कर्नाटक कैबिनेट को लेकर कांग्रेस-जेडीएस में बनी सहमति, कांग्रेस के होंगे 22 और जेडीएस के बनेंगे 11 मंत्री

जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी. कुमारस्वामी 23 मई को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। इससे पहले गठबंधन सरकार के कैबिनेट को लेकर दोनों दलों के शीर्ष नेता माथापच्ची करते रहे। अब उसे अंतिम रूप दे दिया गया है। मुख्यमंत्री को छोड़कर कर्नाटक की नई सरकार में कुल 33 मंत्री होंगे। इनमें से मंत्री कांग्रेस और 11 मंत्री जेडीएस के कोटे से होंगे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष का पद भी कांग्रेस को मिला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केआर. रमेश कुमार कर्नाटक के नए स्पीकर

» Read more

बेंगलुरु से जिंदा ‘दिल’ कोलकाता लाकर किया गया सुरक्षित हार्ट ट्रांसप्लांट, पूर्वी भारत में ऐसा पहला मामला

झारखंड के व्यक्ति का कोलकाता के एक अस्पताल में सुरक्षित हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। इस दौरान ट्रांसप्लांट के लिए दिल बेंगलुरु से लाया गया। बता दें कि सफलतापूर्वक हार्ट ट्रांसप्लांट का यह पूर्वी भारत में पहला मामला है। गौरतलब है कि इस दिल को ग्रीन कोरिडोर बनाकर रिकॉर्ड समय में मरीज तक पहुंचाया गया। जिसके लिए जिम्मेदार अथॉरिटी यकीनन बधाई के पात्र हैं। बता दें कि झारखंड में रहने वाले दिलचंद सिंह को डाइलेटिड कार्डियोमायोपैथी की समस्या थी। इस बीमारी में मरीज का दिल सही तरीके से खून को पम्प

» Read more

कुर्ला स्टेशन, मुंबई से गायब हुए राजस्थान के मंत्री पांच दिनों बाद मिले बेंगलुरू स्थित एक अस्पताल से

मुंबई से गायब राजस्थान के मंत्री मिल गए हैं। पांच दिनों बाद उनका पता लगा है। वह कर्नाटक के बेंगलुरू स्थित एक अस्पताल में थे। 17 मई को वह कुर्ला के रेलवे स्टेशन से रहस्यमयी हालत में लापता हो गए थे। अचानक वह कैसे गायब हुए थे, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस फिलहाल उनके ठीक होने का इंतजार कर रही है। साथ ही उम्मीद कर रही है कि स्वास्थ्य दुरुस्त होने के बाद मंत्री पूरे मामले से पर्दा उठाएंगे। कमलेश दोषी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)

» Read more

तमिलनाडु में प्लांट के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में अब तक 11 लोगों की मौत

भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के तूतीकोरीन में स्टर्लाइट प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन ने मंगलवार (22 मई, 2018) को हिंसक रूप ले लिया। दरअसल यहां के स्थानीय निवासी स्टर्लाइट कॉपर यूनिट को बंद करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस प्लांट से होने वाले प्रदूषण से गंभीर बीमारियां पैदा होंगी, जो स्वास्थ्य के काफी खतरनाक हो सकती है। इसलिए यहां के निवासी प्लांट को बंद किए जाने की मांग कर रहे हैं। खबर के मुताबिक विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की फायरिंग में अब तक 11

» Read more

पाकिस्तान ने विश्व बैंक के समक्ष सिंधु जल संधि में भारत के कथित उल्लंघन का मामला उठाया

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने विश्व बैंक के समक्ष सिंधु जल संधि में भारत के कथित उल्लंघन का मामला उठाया है, जिसने संधि के तहत मैत्रीपूर्ण समाधानों के अवसर तलाशने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जम्मू – कश्मीर में 330 मेगावाट किशनगंगा जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन करने के कुछ दिनों बाद कल इस मामले पर बैठक हुई। पाकिस्तान की आपत्ति है कि उसके देश में बहकर आने वाली नदी पर परियोजना शुरू करने से पानी की आपूर्ति बाधित होगी। पाकिस्तान के विदेश दफ्तर ने शुक्रवार को जलविद्युत परियोजना के उद्घाटन

» Read more

अपनी ही पार्टी की पूर्व महिला विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बड़े कांग्रेस नेता के खिलाफ केस

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एमएम हसन के खिलाफ राज्य महिला आयोग द्वारा केस दर्ज किया गया है। हसन के ऊपर अपनी ही पार्टी की पूर्व महिला विधायक शोभना जॉर्ज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। शोभना और हसन ने साथ मिलकर पार्टी के लिए कुछ समय पूर्व तक सक्रीय तौर पर काम भी किया है। हालांकि इस साल मार्च महीने में शोभना ने सीपीआई(एम) ज्वाइन कर ली और वह इस वक्त 28 मई को होने वाले चेंगन्नूर उप-चुनाव में लेफ्ट उम्मीदवार साजी चेरियन के लिए प्रचार-प्रसार

» Read more

भारत—पाकिस्तान सीमा के नजदीक पाकिस्तान की फायरिंग में मारा गया आठ महीने का बच्चा

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मंगलवार को भारत—पाकिस्तान सीमा के नजदीक रहने वाले आठ महीने के मासूम की मौत हो गई। उसे पाकिस्तान की तरफ से चलाई गई गोली लगी थी। ये गोली भारत की तरफ से किए गए सीजफायर का उल्लंघन करके चलाई गई थी। ये वाकया भारत—पाक सीमा से सटे अखनूर सेक्टर के केरी बटाल इलाके का है। पाकिस्तान की अंधाधुंध फायरिंग से बच्चे की मौत पर जहां गांव वालों में आक्रोश है। वहीं सेना ने इस इलाके में अपनी चौकसी बढ़ा दी है। पाकिस्तान की हर हरकत

» Read more

Viral Video: जाने क्या हुआ जब एल्यूमीनियम के मटके में फँस गया बच्चे का सर, तड़प रहा था बच्चा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है . इस वीडियो में कितनी सच्चाई है ये कह पाना मुश्किल है परंतु ये वीडियो तेज़ी से पॉपुलर हो रहा है इस  वीडियो में एक छोटा सा बच्चा है, जिसका  सिर मटके के अंदर फंसा हुआ है. तीन-चार लोग बच्चे को घेर कर खड़े हैं, जिनमें एक दो पुलिस की वर्दी में दिख रहे हैं. उन लोगों की भाषा से पता चल रहा है की शायद से दक्षिण भारत के किसी क्षेत्र का है कोई भी बच्चे का सिर

» Read more

पीएम नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के दौरान हुई राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के दौरान कहा कि रूस और भारत के रक्षा मंत्रालयों के करीबी सहयोग से दोनों देश के बीच उच्च रणनीतिक स्तर की साझेदारी बनी हुई है। समाचार एजेंसी तास ने पुतिन के हवाले से कहा, “हमारे रक्षा मंत्रालय एक-दूसरे के साथ काफी करीबी संपर्क और सहयोग बनाए रखते हैं। यह दोनों देश के बीच एक उच्चस्तरीय रणनीतिक साझेदारी के बारे में बताता है।” रूसी नेता ने संयुक्त राष्ट्रसंघ, ब्रिक्स, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) जैसे

» Read more

समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्‍कर लगा गोवा पहुंची ‘ आईएनएसवी तारिणी ’ नौसेना की जाबांज महिलाएं

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने आज गोवा तट पर पूरे विश्व का चक्कर लगाकर पहुंची नौसेना की जाबांज महिलाओं का स्वागत किया। आठ महीने से ज्यादा समय में समुद्र के रास्ते दुनिया को नापने वाली ‘ आईएनएसवी तारिणी ’ की चालक दल की महिला सदस्य यहां पहुंच गईं। इस अभियान का नाम ‘ नाविका सागर परिक्रमा ’ था और पिछले साल 10 सितंबर को आईएनएस मांडवी बोट पुल से रवाना किया गया था। इस अभियान का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर र्वितका जोशी कर रही थीं और

» Read more

भारत ने ओडिशा के तट पर किया ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने ओडिशा के तट पर स्थित परीक्षण रेंज से भारत रूस के संयुक्त उपक्रम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण इस मिसाइल की कुछ नई विशेषताओं की पुष्टि करने के लिए किया गया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों ने बताया कि यहां नजदीक में चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के प्रक्षेपण पेड 3 पर मोबाइल लांचर से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर मिसाइल को प्रक्षेपित किया गया। आईटीआर के एक अधिकारी ने बताया कि यह परीक्षण डीआरडीओ और

» Read more

मुलायम सिंह के बाद मायावती का पैंतरा, सरकारी बंगला बचाने लिया कांशीराम का सहारा

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने अपना नया आशियाना ढूंढ़ लिया है। वो जल्द ही पास के 9 ए मॉल एवेन्यू में शिफ्ट होंगी। यह निजी मकान है लेकिन उन्होंने लखनऊ स्थित सरकारी बंगला 13 ए मॉल एवेन्यू को भी नहीं छोड़ने का फैसला किया है। यानी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मायावती इस सरकारी बंगले को तो छोड़ देंगी लेकिन उस पर कब्जा बनाए रखेंगी। मायावती ने उस बंगले पर “श्री कांशीराम जी यादगार विश्राम स्थल” का बोर्ड लगवा दिया

» Read more

Video: आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस में ग्‍वालियर स्‍टेशन के पास लगी आग, धूंधूं कर जल उठी बोगियाँ

दिल्ली से विशाखापटनम जा रही आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस (22416) सोमवार को ग्वालियर के पास बिरला नगर स्टेशन के निकट अग्निकांड का शिकार हो गई। ट्रेन की दो एसी बोगियों बी-6 और बी-7 में आग लग गई। आग लगने के बाद बोगी धूंधूं करके जल उठीं। बाद में इस आग ने दो और बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। यात्रियों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा एसी से धुआं निकलने के बाद हुआ। हादसे के कारण यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे

» Read more

ऑपरेशन के लिए नहीं थे पैसे तो मजबूरी में बेटे ने घर पर ही सफलतापूर्वक काट दिया मां का पैर

इलाज के लिए पैसे नहीं थे, तो मजबूरी में एक बेटे ने घर पर ही मां का पैर काट दिया। मां गैंग्रीन नाम की बीमारी से पीड़ित थीं, जिनका उसे ऑपरेशन कराना था। डॉक्टरों के अनुसार, बीमारी काफी बढ़ चुकी थी। ऐसे में उनका पैर काटना बेहद जरूरी हो चुका था। पैसों का इंतजाम न हो पाने पर शख्स ने खुद ही ऑपरेशन को अंजाम देने की ठानी। उसने जरूरी सामान मंगाया, बहनों की मदद ली और मां का पैर सफलतापूर्वक काटा। घटना के दौरान शख्स ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी

» Read more

आज राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गाँधी, कहा: पापा के बताए सबक पर जीते हैं

आज (21 मई) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी ने भी अपने पापा को भावुक अंदाज में याद किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि उनके पापा ने उन्हें एक सबक दी थी कि नफरत उन लोगों के लिए ताउम्र एक पिंजरा बन जाता है, जो इसे लेकर जीते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए ट्वीट किया, ”मेरे पिता ने

» Read more
1 130 131 132 133 134 209