जेरूसलम को राजधानी बनाने पर लखनऊ में फूंका गया अमेरिका-इजराइल का पुतला
जेरूसलम को इजराइल की राजधानी घोषित करने के विरोध में राष्ट्रीय भागीदारी आंदोलन और उसके सहयोगी संगठनों ने रविवार को लखनऊ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का विरोध करते हुए अमेरिका-इजराइल का पुतला फूंका। इस दौरान अमेरिका-इजराइल मुदार्बाद के नारे लगाए गए। लखनऊ के दारूल शफा गेट पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय भागीदारी आन्दोलन के राष्ट्रीय संयोजक पीसी कुरील ने किया। इस अवसर पर कुरील ने ट्रम्प के इस बयान की निन्दा करते हुए कहा कि ट्रम्प ने जेरूसलम को इजराइल
» Read more