यूथ ओलंपिक 2018 : निशानेबाजी में मेहुली घोष ने जीता सिल्वर मेडल
ब्यूनस आयर्स: भारतीय निशानेबाज मेहुली घोष ने यूथ ओलंपिक खेलों में रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता. मेहुली फाइनल में 0.7 अंक से सोना जीतने से चूक गई. फाइनल में मेहुली ने कुल 248 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. गोल्ड मेडल डेनमार्क की ग्रुंडसोई स्कूराह के नाम रहा, उन्होंने कुल 248.7 अंक अर्जित किए. फाइनल मुकाबले में दो स्टेज हुए. स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल सर्बिया की मारिजा मेलिक के नाम रहा. सर्बियाई खिलाड़ी ने कुल 226.2 अंक हासिल किए. मेहुली
» Read more