उत्तराखंड में सालों से लटकी पड़ी तीन परियोजनाओं को मिलेगी गति

उत्तराखंड में काफी समय से लंबित पड़ी तीन परियोजनाओं पंचेश्वर बांध, जमरानी बांध तथा भागीरथी के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार केंद्र से मिलकर खास पहल करने जा रही है, जिसके लटकी पड़ी इन परियोजनाओं को गति मिलेगी। पंचेश्वर बांध कुमाऊं मंडल के बीच निकलने वाली महाकाली नदी पर बनेगा। जिसमें भारत का 120 वर्ग किलोमीटर और नेपाल का 14 वर्ग किलोमीटर डूब क्षेत्र में आएगा। 311 मीटर ऊंचा यह बांध 4800 मेगावाट बिजली पैदा करेगा। इस बांध से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के तीन पर्वतीय जिलों अल्मोड़ा,

» Read more

गुजरात में दलित वोट कम होने का मोदी को मिला फायदा

भारतीय जनता पार्टी के नारे घर-घर मोदी की इस बार असलियत परख ली गई। गुजरात चुनाव में खुद बेघर होने से बाल-बाल बचे हैं नरेंद्र मोदी। उनके बचने की सिर्फ एक ही वजह रही, गुजरात में दलित वोट बैंक का कम होना। अगर अन्य राज्यों की तरह गुजरात में भी 18 से 20 प्रतिशत दलित मतदाता होते तो इस बार वहां भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी नामुमकिन थी।’ अपने 62 वें जन्मदिन पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मीडिया से मुखातिब होते हुए यह बात

» Read more

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के खिलाफ मुकदमे की प्रगति रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की कथित संलिप्तता वाले बलात्कार मामले में चल रही सुनवाई की स्थिति रिपोर्ट सोमवार को राज्य सरकार से तलब की। शीर्ष अदालत आसाराम की एक नई जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रही थी। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि इस बारे में 22 जनवरी तक स्थिति रिपोर्ट पेश की जाए। अदालत पहले आसाराम की कई जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। न्यायमूर्ति एनवी रमण और न्यायमूर्ति एएम सप्रे के पीठ ने कहा, हमें उसके खिलाफ लंबित मुकदमों की स्थिति से अवगत कराया जाए। राज्य

» Read more

1984 के सिख दंगों के गवाह को मिली धमकी, अगर लिया नाम तो बच्चों का हो जाएगा मर्डर

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार और अन्य से संबंधित 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में अभियोजन पक्ष के एक महत्वपूर्ण गवाह ने आज यहां अदालत से कहा कि उसे धमकियां मिल रही हैं। अभियोजन पक्ष की गवाह शीला कौर की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता एच एस फुल्का ने जिला न्यायाधीश पूनम ए बांबा से कहा कि उनके मुवक्किल को फोन पर धमकियां मिल रही हैं कि अगर उन्होंने कुमार का नाम लिया तो उनके बच्चों की हत्या कर दी जाएगी।  अदालत सूत्रों के अनुसार कौर ने अदालत से कहा कि

» Read more

कांग्रेस की मांग- जज लोया की मौत की जांच कोर्ट की निगरानी में हो

कांग्रेस ने न्यायाधीश बी.एच. लोया की मौत की जांच न्यायालय की निगरानी में कराने की सोमवार को मांग की। कांग्रेस ने इस बात से इंकार किया कि वह इस मामले का राजनीतिकरण कर रही है, और कहा कि यह मामला भारतीय लोकतंत्र के एक प्रमुख अंग से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “कोई भी यह नहीं कह रहा है कि कांग्रेस पार्टी एक जांच आयोग गठित करेगी। यह पूरी चर्चा कि पार्टी मामले का राजनीतिकरण कर रही है, बिल्कुल झूठ है। सिंघवी ने कहा, “भारतीय

» Read more

दुनिया को कैसे मिला @ सिंबल? पढ़ें कागज से कीबोर्ड पर आने का सफर

@ (ऐट द रेट) का साइन तो आपने देखा ही होगा। जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल भी किया होगा, लेकिन ज्यादातर लोग इसके बारे में सही से नहीं जानते हैं। लोगों को इसक ऑफीशियल नाम तक मालूम नहीं होता है। ई-मेल और सोशल मीडिया पर हमारा रोज इससे सामना होता है। फिर भी लोग इससे अनजान रह जाते हैं। आइए बताते हैं आपको इस चिह्न से जुड़ी रोचक बातें।   आमतौर पर @ को ऐट द रेट या ऐट से जाना जाता है, मगर इसका असल नाम एस्परैंड (Asperand) है। कुछ

» Read more

11 घंटे से लापता प्रवीण तोगड़िया अहमदाबाद में बेहोशी की हालत में मिले, अस्पताल में कराया गया भर्ती

विश्व हिंदू परिषद ने अपने अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के सोमवार सुबह से लापता होने का दावा करते हुए प्रदर्शन किया और उनका पता लगाए जाने की मांग की। विहिप ने दावा किया कि राजस्थान पुलिस ने एक प्रकरण के सिलसिले में 62 वर्षीय तोगड़िया को हिरासत में लिया है लेकिन पुलिस ने इस बात से इनकार किया है। स्थानीय सोला थाने के अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान पुलिस का एक दल एक पुराने मामले में सरकारी अधिकारी द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने से जुड़ी आईपीसी की धारा

» Read more

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा- कमला मिल्स परिसर अग्निकांड ने हमारी अंतर्रात्मा को झकझोर दिया

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि कमला मिल्स परिसर अग्निकांड में 14 लोगों की मृत्यु की घटना ने समाज की अंतर्रात्मा को झकझोर दिया और यह आंखें खोलने वाली घटना है। अदालत ने कहा कि यह हादसा अग्नि सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने में प्रशासन की नाकामी का नतीजा है। अदालत ने स्थानीय निकाय से कहा कि वह अपने यहां चीजों को दुरुस्त करे। अदालत ने मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त जूलियो रिबेरो की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणियां कीं। याचिका में

» Read more

इराक की राजधानी बगदाद में बड़ा आत्मघाती हमला, 38 की मौत और 105 घायल

इराक के मध्य बगदाद के भीड़-भाड़ वाले इलाके में सोमवार को एक के बाद एक हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई। इराक के स्वास्थ्य व पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमलावरों ने व्यस्ततम समय में शहर के तायरान चौराहे पर खुद को उड़ा लिया। तायरान चौराहा भीड़-भाड़ वाला कारोबारी केंद्र है जहां काम की तलाश में सुबह से ही दिहाड़ी मजदूर जुट जाते हैं। अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि इस दोहरे विस्फोट में कम से कम

» Read more

शराब पीकर पांचवी कक्षा की छात्रा के साथ किया सामूहिक बलात्कार, 4 घंटे तक करते रहे शव से दरिंदगी

हरियाणा के पानीपत में पांचवी कक्षा की छात्रा का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। इससे उस इलाक़े मे हड़कंप मच गया. शव की शिनाक्थ होने पर पता चला के ये उसे इलाक़े की 5वी क्लास मे पढ़ने वाली बच्ची है जो अपने मामा के पास रहती थी  रविवार देर शाम कूड़ा डालने गयी बच्ची वापस नही आई। पूरी रात ढूंढने के बाद बच्ची का कहीं कोई पता नही चली। वही रविवार सुबह सैर के लिये गये लोगों ने बच्ची का शव वाल्मिकी मंदिर के पास की झाड़ियों में पड़ा मिला।

» Read more

कर्नाटक: पत्रकार के शव को कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से अस्पताल ले गई पुलिस, बचाव में उतरे एसपी

कर्नाटक पुलिस की एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस सड़क दुर्घटना में मारे गए एक पत्रकार के शव को एंबुलेंस के बजाय कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से अस्पताल ले गई थी। इस बाबत पूछे जाने पर पुलिसकर्मियों ने बताया कि कोई और वाहन उपलब्ध नहीं था। एक निजी टीवी चैनल में काम करने वाले मौनेश की रविवार (14 जनवरी) को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह बाइक से सिरसी से हावेरी स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे। अचानक से संतुलन खोने के कारण बाइक

» Read more

पाकिस्तानी तालिबान का दावा- उसने की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या

पाकिस्तानी तालिबान ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 2007 में हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा है कि उन्होंने बेनजीर की हत्या की क्योंकि दिवंगत नेता ने सत्ता में वापस आने पर अमेरिका के साथ कथित रूप से मुजाहिदीन के खिलाफ सहयोग की योजना बनाई थी। प्रतिबंधित आतंकी संगठन पाकिस्तानी तालिबान की एक पुस्तक में तालिबान के मारे गए संस्थापक बैतुल्लाह महसूद का उल्लेख करते हुए लिखा गया है, ‘‘बेनजीर भुट्टो की वापसी की योजना अमेरिकियों के इशारे पर बनाई गई थी क्योंकि उन्होंने उन्हें मुजाहिदे इस्लाम

» Read more

झारखंड में ‘भूख’ से मर गई विधवा, आरोप-प्रशासन ने घर में अनाज रखवा बनवाया वीडियो

पति की मौत के बाद गरीब विधवा महिला जंगल से पत्ते चुनकर दोना बनाती थी फिर उससे जो कुछ पैसे मिलते थे खुद और इकलौते बेटे का पेट पाल रही थी। घर में न राशन कार्ड और न आधार कार्ड रहा। गरीबी ने दाने-दाने को मोहताज कर दिया। हालत इस कदर खराब हुई कि बच्चे के स्कूल में जाकर मिड-डे-मील खाकर गुजारा करने की नौबत आ गई। इस बीच बीमारी ने घर में कैद कर दिया तो तो तीन दिन भूखे रहना पड़ा। भूख से लड़ते हुए आखिरकार महिला ने

» Read more

तमिल संपादक बोले- नरेंद्र मोदी और रजनीकांत मिल गए तो ठिकाने लग जाएंगे कमल हासन और दूसरे द्रविड़ नेता

तमिलनाडु की ‘तुगलक पत्रिका’ के संपादक एस गुरुमूर्ति ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और रजनीकांत अगर मिल जाते हैं तो कमल हासन समेत दूसरे द्रविड़ नेताओं को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रजनीकांत और कमल हासन अपने प्लान पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुमूर्ति ने कहा कि कमल हासन की विचारधारा द्रविड़ नेताओं से मेल खाती है जबकि रजनीकांत का झुकाव बीजेपी की ओर लगता है। रविवार (15 जनवरी) को 48वें तुगलक एनुअल रीडर्स कार्यक्रम में गुरुमूर्ति ने कहा कि कमल हासन के भाषण को

» Read more

छत्तीसगढ़: आरएसएस प्रमुख माेहन भागवत बोले- अफगानिस्तान से बर्मा और तिब्बत से श्रीलंका तक के लोगों का डीएनए एक

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर से भारतीय उपमहाद्वीप के लोगों के डीएनए पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से बर्मा और तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक के लोगों का डीएनए एक है। मोहन भागवत इससे पहले सभी मुस्लिमों को हिंदू बता चुके हैँ। आरएसएस प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब कर्नाटक में हिंदुत्व को लेकर भाजपा और कांग्रेस में जंग छिड़ी हुई है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख सोमवार (15 जनवरी) को भाजपा शासित छत्तीसगढ़ में एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

» Read more
1 964 965 966 967 968 1,617