नाटो प्रमुख ने मकदूनिया का नाम बदले जाने को ‘ऐतिहासिक अवसर’ करार दिया
ब्रसेल्स: नाटो के प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने रविवार को हुई रायशुमारी में मकदूनिया का नाम बदले जाने को मिले भारी समर्थन की तारीफ की और इसे यूनान के साथ दशकों पुराने टकराव को खत्म करने का ऐतिहासिक मौका करार दिया. जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं सभी राजनीतिक नेताओं एवं पार्टियों से अपील करूंगा कि वे इस ऐतिहासिक मौके का फायदा उठाने के लिए रचनात्मक और जिम्मेदाराना तरीके से काम करें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘नाटो के दरवाजे खुले हुए हैं.’’ स्टॉल्टेनबर्ग ने यह भी कहा कि पश्चिमी सैन्य गठबंधन में
» Read more