कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की अग्निपरीक्षा, 29 अगस्त को होंगे निकाय चुनाव

कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार ने 29 अगस्त को 105 शहरी निकायों में चुनाव कराने का फैसला किया है। गुरुवार (02 अगस्त) को राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि करीब दो महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार के लिए यह अग्निपरीक्षा होगी। इस चुनाव के नतीजे बताएंगे कि कुमारस्वामी सरकार के प्रति लोगों का नजरिया क्या है? आम चुनावों से पहले होने वाले इस निकाय चुनाव को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है कि क्या जनता ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर

» Read more

मनीष स‍िसोद‍िया के हाथों सम्‍मान‍ित होकर जाने लगे जावेद अख्‍तर तो कहा- पांच लाख ल‍िए हैं तो बोलना भी पड़ेगा

दिल्ली सरकार ने साल 2017-18 के शलाका सम्मान से मशहूर गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर को नवाजा है। ये सम्मान दिल्ली सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च साहित्य सम्मान है। इस बार पुरस्कार को देने के लिए मंच पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे, पोलैंड के भारत में राजदूत एडम ब्रोकॉस्की मौजूद थे। इसके बाद भी यह कार्यक्रम गफलत का शिकार हो गया। जब नाराज हुए अख्तर: दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कमानी ऑडिटोरियम में

» Read more

सड़क निर्माण पर केंद्रीय मंत्री दे रहे थे जवाब, नाखुश एनडीए सांसद दागने लगे सवाल दर सवाल

बिहार में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण को लेकर आज लोकसभा में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव के जवाब पर विपक्ष के सदस्यों के साथ राजीव प्रताप रूडी सहित भाजपा के कुछ सदस्य भी सवाल खड़े करते दिखे। सदन में प्रश्नकाल के दौरान कौशेलेंद्र कुमार और राजेश रंजन के पूरक प्रश्नों के उत्तर में रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में पहले चरण के सड़कों का काम हो चुका है और 2019 तक इस राज्य और देश के उन सभी गांवों को सड़क से जोड़

» Read more

कांग्रेस नेता बोले- राजीव गांधी ने लाए थे एससी-एसटी एक्ट तो पलटकर बोले केंद्रीय मंत्री, नहीं-नहीं वीपी सिंह ने

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में कहा कि कल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नये अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण विधेयक को मंजूरी दी है और सरकार इसे वर्तमान सत्र में ही पारित कराना चाहती है। इससे पहले सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सरकार से संसद के वर्तमान सत्र में नया विधेयक लाने और पारित कराने की मांग की । उन्होंने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए एससी, एसटी अत्याचार निरोधक कानून के प्रावधान को

» Read more

जूते खाकर भी दिल्ली के मालिक को बात समझ में क्यों नहीं आती?-कुमार विश्वास ने पंजाबी में ट्वीट कर साधा निशाना

कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परछाईं माने जाने वाले आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास आजकल उनके कठोर आलोचक माने जाते हैं। एक बार फिर से कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए इशारों में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। विश्वास ने इस पर हिंग्लिश और पंजाबी में ट्ववीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”300 साल हो गए, दिल्ली के असुरक्षाबोध ग्रस्त अधिनायकवादी मालिकों को जूते खा-खाकर भी इत्ती सी बात समझ क्यूँ नहीं आती ? अगर पंजाबियों को सिर पर बैठाना आता है तो

» Read more

ओडिशा: अंतिम संस्कार के लिए साथ नहीं आए गांव वाले, साइकिल पर शव बांध ले गए श्मशान घाट

ओडिशा से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। बौद्ध जिले की एक महिला की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में कंधा देने के लिए चार लोग नहीं मिले। आखिरकार उसके रिश्तेदार (बहनोई) ने शव को साइकिल से बांधा और अकेले श्मशान ले जाकर अंतिम संस्कार किया। घटना बौद्ध जिले के ब्राह्मणी पाली पंचायत के कृष्ण पाली गांव की है। इसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। सभी लोग यह जानने को बेताब हैं कि आखिर समाज ने महिला के अंतिम संस्कार में साथ

» Read more

असम जा रहे तृणमूल नेता ह‍िरासत में, डेरेक ओ ब्रायन बोले- सुपर इमरजेंसी है ये

Assam NRC: असम जा रहे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रतिनिधिमंडल को गुरुवार (दो अगस्त) को सिलचर एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। आरोप है कि छह टीएमसी नेताओं और दो विधायकों के साथ उस दौरान असम पुलिस ने बदसलूकी की। टीएमसी का यह आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य में आयोजित एक सम्मलेन में हिस्सा लेने जा रहा था, जो कि एनआरसी के विरोध में हुआ था। टीएमसी सांसद डेरक ओ ब्रायन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए इसे सुरर इमरजेंसी वाली स्थिति

» Read more

सुप्रीम कोर्ट: एडल्‍ट्री के लिए सिर्फ पुरुषों को दंडित करना समानता के अधिकार का उल्‍लंघन

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने कहा कि व्याभिचार के लिए सिर्फ पुरुष को ही संविधान की धारा 14 के तहत दंड के योग्य मानना समानता के अधिकार का उल्लंघन जान पड़ता है। जोसेफ सिने के द्वारा दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस दीपक मिश्र और जस्टिस आरएफ नरीमन, एएम खानविलकर, डीवाई चंद्रचूड़ और इंदू मल्होत्रा की पांच सदस्यीय बेंच ने इस मामले को सात सदस्यीय बेंच को भेजने का फैसला किया था लेकिन इस पर सुनवाई के बाद में फैसला करने

» Read more

NRC विवाद: TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी के रुख से पार्टी में बगावत, दो नेताओं ने छोड़ी पार्टी

असम में जारी हुए एनआरसी यानी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस के ड्राफ्ट को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी लगातार केंद्र का विरोध कर रही हैं। एनआरसी ड्राफ्ट पर ममता के रुख को देखते हुए उनकी ही पार्टी में बगावत हो गई है। असम में टीएमसी के दो नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिगांता सैकिया और प्रदीप पचौनी ने एनआरसी ड्राफ्ट पर ममता के रुख के कारण इस्तीफा दिया है। दोनों नेताओं का कहना है कि ममता बनर्जी को एनआरसी

» Read more

कठुआ गैंगरेप पीड़ि‍ता के न्‍याय के लिए अभियान चलाने वाला हुआ अब रेप के आरोप में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक महिला से बलात्कार के आरोप में मशहूर गुज्जर कार्यकर्ता तालिब हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर के कठुआ में आठ साल की नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के बाद उसे इंसाफ दिलाने के लिए हुए विरोध-प्रदर्शनों में हुसैन सबसे आगे रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार (1 अगस्त, 2018) को बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उधमपुर के जंगल में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया, जिसके बाद तालिब हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। महिला उसकी

» Read more

एचडी देवगौड़ा बोले- मेरे और बेटे के जिंदा रहते मुश्किल है राज्य बंटवारा, बीजेपी को लेना पड़ा यू-टर्न

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि उनके और उनके मुख्यमंत्री बेटे एचडी कुमारस्वामी के जिंदा रहते कोई भी ताकत कर्नाटक का बंटवारा नहीं करवा सकती है। उन्होंने उत्तरी कर्नाटक राज्य की मांग करने वालों से अपील की कि बीजेपी नेताओं के झांसे में न आएं। बता दें कि उत्तर कर्नाटक प्रत्येक राज्य होरटा समिति ने राज्य के उत्तरी 13 जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बनाने की मांग पर गुरुवार (02 अगस्त) को उत्तर कर्नाटका बंद बुलाया था लेकिन बीजेपी के यू-टर्न लेते ही यह

» Read more

इमरान खान का शपथ ग्रहणः ‘जो PAK जाएगा, वो आतंकी समझा जाएगा’, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान

पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान के शपथ ग्रहण को लेकर देश में विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता और पूर्व क्रिकेटर के शपथ ग्रहण समारोह में भारत से जो भी जाएगा, उसे आतंकी समझा जाएगा। बीजेपी नेता की यह टिप्पणी खान की पार्टी की ओर से भेजे गए उस निमंत्रण पर आई है, जिसमें भारत के कई जाने-माने

» Read more

डॉक्‍टर का आरोप- मुसलमान होने के चलते पड़ोस‍ियों ने क‍िया परेशान, घर से न‍िकाल रहे मकान माल‍िक

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चार डॉक्टरों को मुस्लिम होने के कारण पड़ोसियों द्वारा फ्लैट खाली करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। ये चारों डॉक्टर्स कोलाकाता के कुड्डाघाट इलाके में एक फ्लैट में रहते हैं। टीओआई के मुताबिक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के चारों पूर्व छात्र राज्य के कई अस्पतालों में हाउस स्टाफशिप कर रहे हैं। इन डॉक्टर्स में से एक ने फेसबुक पर अपनी इस समस्या के बारे में लिखा भी है। उन्होंने लिखा, ‘…तो आज की सोसायटी में एक बैचलर और मुस्लिम होना बहुत बड़ा

» Read more

संसद में उठी पूरे देश में एनआरसी लागू करने की मांग, विपक्ष का भारी विरोध

लोकसभा में भाजपा सदस्य निशिकांत दुबे ने मांग की कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। इसका विपक्षी सदस्यों ने विरोध किया है। शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए दुबे ने कहा कि एनआरसी का मुद्दा पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। 1905 में बंगाल के विभाजन से पहले बिहार भी बंगाल का ही हिस्सा था। उन्होंने कहा कि पूर्वी बंगाल से पश्चिमी बंगाल में लगातार पलायन होता रहा। असम में गोपीनाथ बारदोलोई ने इस विषय पर आंदोलन भी चलाया था। असम में

» Read more

मध्‍य प्रदेश: सीएम के बेटे ने कराई किरकिरी, बोले- प्रदेश की सड़कें अमेरिका से 100% अच्‍छी, होने लगे ट्रोल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय ने भी राजनीति की राह पकड़ ली है। इसके लिए उन्होंने अपने पिता के पारंपरिक विधानसभा क्षेत्र बुधनी का चुनाव किया है। उन्होंने बुदनी में ऐलान किया कि इस विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री नहीं बल्कि जनता चुनाव लड़ेगी। कार्तिकेय ने अपने पिता की कही हुई बात को एक बार फिर से कहकर लोगों को हैरत में डाल दिया। उन्होंने दावा किया मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका की सड़कों से 100 गुना अच्छी हैं। वैसे बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

» Read more
1 131 132 133 134 135 888