18 साल से कम उम्र के 53 प्रतिशत बच्चे यौन उत्पीड़न के शिकार : कैलाश सत्यार्थी

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित और बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी ने कहा है कि देश में 18 साल से कम उम्र के 53 प्रतिशत बच्चे यौन उत्पीड़न के शिकार हैं और अधिकतर मामले सामने नहीं आते. वह बुधवार को यहां स्कूली बच्चों के साथ बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उनके संगठन ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ ने करीमनगर को बाल मित्र ग्राम बनाने का फैसला किया है. संगठन की बेवसाइट के अनुसार इस पहल के तहत ऐसे गांव बनाने हैं जहां बच्चे उत्पीड़न से मुक्त हों, उन्हें शिक्षा, मनोरंजन

» Read more

जब उत्तराखंड के एक गांव में आधी रात को घर में घुसा तेंदुआ, इस बाप-बेटे ने साहस दिखा की परिवार की रक्षा

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के बजिंगा गांव में एक दिलदहला देने वाली घटना हुई. यहां एक तेंदुए ने बाप-बेटे पर तब हमला कर दिया जब दोनों आधी रात को गहरी नींद में सो रहे थे. हमले में दोनों बुरी तरह घायल हो गए, लेकिन उन्होंने अदम्य साहस न दिखाया होता, तो शायद आज पूरा परिवार खत्म हो चुका होता. दोनों को नई टिहरी स्थ‍ित बौराड़ी के अस्पताल में भर्ती किया गया है.   मिली जानकारी के अनुसार, बजिंगा गांव के रहने वाले भरोसा राम मैठाणी और उनके बेटे चैतराम भेड़-बकरी

» Read more

क्या आप जानते हैं कि यहां पर चिता की राख से खेली जाती है होली, देखें वीडियो

होली का त्योहार देश-विदेश में बड़ी धूम-धाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल 1 मार्च को होलिका दहन और 2 मार्च को धूलंडी मनाई जा रही है । बरसाना में लट्ठमार होली देश-विदेश में प्रसिद्ध है वहीं यूपी के वाराणसी में चिता की राख से होली खेलने की पंरपरा है। यहां सदियों से चिता की राख से होली खेली जाती है। यहां मंगलवार 27 फरवरी को राख से होली खेली गई। जहां इस खास आयोजन में बनारस के लोगों, साधुओं के साथ विदेशी पर्यटकों ने हिस्सा लिया। माना

» Read more

दिल्लीः मेट्रो से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, होली के दिन साढ़े आठ घंटे बंद रहेगी सेवा

अगर होली के मौके पर शुक्रवार को आप कहीं निकलने की सोच रहे हैं तो दिल्ली मेट्रो के भरोसे मत रहिए। इस दिन साढ़े आठ घंटे तक सेवा बंद रहेगी। दिन में ढाई बजे तक दिल्ली-एनसीआर में किसी भी लाइन पर मेट्रो नहीं चलेगी। मेट्रो फीडर बस सेवाओं का संचालन भी ठप रहेगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ने अपने बयान में बताया कि ‘दो मार्च को होली के दिन, सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर ढाई बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। इसके बाद सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।’ डीएमआरसी

» Read more

तमिलनाडु: विपक्षी कर रह शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, कमल हासन बोले- शराब पीना जुए जैसा नहीं

अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) किसी भी चीज पर पूर्ण रूप से रोक लागू करने में विश्वास नहीं रखती है क्योंकि इससे और ज्यादा हानि हो सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी रेवड़ियां बांटने में भी विश्वास नहीं रखती है। कमल ने कहा, “सवाल यह है कि शराब की दुकानों को इस तरह फैलने देने चाहिए या नहीं। हमें डाकखाने की तलाश में इधर-उधर घूमना पड़ता है लेकिन तमिलनाडु सरकार की शराब की दुकानों को ढूंढने के लिए आपको कहीं जाने की

» Read more

मेरठ में दो महिला खिलाड़ियों पर कर दिया तेजाब से हमला, एक खिलाड़ी की हालत गंभीर

यूपी के मेरठ में लालकुर्ती पैठ बाजार में बुधवार सुबह दो महिला खिलाड़ियों पर तेजाब से हमला किया गया. रिपोर्ट के अनुसार एक खिलाड़ी की हालत गंभीर है तो दूसरी खिलाड़ी का एक हाथ इस हमले में झुलस गया. इस हमले के सिलसिले में पुलिस ने हमलावर एक महिला और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है. मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट  के अनुसार दौराला थानाक्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी शालू पुत्री सुधीर कुश्ती खिलाड़ी है. शालू की सहेली गरिमा बॉक्सर है. दोनों खिलाड़ी रोजाना कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रैक्टिस करने

» Read more

47 रुपए तक सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, नई कीमतें आज से लागू, जानिए आपको कितने का मिलेगा

होली से ठीक पहले तेल कंपनियों ने लोगों को होली गिफ्ट दे दिया है। इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत में 45.50 रुपए प्रति सिलेंडर से लेकर 47 रुपए प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 47 रुपये कम होकर 689 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 45.50 रुपये की कटौती के बाद यह 711.50 रुपये का मिलेगा। इसके अलावा

