गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, विधायक जेठा सोलंकी ने साथ छोड़ा

गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ भाजपा को झटका देते हुए कोडिनार सीट से भाजपा विधायक जेठा सोलंकी ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उनका आरोप है कि भाजपा शासन में दलितों ने ‘अत्याचारों’ का सामना किया है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी द्वारा नियुक्त संसदीय सचिवों में से एक सोलंकी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। संसदीय सचिवों को उपमुख्यमंत्री के बराबर समझा जाता है और माना जाता है कि वे मंत्रियों की मदद करते हैं। दलित नेता ने कहा कि

» Read more

Miss World 2017 Winner: 17 साल बाद भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता ताज

Miss World 2017 Winner, Manushi Chhillar: भारत की मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है। चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड 2017 कॉम्पीटिशन में हरियाणा की रहने वाली मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। भारत के लिए साल 1966 में पहली बार रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता था। इसके बाद साल 1994 में एेश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडन, 1999 में युक्ता मुखी और साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब अपने नाम

» Read more

J&K: सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को उतारा मौत के घाट, लश्कर सरगना जकीउर रहमान लखवी का भांजा भी ढेर

कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आज एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान वायुसेना का एक गरुड़ कमांडो शहीद हो गया। यह जानकारी एक रक्षा प्रवक्ता ने दी। इस एन्काउंटर में अब्दुल रहमान मक्की का बेटा ओवैद और 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैबा के सरगना जकीउर रहमान लखवी का भांजा भी मारा गया है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में

» Read more

गुजरात चुनाव: बीजेपी ने जारी की 36 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 7 विधायकों के टिकट कटे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार शाम गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इनमें 19 नए चेहरे और बाकी 2012 के चुनाव में पराजित चेहरे शामिल हैं। पार्टी नेतृत्व ने सात मौजूदा विधायकों का टिकट काटकर उनके स्थान पर नए चेहरों को मौका देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही भाजपा 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 106 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने यह सूची जारी की है। श्रीमती डॉ. निमाबेन आचार्य

» Read more

सोमवार को तय होगी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीख, राहुल गांधी की ताजपोशी का रास्ता साफ

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी हेतु कांग्रेस कार्य समिति :सीडब्ल्यूसी: की बहुप्रतीक्षित बैठक सोमवार को सोनिया गांधी के आवास पर होगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस की निर्णय करने वाली सर्वोच्च संस्था सीडब्ल्यूसी की बैठक 10, जनपथ पर सुबह साढे दस बजे प्रस्तावित है। यह पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अगला अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ करेगा। सूत्रों ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए राहुल के अकेले उम्मीदवार रहने की संभावना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि वैसे अध्यक्ष पद के चुनाव

» Read more

मानहानि मामला: व्यापम घोटाले में शिवराज सिंह चौहान का नाम घसीटने पर कांग्रेस नेता को जेल, जुर्माना भी लगाया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजन पर लगाये गये आरोपों के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में स्थानीय अदालत ने प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के. के. मिश्रा को आज (17 दिसंबर) दो साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश काशीनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री एवं उनके परिजन पर लगाये गये मिश्रा के आरोपों को निराधार पाया और झूठे आरोप लगाने के लिए मिश्रा को दो वर्ष की सजा सुनाई। अदालत ने मिश्रा को 25,000 रूपये के जुर्माने से दंडित भी

» Read more

वित्त मंत्री जेटली ने किया यशवंत सिन्हा पर पलटवार- सवाल उठाने वाले अपने अंदर झांकें

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज की ओर से भारत की रेटिंग में सुधार करने के बाद भारत सरकार गदगद है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने इसका श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में बीजेपी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य यशवंत सिन्हा पर हमला बोला है। मूडीज इंवेस्टर सर्विस द्वारा भारत की रेटिंग को बीएए3 से बढ़ाकर बीएए2 करने पर अरुण जेटली ने कहा, ‘ 13 साल बाद भारत की रेटिंग में सुधार हुआ है। मुझे भरोसा है कि भारत की सुधार प्रक्रिया के

» Read more

श्री श्री रवि शंकर बोले-बस इसी तरीके से सुलझ सकता है बाबरी-राम जन्मभूमि विवाद

आर्ट अॉफ लिविंग के फाउंडर श्री श्री रवि शंकर ने गुरुवार को अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद सुलझाने का तरीका सुझाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या विवाद सुलझाने का एक ही तरीका है कि यहां हिंदू और मुस्लिमों के सहयोग से एक भव्य मंदिर बनाया जाए। श्री श्री बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद को कोर्ट के बाहर सुलझाने के रास्ते तलाश रहे हैं। गुरुवार को मुद्दे से जुड़े सभी लोगों से बातचीत करके रवि शंकर ने कहा,”100 साल बाद एक खास समुदाय को लगेगा कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ। यही

» Read more

‘पद्मावती का टिकट लेने से पहले करवा लेना अपना बीमा’, फेसबुक पर पोस्ट हुआ धमकी भरा यह संदेश

