकी डाइट का भी आपके दातों को गंदा करने में योगदान होता है। बाजार में ऐसे कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जो दांतों को सुंदर और चमकदार बनाने का दावा करते हैं लेकिव इनसे दांतों को केवल नुकसान ही पहुंचता है।

» Read more

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय भव्य तरीके से मनाने जा रहा सीता माता की जयंती

पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय ने सीता माता की जयंती भव्य तरीके से मनाने की तैयारी की है। गुरुवार(22 मार्च) को पूजापाठ के बाद कराची से जुलूस निकाला जाएगा। तैयारियों जोरों से चल रही हैं। इसको लेकर पाकिस्तान के हिंदू समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भक्ति भावना में डूबे नजर आ रहे। 20 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में हिंदुओं की करीब दो प्रतिशत आबादी है। कराची में यह आयोजन कई मंदिरों की ओर से साझा रूप से किया जा रहा है। हीरा लाल सीता

» Read more

भारत में कुल 4 लाख से ज्‍यादा भिखारी, एक जगह ऐसी भी जहां केवल दो, जानिए अन्‍य का हाल

भारत में चार लाख 13 हजार 670 भिखारी हैं। दो लाख 21 हजार 673 इनमें पुरुष हैं, जबकि एक लाख 91 हजार 997 महिलाएं हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में भिखारियों और बेघरों की संख्या देश में सबसे ज्यादा है। तकरीबन चार लाख भिखारियों में 81 हजार सिर्फ पश्चिम बंगाल में रहते हैं। लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां सिर्फ दो भिखारी हैं। यह जगह लक्षद्वीप है। ये सारे दावे हम नहीं कर रहे हैं। बल्कि ये केंद्र सरकार कह रही है। बुधवार (21 मार्च) को सामाजिक न्याय मंत्री थावर

» Read more

राज्‍यसभा चुनाव: मतदान से पहले बिछने लगी बिसात, आज भाजपा और सपा की डिनर डिप्‍लोमेसी

राज्यसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। गोरखपुर और फूलपुर उप-चुनावों के बाद तो यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। यही वजह है कि समाजवादी पार्टी और भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए मोर्चेबंदी शुरु कर दी हैं। दोनों ही पार्टियों ने आज शाम लखनऊ में डिनर पार्टी का आयोजन किया है, जिसे आगामी राज्यसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने जहां एक 5 स्टार होटल में डिनर पार्टी का आयोजन किया है, वहीं

» Read more

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को तानाशाह गद्दाफी से 4 अरब रुपए लेने के आरोप में पुलिस ने लिया हिरासत में

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 2007 के चुनाव प्रचार के लिए लीबिया के दिवंगत तानाशाह मोअम्मर गद्दाफी से 4 अरब रुपए लेने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। खबर के अनुसार सरकोजी को मंगलवार (20 मार्च, 2018) सुबह हिरासत में लिया गया और भ्रष्टाचार, धन शोधन और कर चोरी की जांच के विशेषज्ञ उनसे पेरिस के उपनगरीय शहर नानतेरे स्थित उनके कार्यालय में पूछताछ कर रहे हैं। दरअसल, सरकोजी (63) हाल फिलहाल तक इस मामले में पूछताछ संबंधी सम्मन का जवाब देने से इनकार करते

» Read more

आमिर खान की ‘महाभारत’ को मुकेश अंबानी की तरफ से मिलेगा 1000 करोड़ रुपये का बजट, जानिए कैसे

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ को लेकर चर्चा में हैं। इसके साथ ही आमिर खान जल्द ही फिल्म ‘महाभारत’ की शूटिंग भी शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान की फिल्म ‘महाभारत’ को रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी की तरफ से 1000 करोड़ रुपए का बजट मिलेगा। मुकेश अंबानी ने हाल ही में एंटरटेनमेंट कंपनी इरोज और एकता कपूर के बाला जी प्रोड्क्शन हाउस पर पैसा लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी आमिर खान की महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट महाभारत के सह-निर्माता

» Read more

मोसुल में इन भारतीयों की कर दी गई हत्या, दुखी परिजनों ने पूछा- सरकार ने हमें अंधेरे में क्यों रखा

इराक में मारे गए 39 भारतीयों के परिवार के सदस्य इस दुख भरी खबर से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनका सवाल है कि आखिर केंद्र ने इतने दिनों तक उन्हें अंधेरे में क्यों रखा। मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जैसे ही संसद को सूचित किया कि आइएसआइएस ने 39 अपहृत भारतीयों को मार दिया है, इसके बाद पंजाब में पीड़ित परिवारों के घरों के सामने दिलदहला देने वाला मंजर देखने को मिला। मारे गए कामगारों के कई रिश्तेदारों ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें उनके प्रियजन

» Read more
1 701 702 703 704 705 1,617