कपिल सिब्बल को ‘गिरगिट’ बताने वाले ट्वीट को परेश रावल का सपोर्ट, कहा- लगता है…
अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर एक ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर चुटकी ली है और सोशल से उन्हें खूब सपोर्ट भी मिला है। परेश रावल के ट्विट पर कई ट्विटर यूजर्स ने जमकर कांग्रेस और कपिल सिब्बल को लताड़ा है। दरअसल कपिल सिब्बल को एक ही मुद्दे पर उनके दो बयानों के लिए ट्रोल किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 6 महीने के लिए तीन तलाक पर बैन लगा दिया है।
» Read more