SSC exam paper leak: जो प्रेरक हैं वही बेच रहे हैं सपने! सीबीआई पर भी कैसे करें भरोसा?

एसएससी बिल्डिंग के सामने बैठे उनमें से हर किसी ने काग़ज़ पर एक-दो शेर लिख रखा था जिसे वो तब सुनाते थे जब उन्हें अपनी बात रखने के लिए माइक थमाया जाता था। राहत इन्दौरी से लेकर रामप्रसाद बिस्मिल तक के इंक़लाबी शेरों से वो अपने पीछे की बिल्डिंग में बैठने वाले ‘स्वप्न-चोरों’ को सख़्त चेतावनी देते कि उनके सपनों पर डाका पड़ेगा तो कुछ नहीं बचेगा। इंक़लाब का सैलाब सब कुछ बहा ले जाएगा। ये व्यवस्था, व्यवस्था के साजो-सामान और व्यवस्था के तथाकथित रहनुमा सब। लेकिन इस अदम्य जोशो-जुनूँ

» Read more

Video: देखिए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को रॉकस्टार अंदाज में गिटार बजाते और झूमते हुए.

अपने बयानों को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने वाले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होली के दिन एकदम अलग अवतार में नजर आए। इंदौर में शुक्रवार को होली के अवसर पर आयोजित किए गए हास्य कवि सम्मेलन में कैलाश विजयवर्गीय एक रॉकस्टार की तरह कपड़े पहने हुए दिखाई दिए और उन्होंने गिटार बजाते हुए लोगों का मनोरंजन भी किया। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस कार्यक्रम की अपनी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें वे अमेरिका के रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ले की तरह कपड़े पहने हुए हैं। इसके

» Read more

गुड़गांव में होटल के टॉयलेट में 4 साल की बच्ची का बलात्कार भागते आरोपी डीजे को बच्ची के पिता ने पकड़ा

हरियाणा के गुड़गांव में 4 साल की एक बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, यह घटना शनिवार रात गुड़गांव के सेक्टर 15 में एक होटल के टॉयलेट में घटी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी डिस्क जॉकी यानी डीजे को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि बच्चों के साथ खेलते हुए बच्ची गलती से पुरुषों के टॉयलेट में घुस गई थी, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस

» Read more

अभी फ्रॉड से बदनाम हुए पीएनबी का प्रचार करते रहेंगे विराट कोहली, ये दी दलील

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फिलहाल पंजाब नेशनल बैंक का प्रचार करते रहेंगे।12,600 करोड़ के लोन धोखाधड़ी का शिकार हुए इस बैंक से करार खत्म करने की अटकलें चल रहीं थीं, मगर विराट की एजेंसी ने कहा कि करार की अवधि खत्म होने तक बैंक से जुड़े रहेंगे। 1895 में स्थापित इस बैंक ने दो साल पहले विराट कोहली को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। कोहली को जोड़ने के पीछे तब बताया गया था कि उनकी साख के जरिए बैंक लगाातर बढ़ रहे बैड लोन के कारण खराब

» Read more

आख़िर क्या हुआ कि कभी ममता की बेहद नजदीकी रही यह महिला IPS अफसर, आज है मोस्ट वॉन्टेड

पश्चिम बंगाल की सीआईडी इन दिनों कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली पूर्व एसपी और पदोन्नत आईपीएस अधिकारी की धड़पकड़ के लिए देशभर में छापेमारी कर रही है। पूर्व एसपी भारती घोष पर अपनी कथित संपत्ति की जानकारी नहीं देने का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार भारती घोष को लापता घोषित किया है। उनके साथ एक अंगरक्षक कांस्टेबल के होने की भी बात कही गई है। घोष की खोजबीन के लिए उनके पति एमएपी राजू से भी उनके ठिकानों की जानकारी के लिए पूछताछ की गई है।

» Read more

95 लाख नहीं चुका सकी कांग्रेस, वसूली के लिए जब्त होगा दफ्तर का सामान

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रखे सामानों को जब्त करने की कवायद शुरू हुई है। एक बिल्डर की गुहार पर तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई शुरू हुई है। बिल्डर का दावा है कि दफ्तर का निर्माण करवाने के बाद  पार्टी ने बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया। कोर्ट के आदेश पर कुर्की करने पहुंची टीम को कार्यालय पर ताला लगा मिला। जिस पर टीम खाली हाथ वापस चली गई। कांग्रेसियों ने कार्यालय के दोनों गेट पर ताले जड़ दिए थे। जब टीम पहुंची तो तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता

» Read more

Video: सरकार बनने से पहले ही त्रिपुरा में गिराई गई लेनिन की मूर्ति और लगाए गये ‘भारत माता की जय’ के नारे

त्रिपुरा में जीत के 48 घंटे के भीतर और सरकार बनने के पहले ही बीजेपी समर्थकों पर कम्युनिस्टों के आदर्श ब्लादिमीर लेनिन की मूर्ति ढहाने का आरोप लगा है। इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।सीपीएम ने इसे जहां डर पैदा करने की राजनीति करार दिया है, वहीं बीजेपी ने पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि वामपंथी शासन में दमन के शिकार लोगों ने मूर्ति को ढहाया। त्रिपुरा में भले ही बीजेपी ने सत्ता में आते ही मूर्ति

