बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा- गोकशी करोगे तो यूं ही मरोगे

अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार भी उनके सुर्खियों में रहने की वजह एक नया विवादित बयान है। बीजेपी विधायक ने इस बार कहा है कि गोकशी करने वाले यूं ही मरेंगे। आहूजा का यह बयान अलवर जिले के रामगढ़ इलाके में कथित गोरक्षकों द्वारा जाकिर खान नाम के एक गो-तस्कर की पिटाई के मामले आया है। शनिवार को यह मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, ‘गोतस्करी करोगे, गोकशी करोगे,

» Read more

राजद प्रवक्ता ने कहा- सही है चारा घोटाले में लालू को दोषी ठहराए जाने का फैसला

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित शंकर चरण त्रिपाठी ने कहा है कि चारा घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को दोषी ठहराये जाने का कोर्ट का फैसला सही है। शंकर चरण त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले पर सही-गलत को लेकर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘फैसला हमेशा साक्ष्यों के आधार पर आता है, न्यायपालिका पर कोई टिप्पणी कभी कोई नहीं कर सकता है, बिल्कुल सही फैसला है, जो कुछ भी है सही है।’ शंकर चरण त्रिपाठी ने आगे कहा,

» Read more

इस साल 117 कश्मीरी नौजवान आतंकी संगठनों में शामिल हुए , पहली बार ये संख्या 100 पार कर गई

साल 2017 में आतंकवादी संगठनों में शामिल होने वाले कश्मीरी नौजवानों की संख्या में बहुत उछाल आया है। नौजवानों के आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के आंकड़े जुटाने का काम 2010 में शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब ऐसे युवाओं की संख्या 100 को पार कर गई है। आज अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्टों में बताया गया है कि 2016 में यह आंकड़ा 88 था जबकि 2017 में नवंबर महीने तक ही यह आंकड़ा 117 हो गया था। दक्षिण कश्मीर हिज्बुल मुजाहिदीन और

» Read more

भारतीय फौज की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिक ढेर, दोनों ओर से गोलीबारी जारी

भारत ने राजौरी में चार भारतीय जवानों की शहादत का बदला लिया है। जम्मू-कश्मीर के झांगर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय जवानों ने एक पाकिस्तानी स्नाइपर को ढेर कर दिया। सेना के सूत्रों के मुताबिक यह घटना रविवार (24 दिसंबर) की है जब सुबह लगभग 11 बजे एक पाकिस्तानी स्नाइपर भारत पर हमले के लिए पोजिशन ले रहा था, तभी भारतीय जवानों ने उसे देख लिया और उसे वहीं ढेर कर दिया गया। शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक मेजर समेत भारत के

» Read more

Christmas Wishes: इन शानदार मैसेज, PHOTOS और SMS के जरिए दें अपने दोस्तों को क्रिसमस की बधाई

क्रिसमस का त्योहार हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन के मौके पर ये त्योहार मनाया जाता है और ईसाई धर्म के लोग इस धर्म को बढ़ चढ़ कर मनाते हैं। पूरी दुनिया में बने हर चर्च की इस दिन लाइटिंग लगाई जाती है। सुबह से ही लोग प्रार्थना के लिए चर्च जाना शुरू कर देते हैं। रात 12 बजे जीसस के जन्म के साथ ही लोग एक दूसरे को गले लगकर बधाई देते हैं। चर्च में आए सभी लोगों को पादरी

» Read more

Ind vs SL 3rd T20: तीसरा T-20 जीतकर महेन्द्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे कप्तान रोहित शर्मा

भारत और श्रीलंका की टीमें रविवार (24 दिसंबर) को सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हैं। 2-0 से आगे भारत की नजरें आखिरी मैच जीत श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने पर हैं। वहीं श्रीलंका आखिरी मैच को जीतकर दौरे का अंत जीत के साथ करने की कोशिश करेगी। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के पास इस मैच को जीतकर एमएस धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी करने का अदभुत मौका है। महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया के एकमात्र ऐसे कप्तान

» Read more

नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, कहा- किसानों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार

समाजसेवी अन्ना हजारे ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए आज उसके खिलाफ आगामी 23 मार्च को दिल्ली में अनशन करने तथा जेल भरो आंदोलन चलाने का एलान किया। हजारे ने यहां नगर पालिका मैदान पर भारतीय किसान यूनियन की ‘राष्ट्रीय किसान महापंचायत’ में कहा कि आज देश का किसान बदहाल है। देश में किसानों द्वारा आत्म हत्या के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सरकार ने किसानों के प्रति कल्याणकारी स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की। केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उन्होंने कई बार

» Read more

ये है भोपाल का सबसे डरावना बंगला, जहां गुलशन कुमार के हत्यारे की लाश मिली थी इस बंगले में से तरह-तरह की डरावनी आवाजें आतीं हैं।

पुराने जमाने में बड़े बुजुर्ग जो कहानियां सुनाते थे उनमें कभी-कभी भूत की कहानियां भी शामिल होती थी। सिनेमा जगत में भी हॉरर फिल्मों से खूब कमाई की जाती है। वहीं मानव इतिहास में भी बहुत सी भूत-प्रेतों की कहानियां चर्चा में बनी रहती हैं। कुल मिलाकर भले ही भूत-प्रेतों की कहानियों को कुछ लोग झूठा मानते हों। इसके बावजूद ये कहानियां हमारे इर्द-गिर्द घूमती नजर आती हैं। यहां तक कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो भूत-प्रेतों की कहानियों में विश्वास रखते हैं। जहां वैज्ञानिक आज तक भूत प्रेतों

