Viral Video: पंचायत ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा और बीच सड़क ही भरवा दी मांग

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक अनोखा मामला देखने को मिला। यहां पर सिसवनिया गांव में पंचायत ने एक अनोखा फरमान सुनाया। यहां पर गांव के ही कुछ लोगों ने एक लड़के और लड़की बात करते हुए पकड़ लिया। इन दोनों को रात के अंधेरे में एकांत में देखकर गांव वाले भड़क उठे और सीधा दोनों के बीच शादी का ही फरमान सुना दिया। गांव वालों की मौजूदगी में ही लड़के को लड़की की मांग में सिंदूर लगाने कह दिया गया। वीडियो में दिख रहा है लड़का लड़की की मांग में सिंदूर लगा रहा है। इस दौरान लाइट ना होने की वजह से गाड़ी की लाइट का इस्तेमाल किया गया। घटना के दौरान कई लोग मौजूद थे जन्होंने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स लड़के को कह रहा है, ‘पांच बार सिंदूर लगाओ, और लगा रहे हो तो अच्छे तरीके से लगाओ।’ पुलिस को जब इस मामले की जानकारी हुई तो जांच करने पहुंच गई है। लेकिन अबतक कोई कुछ नहीं कह रहा है।

 

रिपोर्ट् के मुताबिक लड़की की शादी किसी दूसरे जगह ठीक हो चुकी थी। लेकिन यह बात लड़के को पसंद नहीं आ रही थी। इस शख्स ने लड़की को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया। लेकिन इसकी खबर गांव वालों को हो गई। गांव वाले भी वहां पहुंच गये और लड़के-लड़की को मिलते हुए पकड़ लिया। इसके बाद गांव वाले दोनों की शादी कराने पर अड़ गये। कुछ ही देर में वहां काफी लोग जुट गये। रात का वक्त था, आनन-फानन में फैसला लिया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए। इसके बाद सिंदूर का जुगाड़ किया गया। लड़के ने सबकी मौजूदगी में लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। माना जा रहा है कि दोनों ही नाबालिग है, लेकिन जब गांव वालों से इस बावत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं। लड़के-लड़की के परिजन कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *