गुजरात विधानसभा चुनाव: पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला, विकास के नाम पर ‘हैंडपंप’ पकड़ा दिया

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए मोरबी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर जमकर प्रहार किया है। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘गुजरात में बूंद-बूंद पानी के संरक्षण के लिए हमने एक आंदोलन शुरू किया था। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि हम पानी की कमी से होने वाले प्रभाव को समझते हैं।’ मोदी ने आगे कहा कि विकास सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं है। ये नागरिकों की सेवा करने के बारे में हैं। मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए 

» Read more

पाकिस्‍तान ने चीन को लीज पर दी कच्‍छ के रण की जमीन, भारतीय सीमा से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर बनेगा नया प्रोजेक्‍ट

पाकिस्तान ने एक बार फिर बॉर्डर इलाके में असुरक्षा की भावना पैदा करने वाला कदम उठाया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पड़ोसी देश ने चीन द्वारा संचालित एक कंपनी को कच्छ के रण में 95 वर्ग किलोमीटर जमीन लीज पर दी है। पाकिस्तान के इस कदम को भारतीय सुरक्षा और कोयले की खान होने की वजह से प्रर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले नजरिए से भी जोड़कर देखा जा रहा है। चीन पहले ही सिंध के थारपारकर जिले में कोयले की खान और पॉवर प्रोजेक्ट लगा चुका है। ये जगह भारतीय

» Read more

महाराष्ट्र का अब्दुल लश्कर आतंकी? नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र दहलाने की थी तैयारी, NIA ने दबोचा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक संदिग्ध आंतकी को गिरफ्तार किया है। एजेंसी को शक है कि आरोपी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य हो सकता है, जिससे इस मामले को लेकर भी उसके खिलाफ जांच की जा रही है। पकड़े गए शख्स की पहचान अब्दुल नईम शेख के रूप में हुई है। नईम को हाल के दिनों में एनआईए ने गिरफ्तार किया था। केस से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें आरोपी से कुछ तस्वीरें और नक्शे मिले हैं। जिनसे पूरा

» Read more

मध्य प्रदेश: बच्ची के साथ रेप करने पर मिलेगी मौत की सजा, मंत्रिमंडल से मिली बिल को मंजूरी

मध्य प्रदेश में 12 वर्ष की आयु से कम की नाबालिग बालिकाओं से दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को मृत्युदंड दिए जाने के दंड विधि संशोधन विधेयक को रविवार केा राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक, “मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने बालिकाओं के साथ होने वाली दुष्कर्म की घटनाओं पर अंकुश लगाने का संकल्प दोहराया और दोषियों को सख्त सजा मिले, इस पर जोर दिया गया। मंत्रिमंडल की बैठक में 12

» Read more

पाकिस्तानी ने सुषमा स्वराज से लगाई गुहार कहा- अल्लाह के बाद आप हमारी आखिरी उम्मीद

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से एक पाकिस्तानी नागरिक ने गुहार लगाई थी, उसे भारत का वीजा चाहिए था। शहबाज इकबाल ने ट्वीट किया था कि अल्लाह के बाद आप हमारी आखिरी उम्मीद हैं, कृप्या इस्लामाबाद एंबेसी (पाकिस्तान में भारत का दूतावास) से हमें मेडिकल वीजा देने के लिए कहें। शहजाब इकबाल को अपने भाई के लीवर के इलाज के लिए भारत का वीजा चाहिए। इस ट्वीट के जवाब में सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया कि भारत आपकी उम्मीद को पूरी करेगा, हम आपको तुरंत वीजा जारी करेंगे। विदेश मंत्री ने

» Read more

Live Cricket Score, Ind vs SL Nagpur Test: एक और विराट पारी की ओर बढ़ते हुए विराट कोहली, भारत का स्कोर – 432/4

Live Cricket Score Online, India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 209 रन की बढ़त कर ले ली है। लेकिन लंच के ठीक बाद अजिंक्य रहाणे 2 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे के उट होने के बाद रोहित शर्मा खेलने के लिए आए हैं। इससे पहले  पुजारा लंच से ठीक पहले 143 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मैदान पर मौजूद हैं। इससे पहले आठ महीने के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे मुरली विजय (128) और मध्यक्रम की रीढ़ की हड्डी बन

» Read more

आतंकवादियों ने शोपियां में जवान को अगवा कर हत्या की, उपमुख्यमंत्री ने कहा- मानवता के खिलाफ अपराध

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने प्रादेशिक सेना के 23 वर्षीय एक जवान का अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। जवान उस समय छुट्टी पर था। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि जवान का गोली लगा शव शोपियां के वतमुल्लाह कीगम में एक बगीचे से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मृत जवान की पहचान इरफान अहमद डार के रूप में हुई है। वह शोपियां में सेजान के रहनेवाले थे। श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा कि डार उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा

» Read more

मुस्लिम बेशर्म, 800 साल राज करने के बाद कर रहे पिछड़ा कहलाने की मांग: सुब्रमण्यन स्वामी

