मुस्लिम धर्म की बंदिशों से परेशान होकर एक लड़की ने हिंदू धर्म अपनाया

मुस्लिम धर्म की बंदिशों से परेशान होकर एक लड़की ने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया है। मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले का है। यहां के बनभूलपुरा की रहने वाली शहनवाज़ अब हिंदू धर्म अपना कर सुनीता बन गई है। इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की जानकारी उसने स्थानीय प्रशासन को शपथ पत्र देकर दी है। साथ ही उसने प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। उसने साफ किया है कि भविष्य में उसे शहनवाज के बजाय सुनीता के नाम से जाना जाए। सुनीता ने आरोप

» Read more

AAP के ‘अयोग्य’ MLA बोले- विधायकी क्या चीज है, हम अरविंद केजरीवाल के लिए जान भी दे देंगे

रविवार को भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के 20 विधायकों को अयोग्य करार दे दिया। इन विधायकों को लाभ का पद रखने के मामले में चुनाव आयोग के बाद राष्ट्रपति ने भी अयोग्य ठहरा दिया है। विधायकी जाने के बाद आप के एक MLA का कहना है कि वह अरविंद केजरीवाल के लिए जान देने को भी तैयार हैं। अयोग्य ठहराए गए पार्टी विधायक अनिल वाजपेयी ने कहा है कि वह पार्टी और अपने नेता के लिए जान देने के लिए तैयार हैं।

» Read more

राजनाथ सिंह बोले- भारत ने दिखा दिया है, जरूरत पड़ने पर दुश्मन को घर में घुसकर भी मार सकते हैं

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (21 जनवरी) को कहा कि भारत की दुनिया में अब एक मजबूत देश के रूप में छवि बन चुकी है और हिंदुस्तान ने पूरी दुनिया को संदेश दे दिया है कि वह सरहद के इस पार ही नहीं बल्कि जरूरत पड़ने पर उस पार भी घुसकर दुश्मन को मार सकता है। लखनऊ में भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ के एक दिवसीय महाधिवेशन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान का जिक्र किया और कहा कि भारत अपने पड़ोसी के साथ अच्छे संबंध रखना चाहता है

» Read more

‘आप’ विधायक मामला: यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति के फैसले पर उठाए सवाल, बोले- यह घटिया किस्म की तुगलकशाही

पूर्व विदेश और वित्त मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की ‘लाभ के पद’ मामले में सदस्यता रद्द होने के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर ही हमला बोल दिया। उन्होंने ट्वीट के जरिये राष्ट्रपति के फैसले पर निशाना साधा। यशवंत सिन्हा ने रविवार (21 जनवरी) को ट्वीट में लिखा- ”राष्ट्रपति का आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द करना पूरी तरह से न्याय की भ्रूण हत्या है। न कोई सुनवाई हुई, न हाईकोईट के आदेश का इंतजार किया गया। यह सबसे

» Read more

कुंग फू मूव की प्रैक्टिस कर रहा था लड़का, जला डाली 40 से ज्यादा बाइकें

चीन में एक साथ 40 बाइकों के जलने के हैरतअंगेज मामला सामने आया है। हादसे की यह वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें जो नजर आ रहा है वाकई हैरान कर देने वाला है। वीडियो में एक लड़का दिखाई दे रहा है जो पार्किंग कॉम्प्लेक्स में कुंग फू के एक मूव की प्रैक्टिस कर रहा है और वीडियो के आखिर तक 40 से ज्यादा बाइकें जलाकर राख हो जाती हैं। यह वीडियो चीन के हानियन इलाके का बताया जा रहा है। हादसे का यह

» Read more

ओम प्रकाश रावत को भारत का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित किया गया, एके जोती की जगह लेंगे जोती की जगह लेंगे

ओम प्रकाश रावत को भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित किया गया है। वह 23 जनवरी को वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति की जगह लेंगे। इसके साथ ही पूर्व वित्त सचिव अशोक लवासा को चुनाव आयुक्त बनाया गया है। रविवार (21 जनवरी, 2017) को कानून मंत्रालय ने बताया कि रावत को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 22वां मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित किया है। वह 23 जनवरी को पदभार संभालेंगे। बता दें कि रावत मध्य प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। साल 2015 में बिहार चुनाव से

» Read more

Ind vs SA 3rd Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले चोटिल हुए केएल राहुल

Ind vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल नेट प्रैक्टिस के दौरान इशांत शर्मा की गेंद पर चोटिल हो गए। बॉल सीधे उनके घुटने पर लगी, जिसके चलते राहुल दर्द से कराहते भी दिखे। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है लेकिन ये बात साफ है कि अगर राहुल तीसरे टेस्ट में नहीं खेलते तो टीम इंडिया की मुश्किलों में और इजाफा हो सकता है। बता

» Read more

Basant Panchami 2018: जानें बसंत पंचमी के दिन क्यों की जाती है सरस्वती माता की पूजा

Basant Panchami 2018, Saraswati Puja: इस वर्ष देशभर में बसंत पंचमी का त्योहार 22 जनवरी को मनाया जा रहा है। यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के हिसाब से माघ मास के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन मनाया जाता है। मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती पृथ्वी पर प्रगट हुई थीं। माता सरस्वती ने पृथ्वी पर उदासी को खत्म कर सभी जीव-जंतुओं को वाणी दी थी। इसलिए माता सरस्वती को ज्ञान-विज्ञान, संगीत, कला और बुद्धि की देवी भी माना जाता है। उन्हीं के जन्म पर वसंत पचंमी का त्योहार

» Read more

VIDEO: ऊपर वाले को पता था 3 साल बाद ये 20 डिस्क्वालिफाई करने वाले हैं- केजरीवाल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आम आदमी पार्टी (आप) के 20 विधायकों को आयोग्य घोषित किए जाने की निर्वाचन आयोग की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। इस बावत राष्ट्रपति भवन से अधिसूचना जारी हुई है। इस मंजूरी के बाद, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की जिसमें कहा गया कि राष्ट्रपति ने दिल्ली विधानसभा के 20 सदस्यों को दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सरकार अधिनियम (जीएनसीटीडी) के तहत अयोग्य ठहराया है। इस आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का एक रोचक वीडियो जारी

» Read more

IPL-2018: इस सीजन ये बॉलीवुड स्टार बिखेरने जा रहा है अपनी चमक

आईपीएल-2018 की शुरुआत अप्रैल से होने जा रही है। इसके लिए 4 जनवरी को टीमों ने खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। अब 27-28 जनवरी को प्लेयर्स की नीलामी होगी। आईपीएल में इस बार बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी अपनी चमक बिखेरते दिखेंगे। आईपीएल की स्पॉन्सर वीवो ने सीजन-11 के प्रमोशन के लिए इस बार आमिर खान के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। इससे पहले वीवो का कॉन्ट्रैक्ट रणवीर सिंह के साथ था लेकिन 20 महीनों बाद इसे खत्म करने का फैसला लिया गया है। आईपीएल ने पिछले 10 सीजन में

» Read more

बिहार: बाल विवाह और दहेज के खिलाफ 13 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला, 4 करोड़ लोगों के भागीदारी का दावा

बाल विवाह और दहेज के खिलाफ जागरूकता के लिए रविवार (21 जनवरी) को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाबजूद भागलपुर समेत पूरे सूबे में मानव श्रृंखला का सफल आयोजन हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में तो भागलपुर में जल संसाधन और जिले के प्रभारी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शरीक हुए। ललन सिंह ने उन्होंने आयोजन में करोड़ों की संख्या में जनता की भागीदारी सफलता का मापदंड बताया। इस दौरान जरूरी सेवाएं भी रोक दी गई थी। यहां तक कि मरीजों

» Read more

आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द, सिफारिश को राष्ट्रपति कोविंद की मिली मंजूरी

चुनाव आयोग की सिफारिश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी देते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। आयोग ने लाभ का पद मामले में शुक्रवार (19 जनवरी) को आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार देते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी, जिसके बाद सोमवार को इस सिफारिश पर राष्ट्रपति की ओर से मुहर लगा दी गई। चुनाव आयोग ने ढाई साल की सुनवाई के बाद शुक्रवार को इस मामले में राष्ट्रपति के पास

» Read more

पीएम मोदी और पाकिस्तान से महबूबा मुफ्ती ने की अपील, कहा- जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा मत बनाओ

जम्मू कश्मीर के बारामूला में प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को नए पुलिस कांस्टेबलों की परेड का आयोजन किया गया। इस परेड को देखने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी बारामूला पहुंचीं। यहां उन्होंने सभी नए कांस्टेबलों और कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को संबोधित भी किया। इस मौके पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हो रही आतंकी घटनाओं पर चिंता जाहिर की। महबूबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान से अपील करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा ना बनाया जाए बल्कि दोस्ती का पुल बनाया जाए। उन्होंने

» Read more

अरविंद केजरीवाल की पार्टी को मिला शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का साथ, बोले- आप आए, आप छाए

दिल्ली सरकार के 20 विधायकों पर ‘लाभ के पद’ मामले में सदस्यता जाने की तलवार लटक रही है, ऐसे में वरिष्ठ बीजेपी नेता और बिहार से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर केजरीवाल के प्रति संवेदना जताते हुए समर्थन जाहिर किया। शत्रुघ्न सिन्हा का आप के समर्थन में ट्वीट ऐसे समय आया है जब केजरीवाल सरकार को उसके विधायकों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार समेत कई दलों का भारी विरोध झेलना पड़ा रहा है और पार्टियां मुख्यमंत्री से

» Read more

तेजस्‍वी यादव ने दी धमकी- कान खुलकर सुनो नीतीश कुमार, अगर दलितों को कुछ हुआ तो…

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर नीतीश कुमार को दलितों और गरीबों को लेकर धमकी दी है। तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा “नीतीश कुमार, कान खोलकर सुन ले अगर दलित और गरीबों को कुछ हुआ तो आपकी कुर्सी को चकनाचूर कर दूंगा।” नीतीश कुमार के लिए यह ट्वीट लिखते समय लगता है कि तेजस्वी बहुत ही गुस्से में थे। हाल ही में तेजस्वी ने अपने

» Read more
1 941 942 943 944 945 1,617