» Read more

Christmas Day 2017: ये हैं क्रिसमस सेलिब्रिशेन के लिए बेस्ट प्लेस

25 दिसंबर को हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस है। पूरे देश और पूरी दुनिया में इस दिन जश्न का मौहाल होगा। आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते होंगे। हम आपको बता रहे हैं। दिल्ली मुंबई कोलकाता में कुछ ऐसी जगह जहां आप क्रिसमस सेलिब्रिशेन में शामिल होकर इस दिन को खास बना सकते हैं। द इम्प्रियल होटल दिल्ली: जनपथ पर मौजूद द इम्प्रियल होटल में क्रिसमस की शाम पर विशेष डिनर और पार्टी का आयोजन होगा। एंट्री पास के साथ होगी। एककपल के लिए 23,999 रुपए

» Read more

हज यात्रियों के लिए भारत में बदले नियम, महिलाओं को मिली यह सौगात

हज यात्रा नियम में किए गए बदलाव महिलाओं के लिए नई सौगात लाए हैं। नियम में बदलाव होने के बाद हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा देखा गया है। अगले साल हज यात्रा के लिए 1,244 भारतीय महिलाओं ने आवेदन किया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के यात्रा नियम में बदलाव के बाद महिलाओं के आवेदन में बढ़ोतरी देखी गई है। नए नियम के मुताबिक अब महिलाएं हज यात्रा पर बिना किसी पुरुष साथी के जा सकती हैं। ‘केवल महिला’ संगठनों को हज

» Read more

कानूनी विशेषज्ञों का दावा-लालू यादव को जमानत मिलना भी मुश्किल

चारा घोटाले के दोषी लालू यादव के लिए बेल लेना भी टेढ़ी खीर साबित हो सकती है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि अब कानूनी जटिलताओं में लालू यादव आदतन अपराधी समझे जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक लालू यादव के वकीलों के बेल के तर्क पर अदालत को यकीन करना मुश्किल होगा। पटना हाईकोर्ट के सीनियर वकील वाई वी गिरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘अतीत में उच्च अदालतें आदतन अपराधी को बेल देने के मामले में बहुत ही सतर्क रहीं हैं, वो भी खास

» Read more

वकार यूनुस का दावा-यह भारतीय खिलाड़ी तोड़ सकता है बल्लेबाजी के सभी रिकॉर्ड

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली आने वाले वर्षों में बल्लेबाजी के सभी रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। वकार ने कहा, ‘‘ कोहली जिस तरह अपनी फिटनेस को बनाए रखते हैं और जिस एकाग्रता व कौशल के साथ खेल का लुत्फ उठाते हैं, उससे मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में वह बल्लेबाजी के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे।’’ पिछले साल पाकिस्तान का मुख्य कोच पद से इस्तीफा देने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि कोहली समकालीन क्रिकेट के सर्वोच्च प्रतिभावान

» Read more

Video : यहां सांपों को गले में लपटने से लेकर एक-दूसरे पर फेंकने की है परंपरा, हो चुकी हैं कई मौत

किसी जहरीले सांप को देखते ही आदमी काफी सतर्क हो जाता है क्योंकि वह उससे अपनी जान का खतरा महसूस करता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं जहां सांप यानी बच्चों का खिलौना। जी हां, यहां लोग सांपों से खेलते हैं। यहां तक कि कई बार सांपों को एक-दूसरे के ऊपर फेंक भी दिया जाता है। सांप को देखकर अक्सर लोग दहशत में आ जाते हैं। नाग की एक फुफकार से अच्छे अच्छों के प्राण सूख जाते हैं। वहीं बिहार में एक ऐसी

» Read more

Ind vs SL 3rd T20: तो क्या तीसरे टी20 में श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी…

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब से कुछ देर बाद ही भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मैच होने वाला है। ऐसे में सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम में आज कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 2-0 से आगे भारत की नजरें आखिरी मैच जीतकर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने की होगी। लेकिन खबरों के मुताबिक टीम में आज कुछ युवा खिलाड़ियों को प्लेइंगल इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है। रोहित बैंच पर बैठे बासिल थंपी, दीपक हुड्डा, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर को जरूर

» Read more

बीच मैदान में अंपायर को फील्डर ने दी गाली, लगा 900 डॉलर का जुर्माना

क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ियों के बीच नोकझोक देखने को मिलती ही रहती है। खासतौर पर टी-20 आने के बाद से इस तरह की घटनाएं पहले के मुकाबले और बढ़ती चली गई है। कई बार खिलाड़ी अंपायर के फैसले से नाराज नजर आते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड में चल रहे टी20 टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी ने लाइव मैच के दौरान थर्ड अंपायर को गाली दे दी। जिसकी आवाज टीवी पर भी साफ-साफ सुना गया। दरअसल, उस दौरान वह खिलाड़ी माइक पर कमेंटेटर्स से लाइव बात कर रहा था

» Read more
1 1,057 1,058 1,059 1,060 1,061 1,617