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने ऑल इंडिया मज्लिस ए इतेहदुल मुसलिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर जोरदार हमला बोलते हुए मुस्लिमों को बेशर्म बताया है। उन्होंने कहा है कि जिन्होंने देश में 800 सालों तक राज किया है वह अगर खुद को अगर पिछड़ा कहते हैं तो यह उनके लिए शर्म की बात है। टाइम्स नाउ के मुताबिक स्वामी ने कहा, ‘देश में ब्राह्मण गरीब हैं, क्षत्रिय भी गरीब हैं, लेकिन वे लोग आरक्षण की मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुस्लिम बेशर्मों की

» Read more

लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी को धमकी, ‘घर में घुसकर मारेंगे’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर हमला बोला है। बुधवार को उन्होंने धमकी दी है कि वह डरते नहीं हैं। लड़ाई जारी रहेगी। वह उनके सुशील मोदी को घर में घुस कर मारेंगे। अगर वह उनके बेटे की शादी में गए, तो वह उनकी पोल खोलकर ही मानेंगे। तेज प्रताप ने ये बातें महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए एक कार्यक्रम में कहीं। उन्हें सुशील मोदी ने अपने बेटे उत्कर्ष मोदी की शादी के लिए

» Read more

…जब आजमगढ़ में योगी आद‍ित्‍य नाथ की जान लेने के ल‍िए टूट पड़े थे हमलावर, चतुराई से बचा जीवन

एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ उन भारतीय नेताओं में शामिल हैं, जो आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की हिट लिस्ट में हैं। वह काफी समय से आतंकवादी संगठनों की हिट लिस्ट में शुमार हैं। लेकिन शायद ही आप जानते हों कि योगी पर एक दशक पहले जानलेवा हमला हो चुका है। यह हमला उन पर किसी आतंकी संगठन ने नहीं, बल्कि आजमगढ़ के कुछ असामाजिक तत्वों ने किया था। 7 सितंबर, 2008 को योगी के काफिले पर हमला हुआ था। टाइम्स ग्रुप बुक्स

» Read more

पश्चिम बंगाल: मिड-डे मील में निकली मरी हुई छिपकली, दूषित खाना खाकर 87 बच्‍चे पहुंचे अस्‍पताल

पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में मिड डे मील में मरी हुई छिपकली निकलने का मामला सामने आया है। इस खाने को खाकर 87 छात्र बीमार पड़ गए हैं। यह मामला बंकुआ जिले के एक सरकारी स्कूल का है जहां पर दूषित खाना खाने के कारण छात्रों की हालत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। फिलहाल सभी बच्चों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। यह घटना शुक्रवार की है। एनडीटीवी के अनुसार

» Read more

1 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी ‘पद्मावती’, विरोध-प्रदर्शनों के बाद फिल्म निर्माताओं ने लिया फैसला

फिल्म ‘पद्मावती’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसकाने का फैसला किया है। संजय लीला भंसाली निर्देशित यह फिल्म लंबे समय से विवादों में घिरी हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि फिल्म की रिलीज के लिए दी गई एप्लीकेशन को सीबीएफसी (सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन) ने शनिवार (18.11.2017) को लौटा दिया था। रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने देश भर के अलग-अलग राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इसमें

» Read more

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के इकलौते बेटे की मौत

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन (माओवादी-केंद्र) प्रमुख प्रचंड के इकलौते बेटे प्रकाश दहल का दिल का दौरा पड़ने के कारण आज निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि प्रकाश को आज सुबह थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। माओवादी पार्टी प्रमुख के करीबी सूत्रों ने भी प्रकाश के निधन की पुष्टि की है। प्रकाश अपने पिता प्रचंड के सचिव और पार्टी के केंद्रीय सदस्य

» Read more

गुजरात बीजेपी में बगावत, अमित शाह की मौजूदगी में लगे हाय-हाय के नारे, पार्टी दफ्तर को घेरा

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही बीजेपी में बवाल शुरू हो गया है। बीजेपी प्रवक्ता आईके जडेजा को टिकट नहीं मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी अॉफिस के बाहर जमकर नारेबाजी की। भारी तादाद में बीजेपी समर्थक गुजरात बीजेपी के मुख्यालय कमलम पहुंचे और वहां खूब बवाल काटा। क्षत्रिय समाज के लोगों ने बीजेपी हाय हाय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए पार्टी दफ्तर को घेर लिया। बढवान से आईके जडेजा को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में

» Read more

पद्मावती विवाद: अब नया दावा, पाकिस्तान से आई कॉल, करणी सेना चीफ की हत्या की दी धमकी

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के विरोध में प्रर्दशन कर रहे करणी सेना के राजस्थान चीफ महिपाल सिंह मकराना को कथित तौर पर पाकिस्तान से धमकी दी गई है। मकराना ने कहा, ‘पाकिस्तान के किसी नंबर से मुझे फोन किया गया। उन्होंने कहा कि वो करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी की हत्या कर देंगे। फोन पर मुझसे कहा गया कि मैं पद्मावती के खिलाफ अपना विरोध बंद कर दूं।’ मकराना के अनुसार कराची से आए फोन से 1993 जैसे धमाके कराने की भी धमकी दी गई। कथित फोन

» Read more
1 171 172 173 174 175 209