» Read more

पीएनबी घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, मेहुल चौकसी समूह की 1,217 करोड़ की संपत्तियां जब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (1 मार्च, 2018) को गीतांजलि समूह के मेहुल चौकसी की 1,217 करोड़ रुपए के मूल्य की 41 संपत्तियों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 12,600 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच के क्रम में हुई है। ईडी के अधिकारी ने बताया, “चौकसी और उनकी कंपनियों द्वारा नियंत्रित 1,217.20 करोड़ रुपए के मूल्य की कम से कम 41 संपत्तियों को जब्त कर लिया गया है।” जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई में 15 फ्लैट और 17 कार्यालय, आंध्र

» Read more

कलाकारों पर रोक से भड़का पाक, बोला- भारत में बढ़ रही असहिष्‍णुता

इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) द्वारा पाकिस्तान के कलाकारों पर लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखने पर पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि यह निंदनीय है और भारत पाकिस्तान के खिलाफ पूर्वाग्रह रखता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोगों को एक करने वाली कला और सिनेमा को भी बंधक बनाकर नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है।” फैसल ने कहा, “पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों के वीजा जारी नहीं करने, सिख और कटास राज तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान भेजने से रोकने और

» Read more

एक ऑटो ड्राइवर की बेटी उत्तराखंड पीसीएस ज्यूडिशियल एग्जाम ने में किया टॉप, पिता खुशी से हुए निःशब्द

उत्तराखंड पीसीएस-ज्यूडिशियल एग्जाम 2016 के रिजल्ट आ चुके हैं। इन एग्जाम में देहरादून के धर्मपुर इलाके की नेहरू कॉलोनी में रहने वाली पूनम तोदी ने प्रदेश भर में टॉप किया है। परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया गया है, जिसके बाद पूनम के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि पूनम तोदी के पिता अशोक तोदी पेशे से एक ऑटो ड्राइवर हैं। बेटी की इस सफलता पर अशोक काफी खुश हैं। उनका कहना है कि बेटी की इस सफलता पर अपनी खुशी बयान करने

» Read more

गैंगरेप की शिकार बच्ची को 3 दिन थाने में बैठाय रखने के बाद भी नही हुई कार्यवाही, एसपी से ​शिकायत पर दर्ज हुई FIR

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हरदोई में नाबालिग बच्ची को अगवा करके सरकारी विद्यालय में दो युवकों के द्वारा ले जाकर गैंगरेप करने का शर्मनाक मामला सामने आया है. पुलिस की संवेदनहीनता की शिकार गैंगरेप पीड़िता को 3 दिन तक थाने में बैठाय  रखने के बाद कार्यवाही किए बगैर वापस भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत होने के बाद एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की गई है. न्यूज़24 की एक रिपोर्ट के अनुसार  मामला हरदोई के हरियावा थाना क्षेत्र का है, जहां एक 12 साल की बच्ची

» Read more

आर्मी चीफ बोले- जहां सरकार नहीं पहुंचती वहां हम देते हैं शिक्षा-स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं; सैनिक भी भरते हैं टैक्‍स

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि देश में जहां सरकार नहीं पहुंच पाती। वहां सेना शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराती है। उन्होंने आगे बताया कि सैनिक भी देश में टैक्स चुकाते हैं, जो कि राज्यकोष में जाता है। रावत ने ये बातें एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। गुरुवार (1 मार्च) को वह ‘राष्ट्र निर्माण में सशस्त्र बलों को सहयोग’ विषय पर एक सेमिनार में थे। रावत ने इस दौरान कहा, “देश के सबसे दूरवर्ती इलाकों में सशस्त्र बल शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं लोगों तक पहुंचाते

» Read more

कार्ति चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर ‘आप’ के आशुतोष ने नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, हुए ट्रोल

आईएनएक्स मीडिया मामले में बुधवार (28 फरवरी) को गिरफ्तार हुए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के 46 वर्षीय बेटे कार्ति चिदंबरम को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा, लेकिन खुद ट्रोल गए। आशुतोष ने कार्ति की गिरफ्तारी के मामले को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी नीरव मोदी से तुलना कर ट्वीट किया था। आशुतोष ने ट्वीट में लिखा- ”13000 करोड़ वाले नीरव मोदी को भगा देते हैं और 10 लाख वाले कार्ति को जेल! अच्छे दिन आ गये हैं!” आशुतोष

» Read more

Viral Video: देखें पीछा करते हुए और छेड़छाड़ करते हुए मनचले लड़कों को लड़कियों ने कैसे सिखाया सबक

पश्चिम दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक लड़की ने छेड़छाड़ करने वाले की शख्स की जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद वो उसे घसीटते हुए पुलिस स्टेशन ले गई। आरोपी खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश में था, लेकिन लड़की ने दौड़कर पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद लड़की ने कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई। इसके बाद जब उसे दिखा कि वह पुलिस गिरफ्त में जाने वाला है तो पब्लिक के सामने पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। घटना 25 फरवरी की है। जब लड़की अपने दोस्त के साथ करोल बाग

» Read more

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा पर जावेद अख्तर ने अमिताभ बच्चन को सुनाया कैफी आजमी का पुराना शेर

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद बुधवार शाम को श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में पहुंचकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों ने श्रीदेवी को अंतिम बिदाई दी। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में पति बोनी कपूर, बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर, अर्जुन कपूर के अलावा परिवार के अन्य सदस्य अनिल कपूर, सोनम कपूर, मोहित मारवाह आदि भी शामिल हुए। वहीं श्मशान भूमि में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, जावेद अख्तर और शबाना आजमी भी मौजूद रहे। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद सदी के महानायक अमिताभ

» Read more
1 772 773 774 775 776 1,617