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मवती को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां गुरुवार को यूपी के राजपूत नेता ने भंसाली का सिर कलम करने पर 5 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की वहीं मध्य प्रदेश के एक राजपूत ग्रुप ने पद्मावती देखने जाने वाले दर्शकों को अपना बीमा करवा लेने की धमकी दी है। प्रदेश के होशंगाबाद जिले के रापूत कर्णी सेना ने

» Read more

पूर्व BJP सांसद का आरोप: श्री श्री ने बनाई है खूब संपत्ति, अब जांच से बचने के लिए राम मंदिर मुद्दे में कूदे

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और धार्मिक गुरु राम विलास वेदांती ने बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद में मध्यस्थता करने को लेकर श्री श्री रविशंकर पर निशाना साधा है। वेदांती ने कहा है कि श्री श्री रविशंकर मध्यस्ता करने वाले कौन होते हैं, उन्हें अपना एनजीओ चलाते रहना चाहिए। वेदांती ने कहा, ‘श्री श्री रविशंकर मध्‍यस्‍थता करने वाले कौन होते हैं हैं? उन्हें अपना एनजीओ चलाना चाहिए और विदेशी फंड को जमा करना चाहिए। मेरा मानना है कि उन्होंने खूब संपत्ति बना ली है और उसकी जांच से बचने के

» Read more

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर बोले- पाकिस्तान, चीन के अलावा बांग्लादेश से भी है देश की सुरक्षा को खतरा

केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर ने गुरुवार को कहा कि चीन, पाकिस्तान के अलावा भारत का ‘तथाकथित दोस्त’ बांग्लादेश भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। एसोचैम द्वारा आयोजित आंतरिक सुरक्षा पर एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश महज तथाकथित दोस्त है क्योंकि साफ तौर पर उसने घुसपैठ के जरिए भारत को बहुत नुकसान पहुंचाया है।’’ एसोचैम की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में अहीर के हवाले से कहा गया है, ‘‘केवल चीन या पाकिस्तान ही नहीं, बांग्लादेश भी हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए समान रूप

» Read more

पद्मावती विवादः दीपिका के बचाव में उतरीं उमा भारती, बोलीं- गलती संजय लीला भंसाली की

फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहे विवाद में केन्द्रीय मंत्री उमा भारती भी कूद गईं  हैं। उमा भारती ने फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का बचाव किया है और कहा है कि इस फिल्म के लिए अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को दोष देना ठीक नहीं है। उमा भारती ने इस मुद्दे पर एक के बाद 7 ट्वीट किये। उमा भारती ने लिखा, ‘फिल्म पद्मावती के संदर्भ में उस फिल्म की अभिनेत्री या अभिनेताओं के बारे में कोई भी टिप्पणी उचित नहीं है। उनकी आलोचना अनैतिक होगी।’ आगे उमा भारती ने लिखा,

» Read more

बाबरी मस्जिद विवाद: एक पक्षकार का आरोप- दावा छोड़ने के लिए सुन्नी बोर्ड से हो रही है 20 करोड़ की डील

बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद में एक नया खुलासा हुआ है। इस मामले में एक पक्षकार ने आरोप लगाया है कि विवादित जमीन पर दावा छोड़ने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड से 20 करोड़ रुपए की डील हो रही है। यह निर्मोही अखाड़ा के प्रमुख और कई दशकों पुराने इस विवाद के तीन में से एक पक्षकार महंत दिनेंद्र दास ने कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारे में श्री श्री रविशंकर ही सुन्नी वक्फ बोर्ड से मध्यस्थता करेंगे। इनके साथ ही मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य

» Read more

ISIS का ऑडियो क्लिप: भारत में इन जगहों पर बना हमले का प्लान

आतंकी संगठन आईएसआईएस ने भारत पर हमले के लिए खतरनाक प्लान बनाया है। देश की सुरक्षा एजेंसियों के हाथ इस बावत एक ऑडियो क्लिप हाथ लगा है। इस ऑडियो क्लिप में एक आतंकी मलयालयम भाषा में भारत पर लोन वूल्फ हमले करने की धमकी दे रहा है। ये शख्स इस ऑडियो क्लिप में कुरान की आयतें पढ़ रहा है और आईएसआईएस समर्थकों से भारत में गैर मुस्लिमों पर हमले के लिए उकसा रहा है। इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 10 मिनट के इस ऑडियो क्लिप में इस शख्स

» Read more

कश्मीर पर फिर बोले फारूख अब्दुल्ला, पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनीं, लेकर दिखाओ पीओके

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि “पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहन रखीं, वो इतना कमजोर नहीं है कि अपने कब्जे वाले कश्मीर पर भारत का कब्जा होने देगा।” इससे पहले अब्दुल्ला ने कथित तौर पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को पाकिस्तान का बता दिया था। नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक़ अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में एक जनसभा में बोल रहे थे।  रिपोर्ट के

» Read more
1 172 173 174 175 176 209