» Read more

खराब एएफसी दरवाजों से मेट्रो को लग रहा चूना

मेट्रो स्टेशनों पर खराब एएफसी गेटों से यात्रियों के साथ दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को भी चूना लगा रहे हैं। सोमवार को समयपुर बादली स्टेशन से मेट्रो में सवार होने वाले यात्री ने जब राजीव चौक पर बाहर निकलने के लिए अपना स्मार्ट कार्ड स्वचालित किराया गेट मशीन में लगाया तो देख कर हैरान रह गए कि बादली से राजीव चौक स्टेशन तक का उनका किराया 27 रुपए कटा जबकि रोज 36 रुपए कटते थे। फिर उन्होंने स्टेशन प्रबंधन से पूछा तो कंप्यूटर से जुड़े मशीन पर अपना कार्ड

» Read more

दिल्ली में पहले युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से गोदा फिर गोली मारकर कर दी हत्या

दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क थाना के गोदावरी अपार्टमेंट के सामने बस स्टेंड के पास एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात दशरथ नाम के एक व्यक्ति को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मार दिया गया। वह ग्रेटर कैलाश इलाके में कोठी में काम करता था और तुगलाकाबाद इलाके में रहता था। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। शुरुआती जांच में यह लूटपाट का विरोध या फिर आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज

» Read more

शोपियां गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 6 हुई, शिविर पर हमले का सरगना ढेर

सुरक्षा बलों ने आज जैश ए मोहम्मद के कमांडर मुफ्ती वकास को दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा में मुठभेड़ में मार गिराया। उधर, शोपियां में रविवार रात हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। सेना के अनुसार एक विशेष सूचना के आधार पर उसकी एक छोटी टीम ने विशेष अभियान समूह के साथ मिलकर अवंतीपुरा में हटवार इलाके को घेर लिया और एक घर पर ‘लक्षित हमला’ किया। इस अभियान में जैश ए मोहम्मद का आपरेशनल कमांडर वकास मारा गया जो जम्मू के सुंजवां सैन्य शिविर में

» Read more

कैब लूटने की कोशिश को ड्राइवर ने किया नाकाम

सेक्टर-41 में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने चालक से कैब लूटने की कोशिश की। रविवार रात करीब 11 बजे सेक्टर- 105 के पेट्रोल पंप के पास लोगों की भीड़ को देखकर बंधक बना कैब चालक शोर मचाते हुए बदमाशों से भिड़ गया। इससे घबराकर बदमाशों ने कैब रोक ली। कैब रुकते ही दोनों बदमाश साथ चल रहे तीसरे साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। थाना सेक्टर- 39 पुलिस ने कैब चालक की हौसला अफजाई की है। साथ ही बदमाशों की पहचान के लिए घटना स्थल के आसपास लगे

» Read more

जेएनयू के मेस में खाना-पीना हुआ दोगुने से अधिक महंगा

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अनिवार्य उपस्थिति को लेकर चल रहा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक और नोटिस जारी कर विद्यार्थियों को अपने विरुद्ध कर लिया है। प्रशासन की ओर से 27 फरवरी को जारी नोटिस में मेस के दाम बढ़ाकर दोगुना से अधिक कर दिए गए हैं। इस मामले को लेकर छात्र संघ मंगलवार को परिसर में प्रदर्शन का आयोजन करेगा। पहले मेस जहां की जमानत (सिक्योरिटी) राशि 2,200 रुपए थी जिससे बढ़ाकर 4500 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह मैस में

» Read more

गीतांजलि को लाभ पहुंचाने के लिए कांग्रेस पर रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना

पीएनबी घोटाले व अन्य तमाम मुद्दों पर भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखे हमले किए। भाजपा नेता व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कांग्रेस से पूछा कि वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आरोपी मेहुल चोकसी को फायदा पहुंचाने के लिए कितना कमीशन लिया था। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि मई 2014 में मेहुल चोकसी की कंपनी को फायदा दिलाने के लिए गोल्ड स्कीम का कानून बदला गया था। कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने राहुल

» Read more

आसान पेपर से विद्यार्थियों का तनाव गायब

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की सोमवार से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुर्इं। बारहवीं का सोमवार को अंग्रेजी का पर्चा था, जो अपेक्षाकृत आसान रहा। यही वजह रही कि परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने वाले अधिकतर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान थी। हालांकि कुछ विद्यार्थियों ने पेपर के लंबे होने की शिकायत की। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। दक्षिण मोती बाग स्थित साधु वास्वानी इंटनेशनल स्कूल फॉर गर्ल्स में चार विद्यालयों के विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। नवयुग स्कूल में पढ़ने

» Read more

Video: देखें ब्रेक फेल होने पर कैसे लॉरी हुई आउट ऑफ कंट्रोल और जा टकराई एसयूवी से

चीन के यिनचाऊ में हुए हादसे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो यिनचाऊ के टोल बूथ का बताया जा रहा है, जहां तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने टोल बूथ पर खड़ी एसयूवी कार को टक्कर मार दी। ट्रक इतनी जोरदार थी कि कार ट्रक के साथ दूर तक घिसटती हुई चली गई। यह घटना 1 मार्च की बताई जा रही है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह पूरा हादसा टोल बूथ के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। इस हादसे के

» Read more
1 755 756 757 758 759 1,617