गोधे की टक्कर से एक और बाइक सवार घायल

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। सूरतगढ़ रोड पर होमलैण्ड सिटी के निकट आज सुबह गोधे की टक्कर से एक और बाइक सवार घायल हो गया। गोधे की टक्कर से घायल होने वालों की संख्या अब तक आधा दर्जन हो चुकी है। हालांकि लोगों के आवाज उठाने पर प्रशासन ने कुछ गोधों को एकत्रित करके जबरन गौशालाओं में रोका हुआ है, इसके बावजूद सड़कों पर पशुओं की संख्या काफी नजर आती है। पुलिस कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार गांव 20 एमएल लाधुवाला निवासी राज सिंह पुत्र सुखदेव सिंह आज सुबह बाइक पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहा था। रास्ते में होमलैण्ड सिटी के पास गोधे ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे घायल राज सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर सदर पुलिस ने राज सिंह के घायल होने के बारे में सूचना होने से इंकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *